Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • डीजल में एथनॉल मिलाने पर सरकार का बड़ा यू-टर्न, जानिए क्यों रोकना पड़ा प्रोजेक्ट
    • तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग बनाने का कार्य तेजी से जारी।
    • ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार; 13 दोपहिया वाहन बरामद
    • राहुल गांधी पर बरसे सुबोध उनियाल, बोले- युवाओं को मोहरा बनाकर देश में अराजकता की कोशिश
    • कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी के सामने रखीं विभिन्न मांगें, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
    • तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, CM धामी ने संभाला मोर्चा; 24×7 निगरानी, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी पर फोकस
    • डोईवाला के थानों में जंगली हाथी का कहर, 37 वर्षीय महिला की मौत; ग्रामीणों में आक्रोश
    • खौफनाक मंजर: नीती घाटी में अचानक फटा बादल, तेज बहाव में बहा वैली ब्रिज; एक BRO कर्मी लापता
    • उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी! 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, शासन ने किया अलर्ट
    • रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा: खाना खाने के बाद टहलने निकले दंपती की सड़क किनारे मिली लाश, अज्ञात वाहन पर शक
    Tuesday, August 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार; 13 दोपहिया वाहन बरामद
    उत्तराखंड देहरादून

    ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार; 13 दोपहिया वाहन बरामद

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaAugust 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में पटेलनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की गई 7 रॉयल एनफील्ड बुलेट समेत कुल 13 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी सुनियोजित तरीके से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वे पहले सुनसान स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों की रेकी करते और मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर लेते थे। पुलिस से बचने के लिए चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट हटा दी जाती थी और उन्हें गली-मोहल्लों के रास्ते सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया जाता था।

    दो बुलेट चोरी की शिकायत से खुला मामला

    पटेलनगर क्षेत्र में बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में आदित्य पुत्र वीरेंद्र निवासी चंद्रबनी चोयला, पटेलनगर ने अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट संख्या UK-07-FJ-9383 तथा दीपक सिंघल निवासी शक्ति विहार, माजरा ने अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट संख्या UK-07-DX-2536 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

    दोनों मामलों में कोतवाली पटेलनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

    घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पटेलनगर पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। टीमों ने घटनास्थलों का निरीक्षण करने के साथ आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में सामने आए आरोपियों की गतिविधियों और वर्तमान स्थिति का भी सत्यापन किया गया।

    चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार

    लगातार किए जा रहे प्रयासों के बीच 10 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कबाड़ी बाजार के पास नव निर्मित सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को चोरी की दो बुलेट मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में आरोपियों ने देहरादून के अलग-अलग क्षेत्रों से कई बुलेट और अन्य दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 5 अन्य रॉयल एनफील्ड बुलेट समेत कुल 13 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए।

    पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने दो अन्य चोरी के वाहनों के संबंध में भी जानकारी दी है। इनमें एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल थाना श्यामपुर, हरिद्वार और एक अन्य वाहन पानीपत, हरियाणा में पुलिस द्वारा सीज किया जाना बताया गया है। इन वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।

    नंबर प्लेट हटाकर किराये पर देते थे वाहन

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले अलग-अलग इलाकों में घूमकर सुनसान स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों को चिन्हित करते थे। इसके बाद मौका देखकर वाहन चोरी कर लेते थे।

    चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट हटा दी जाती थी, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। इसके बाद वाहनों को गली-मोहल्लों के रास्ते पहले से चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कर दिया जाता था।

    आरोपी अपने खर्चों की पूर्ति के लिए चोरी किए गए वाहनों को नंबर प्लेट हटाकर अपने परिचितों को किराये पर भी देते थे। इसके साथ ही वे चोरी के वाहनों को देहरादून से बाहर ले जाकर बेचने की तैयारी में थे और इसके लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे।

    गिरफ्तार आरोपी

    1. विवेक सिंह बिश्नोई, पुत्र धनवीर सिंह बिश्नोई, निवासी लखेड़ा टेंट हाउस के पास, श्यामपुर कांगड़ी, थाना श्यामपुर, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।
    2. गुरप्रीत सिंह, पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम टाटवाला, श्यामपुर कांगड़ी, थाना श्यामपुर, हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष।

    13 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर निम्न वाहन बरामद किए हैं:

    • रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, UK-07-DX-2536
    • रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, UK-07-FJ-9383
    • रॉयल एनफील्ड बुलेट स्टैंडर्ड 350
    • रॉयल एनफील्ड बुलेट क्लासिक 350, सिल्वर रंग
    • रॉयल एनफील्ड बुलेट स्टैंडर्ड 500, काले रंग की
    • रॉयल एनफील्ड बुलेट स्टैंडर्ड 350, काले रंग की
    • रॉयल एनफील्ड बुलेट स्टैंडर्ड 350, काले रंग की
    • सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी, बिना नंबर प्लेट
    • काले रंग की एक्टिवा स्कूटी, बिना नंबर प्लेट
    • ग्रे रंग की एक्टिवा स्कूटी, बिना नंबर प्लेट
    • काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, बिना नंबर प्लेट
    • काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, बिना नंबर प्लेट
    • लाल रंग की सिटी 100 मोटरसाइकिल, बिना नंबर प्लेट

    बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार

    वाहन चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून ने ₹2,500 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

    इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर निरीक्षक विनोद सिंह गुसाईं, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद शाह, उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर, उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, उपनिरीक्षक विनय मित्तल, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल बृजमोहन सिंह रावत, कैलाश पंवार, आबिद अली, राहुल कुमार और हेड कांस्टेबल किरण कुमार (एसओजी नगर) शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    डीजल में एथनॉल मिलाने पर सरकार का बड़ा यू-टर्न, जानिए क्यों रोकना पड़ा प्रोजेक्ट

    August 11, 2026
    Read More

    तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग बनाने का कार्य तेजी से जारी।

    August 11, 2026
    Read More

    राहुल गांधी पर बरसे सुबोध उनियाल, बोले- युवाओं को मोहरा बनाकर देश में अराजकता की कोशिश

    August 11, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    डीजल में एथनॉल मिलाने पर सरकार का बड़ा यू-टर्न, जानिए क्यों रोकना पड़ा प्रोजेक्ट

    August 11, 2026

    तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग बनाने का कार्य तेजी से जारी।

    August 11, 2026

    ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार; 13 दोपहिया वाहन बरामद

    August 11, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?