Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • हरेला पर्व पर प्रेमनगर में भव्य वृक्ष वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करते हुए पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    • हरेला 2026: हरिद्वार में सतपाल महाराज का हरित संकल्प, बोले— ‘हर पौधा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य’
    • धामी सरकार का बड़ा ऐलान: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने के लिए सचिवालय में हाई-लेवल मंथन
    • अल्मोड़ा : श्रावणी मेले का शुभारंभ: जागेश्वर धाम में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
    • SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उत्तराखंड का लोकपर्व ‘हरेला दिवस’
    • UPSC में असफल, बना फर्जी IPS! रिटायर्ड IAS अधिकारी के बेटे ने वर्दी पहनकर ठगे लाखों, दून पुलिस ने दबोचा
    • उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का बड़ा प्रहार: बाजपुर कोर्ट का नायब नाजिर ₹3500 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    • देहरादून: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी सफलता, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद
    • एसएसपी दून ने अपनी टीम के साथ पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • हरेला पर हरित संकल्प: नैनीताल से भीमताल तक चला मेगा पौधारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाए गए
    Thursday, July 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उत्तराखंड का लोकपर्व ‘हरेला दिवस’
    उत्तराखंड देहरादून

    SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया उत्तराखंड का लोकपर्व ‘हरेला दिवस’

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJuly 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    अधिकारियों, कार्मिकों, प्रशिक्षणरत रिक्रूट्स एवं उत्तराखंड पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    आज दिनांक 16 जुलाई, 2026 को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तराखंड के निर्माण तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देना रहा।

    इस अवसर पर सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में RTC से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट्स एवं प्रशिक्षण स्टाफ ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया। प्रशिक्षणरत रिक्रूट्स को हरेला पर्व के सांस्कृतिक महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता से अवगत कराते हुए प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

    विशेष रूप से उत्तराखंड पुलिस के 15 सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कार्मिकों ने भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए वृक्षारोपण किया। उनका सहभाग पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचायक रहा तथा वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना।

    इस अवसर पर सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी ने समस्त अधिकारियों, कार्मिकों, प्रशिक्षणरत रिक्रूट्स एवं उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों को हरेला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन भी पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए।

    उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।

    केवल वाहिनी मुख्यालय ही नहीं, बल्कि राज्यभर में व्यवस्थापित SDRF की विभिन्न पोस्टों पर भी हरेला दिवस पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। सभी पोस्टों पर अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं उन्हें सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

    SDRF द्वारा आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपरा, प्रकृति के प्रति सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण है। SDRF भविष्य में भी आपदा प्रबंधन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े ऐसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाता रहेगा।

    वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपसेनानायक श्री शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक श्री संजय उप्रेती, शिविरपाल श्री प्रमोद रावत, आर.आई. आरटीसी श्रीमती मधु रावत, सूबेदार मेजर श्री जयपाल राणा, एस आई श्री विजय रयाल सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    हरेला पर्व पर प्रेमनगर में भव्य वृक्ष वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करते हुए पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    July 16, 2026
    Read More

    हरेला 2026: हरिद्वार में सतपाल महाराज का हरित संकल्प, बोले— ‘हर पौधा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य’

    July 16, 2026
    Read More

    धामी सरकार का बड़ा ऐलान: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने के लिए सचिवालय में हाई-लेवल मंथन

    July 16, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हरेला पर्व पर प्रेमनगर में भव्य वृक्ष वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करते हुए पर्यावरण संरक्षण संवर्धन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    July 16, 2026

    हरेला 2026: हरिद्वार में सतपाल महाराज का हरित संकल्प, बोले— ‘हर पौधा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य’

    July 16, 2026

    धामी सरकार का बड़ा ऐलान: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने के लिए सचिवालय में हाई-लेवल मंथन

    July 16, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?