Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी की श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस
    • कारगिल विजय दिवस पर CM धामी की बड़ी घोषणा: परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि होगी 2 करोड़
    • ऑपरेशन प्रहार: देहरादून में 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के 6 दोपहिया वाहन बरामद
    • STF का बड़ा एक्शन: 25 लाख की साइबर ठगी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • कारगिल विजय दिवस पर द्वारीखाल के शहीद पार्क में कांग्रेस ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
    • युवाओं पर टिप्पणी से बढ़ीं भाजपा की मुश्किलें? महेंद्र भट्ट के बयान पर बवाल
    • पेपर लीक: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बाहर धरना प्रदर्शन
    • देहरादून: सितंबर से शुरू हो सकता है भंडारीबाग रेलवे ओवरब्रिज, प्रिंस चौक और रेलवे फाटक के जाम से मिलेगी राहत
    • दुःखद: पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट का निधन
    • हल्द्वानी सेक्स रैकेट केस में बड़ी गिरफ्तारी! डेढ़ महीने से फरार राहुल जायसवाल पुलिस के हत्थे चढ़ा
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»अपराध»ऑपरेशन प्रहार: देहरादून में 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के 6 दोपहिया वाहन बरामद
    अपराध उत्तराखंड देहरादून

    ऑपरेशन प्रहार: देहरादून में 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के 6 दोपहिया वाहन बरामद

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJuly 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 6 दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सुनसान स्थानों की पहले रेकी करते थे और मौका मिलते ही बाइक एवं स्कूटी चोरी कर उन्हें जिले से बाहर बेचने की फिराक में थे।

    पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को ओम अग्रवाल ने बिधौली क्षेत्र से अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

    पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और वाहन चोरी के पुराने आरोपियों का भी सत्यापन किया। लगातार की गई जांच और चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में दोनों आरोपियों ने देहरादून के अलग-अलग इलाकों से पांच अन्य दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर प्रेमनगर स्थित एक खंडहर से चोरी के वाहन बरामद किए गए।

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों आपस में पुराने दोस्त हैं और नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए वे सुनसान स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों को चोरी कर लेते थे। बरामद स्कूटी बिधौली हॉस्टल के बाहर से तथा एक मोटरसाइकिल नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से चोरी की गई थी। अन्य वाहन भी देहरादून के विभिन्न स्थानों से चोरी कर खंडहर में छिपाए गए थे, जिन्हें बाद में गैर-राज्य में बेचने की योजना थी। बरामद अन्य वाहनों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

    गिरफ्तार आरोपी

    • जावेद पुत्र मोमिन, निवासी अम्बीवाला, थाना प्रेमनगर, उम्र 22 वर्ष।
    • वंश कुमार पुत्र राजकुमार, निवासी विंग नंबर-6, प्रेमनगर, उम्र 20 वर्ष।

    बरामद वाहन

    • स्कूटी UK07FE-0453
    • मोटरसाइकिल UK07AQ-9940
    • अपाची RTR 180 (बिना नंबर प्लेट)
    • टीवीएस रेंजर UK16F4673
    • एक्टिवा RJ05TS1301
    • पल्सर NS 200 UK07AW7606

    पुलिस ने बताया कि बरामद अन्य वाहनों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है तथा आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी की श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस

    July 26, 2026
    Read More

    कारगिल विजय दिवस पर CM धामी की बड़ी घोषणा: परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि होगी 2 करोड़

    July 26, 2026
    Read More

    STF का बड़ा एक्शन: 25 लाख की साइबर ठगी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    July 26, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी की श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस

    July 26, 2026

    कारगिल विजय दिवस पर CM धामी की बड़ी घोषणा: परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि होगी 2 करोड़

    July 26, 2026

    ऑपरेशन प्रहार: देहरादून में 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के 6 दोपहिया वाहन बरामद

    July 26, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?