Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उत्तरकाशी में हेली रेस्क्यू अभियान फिर शुरू, 96 पर्वतारोही-ट्रेकर्स की सुरक्षित वापसी का प्रयास
    • पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत
    • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील
    • कुम्हार बाड़ा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
    • सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन
    • ऋषिकेश मंडी में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मांगें पूरी होने तक नीचे उतरने से किया इनकार
    • वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक
    • पीएम मोदी से मिलकर भट्ट ने दिया पुत्र के विवाह का निमंत्रण!
    • SIR पर कांग्रेस के सवालों को महापौर ने बताया तथ्यहीन, बोले—संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने से पहले तथ्यों का जवाब दे कांग्रेस
    • छात्र संघ चुनाव से राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूँज’ का जवाब देंगे: मेयर सौरभ थपलियाल
    Tuesday, September 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»पेपर लीक: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बाहर धरना प्रदर्शन
    उत्तराखंड देहरादून

    पेपर लीक: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बाहर धरना प्रदर्शन

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJuly 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार, फिर छोड़ा

    देहरादून।  उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नन्दा की चौकी से यूनिवर्सिटी के गेट तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय का घेराव किया।

    प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं के बार-बार हो रहे पेपर लीक मामलों को युवा हितों पर कुठाराघात बताया। कहा कि पिछले कुछ वर्षों से देश और प्रदेश में तकनीकी शिक्षा, नीट और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जैसी परीक्षाओं के पेपर परीक्षा से पूर्व लीक हो रहे हैं जो चिंता का विषय है। कहा किइ ससे परीक्षा का आयोजन करने वाली एंजेंसियों और भाजपा सरकारों की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार भर्ती परीक्षाओं और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता की कमी दिखाई दे रही है। युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने सरकार पर परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में विफल रहने का आरोप लगाया।

    जिस प्रकार देश भर में पेपर लीक का धंधा फल फूल रहा है, उससे भी कई गुना अधिक पेपर लीक के मामले उत्तराखंड में सामने आ रहे हैं।  अब जबकि देश में इस तरह का माहौल है, तब 3 जुलाई को तकनीकी विश्वविद्यालय से दो पेपर लीक हो जाते हैं, मगर इसको दबाने की भरपूर कोशिश की गई। जब यह मामला दब नहीं पाया, तब जाकर कहीं एफआईआर दर्ज की गई।  इस प्रकरण में भी उत्तराखंड के तकनीकी शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मंजूर होना चाहिए।  मुख्यमंत्री धामी को भी समय रहते हुए उनसे इस्तीफा ले लेना चाहिए।  कहा कि यदि पेपर लीक की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच नहीं कराई गई तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करेगी। उन्होंने मांग की कि मामले की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    प्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा प्रवेश परीक्षा (नीट), तकनीकी शिक्षा परीक्षा में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के मामलों ने छात्रों व अभिभावकों के भरोसे को तोड़ा है। यह केवल एक परीक्षा में गड़बडी का मामला नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

    चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि आज देश और प्रदेश का युवा अपने गरीब माता-पिता की खून पसीने की कमाई से दिन-रात मेहनत करके अपने भविष्य का सपना देखता है, लेकिन जब परीक्षाओं की गोपनीयता ही सुरक्षित न रहे तो प्रतिभाशाली और ईमानदार छात्रों का मनोबल टूटना स्वाभाविक है।महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार, राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी और मजबूत परीक्षा प्रणाली लागू करें।

    कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देना, यह देश के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के संघर्ष की जीत है। नीट-यूजी परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं और परीक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच शिक्षा मंत्री का इस्तीफा केंद्र सरकार की जवाबदेही को दर्शाता है। वहीं, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तकनीकी शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत का पुतला दहन भी किया।

    इन्हें किया गिरफ्तार: वहीं, प्रदर्शन के बाद गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत,प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, राजेंद्र शाह, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, सुरेन्द्र रांगड़, नवीन जोशी, विरेन्द्र पोखरियाल,पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा,संजय कनौजिया, उपेन्द्र थापली, गोदावरी थापली, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा,ज्योति रौतेला,अभिनव थापर, महेन्द्र सिंह नेगी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, सूरत सिंह नेगी ,टीटू त्यागी,मदन लाल, रॉबिन त्यागी,सुमेन्द्र बोहरा,स्वाति नेगी, सहित अनेक कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर सुद्धोवाला जेल ले जाया गया जहां से उन्हें कुछ समय बाद रिहा कर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    उत्तरकाशी में हेली रेस्क्यू अभियान फिर शुरू, 96 पर्वतारोही-ट्रेकर्स की सुरक्षित वापसी का प्रयास

    September 29, 2026
    Read More

    अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील

    September 28, 2026
    Read More

    पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत

    September 28, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उत्तरकाशी में हेली रेस्क्यू अभियान फिर शुरू, 96 पर्वतारोही-ट्रेकर्स की सुरक्षित वापसी का प्रयास

    September 29, 2026

    अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील

    September 28, 2026

    पारंपरिक धारा-नौलों को मिलेगा नवजीवन, 54 ऐतिहासिक जल स्रोतों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार की शुरुआत

    September 28, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?