Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
    • 25 साल तक 5.746 रुपये प्रति यूनिट में बिजली खरीदेगा यूपीसीएल, अदाणी पावर से 1320 मेगावाट आपूर्ति को कैबिनेट की मंजूरी
    • रुड़की में दो बहनों की गोली मारकर हत्या, भाई गिरफ्तार; चरित्र पर शक के चलते वारदात को दिया अंजाम
    • बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
    • खाद्य मिलावट पर दून प्रशासन का बड़ा एक्शन, 21 सैंपल लिए; 3 किलो बासी लड्डू मौके पर नष्ट
    • उत्तराखंड सहकारिता को नई उड़ान: कैबिनेट ने मंजूर की सहकारी नीति-2026
    • न्यूज़ पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग, हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने उठाई आवाज
    • स्पा सेंटरों पर पुलिस की आकस्मिक चेकिंग, तीन संचालकों के चालान
    • पटेलनगर में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
    Wednesday, August 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»25 साल तक 5.746 रुपये प्रति यूनिट में बिजली खरीदेगा यूपीसीएल, अदाणी पावर से 1320 मेगावाट आपूर्ति को कैबिनेट की मंजूरी
    उत्तराखंड देहरादून

    25 साल तक 5.746 रुपये प्रति यूनिट में बिजली खरीदेगा यूपीसीएल, अदाणी पावर से 1320 मेगावाट आपूर्ति को कैबिनेट की मंजूरी

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaAugust 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने और भविष्य में बिजली खरीद की लागत में होने वाली अनिश्चितता को कम करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को अदाणी पावर लिमिटेड से अगले 25 वर्षों तक 1320 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीदने की अनुमति दे दी है। बिजली की दर 5.746 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की गई है।

    कैबिनेट ने यूपीसीएल को अदाणी पावर लिमिटेड के साथ विद्युत आपूर्ति समझौते (Power Supply Agreement) समेत अन्य संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने तथा निर्धारित शर्तों को पूरा करने के लिए अधिकृत किया है। इसके साथ ही विद्युत नियामक आयोग से आवश्यक वैधानिक स्वीकृतियां प्राप्त करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

    प्रतिस्पर्धी बोली के जरिए तय हुआ बिजली खरीद का रास्ता

    यूपीसीएल ने कोयला आधारित बिजली की दीर्घकालीन खरीद के लिए टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया अपनाई थी। इसी प्रक्रिया के तहत विद्युत नियामक आयोग ने बीती 8 जुलाई को अदाणी पावर लिमिटेड के छत्तीसगढ़ स्थित संयंत्र से 1320 मेगावाट बिजली खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

    सरकार का मानना है कि दीर्घकालीन बिजली खरीद समझौते से राज्य में बिजली की उपलब्धता को मजबूत आधार मिलेगा। इससे विशेष रूप से पीक डिमांड के दौरान बिजली आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

    24 घंटे बिजली आपूर्ति पर जोर

    इस समझौते के अमल में आने के बाद उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी। साथ ही, बिजली खरीद की लागत लंबे समय के लिए निर्धारित रहने से भविष्य में बिजली की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर भी सीमित किया जा सकेगा।

    दीर्घकालीन बिजली उपलब्धता से राज्य में औद्योगिक, वाणिज्यिक और पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के लिए आवश्यक ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। सरकार का उद्देश्य बढ़ती ऊर्जा मांग के अनुरूप पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

    August 26, 2026
    Read More

    रुड़की में दो बहनों की गोली मारकर हत्या, भाई गिरफ्तार; चरित्र पर शक के चलते वारदात को दिया अंजाम

    August 26, 2026
    Read More

    बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील

    August 25, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

    August 26, 2026

    25 साल तक 5.746 रुपये प्रति यूनिट में बिजली खरीदेगा यूपीसीएल, अदाणी पावर से 1320 मेगावाट आपूर्ति को कैबिनेट की मंजूरी

    August 26, 2026

    रुड़की में दो बहनों की गोली मारकर हत्या, भाई गिरफ्तार; चरित्र पर शक के चलते वारदात को दिया अंजाम

    August 26, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?