Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून: समाधान दिवस में 176 शिकायतों का अंबार, बुजुर्ग उत्पीड़न, जमीन कब्जों और घरेलू हिंसा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
    • उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर्रावाला से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु हुए रवाना
    • अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील
    • ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    • देहरादून महायोजना-2041 पर छठे दिन भी उमड़ा जनसैलाब, रायपुर क्षेत्र के लोगों ने रखी विकास की प्राथमिकताएं
    • उत्तराखंड रोडवेज में बड़ा बदलाव: दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें, 24×7 हेल्पलाइन भी होगी शुरू
    • देहरादून साइंस सिटी बनेगी देश का विज्ञान और नवाचार हब: सीएम धामी ने किया स्टार्टअप सेंटर का ऐलान
    • 48 घंटे में Mercedes का माइलेज 17 से 5 KMPL! सौरव जोशी के दावे से E20 पेट्रोल पर मचा बवाल, Mercedes ने दी सफाई
    • बीकेटीसी में करोड़ों का घोटाला: सीबीआई जांच की मांग, विकेश नेगी ने सीएम धामी को लिखा पत्र
    • बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: प्रमोद नौटियाल हिरासत में, एसआईटी की पूछताछ शुरू, परिवार ने जताई अपहरण की आशंका
    Tuesday, July 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: प्रमोद नौटियाल हिरासत में, एसआईटी की पूछताछ शुरू, परिवार ने जताई अपहरण की आशंका
    उत्तराखंड देहरादून

    बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: प्रमोद नौटियाल हिरासत में, एसआईटी की पूछताछ शुरू, परिवार ने जताई अपहरण की आशंका

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJuly 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोपी प्रमोद नौटियाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसआईटी टीम का पर्यवेक्षण कर रहे डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

    गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा गिनती के दौरान हेराफेरी में वांछित आरोपित प्रमोद नौटियाल को चमोली पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसआईटी टीम का पर्यवेक्षण कर रहे डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है।

    इस पूरे प्रकरण की तीन स्तरों पर जांच चल रही है। विभागीय स्तर पर मंदिर समिति, पुलिस में दर्ज मामले की जांच एसआईटी और व्यवस्थागत मामलों की जांच गढ़वाल कमिश्नर की अगुआई में चल रही है।

    एसआईटी ने मंदिर समिति कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। बताया गया कि धाम में सिर्फ डेढ़ माह का सीसीटीवी रिकॉर्ड उपलब्ध है, ऐसे में डीवीआर रिकवर करने की चुनौती रहेगी।

    प्रमोद नौटियाल को उठा ले गई पुलिस, स्वजन ने नेहरू कॉलोनी में दी तहरीर

    बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी प्रकरण में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में उनके देहरादून के नेहरु कालोनी स्थित आवास पहुंचे और प्रमोद नौटियाल को अपने साथ ले गए। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के बाद छोड़ने की बात कही थी। काफी देर तक जब प्रमोद नौटियाल घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों ने नेहरू कॉलोनी की बायपास चौकी में तहरीर दी है।

    16 जुलाई तक गिरफ्तारी पर लगाई है रोक

    तहरीर में हेमलता नौटियाल ने कहा है कि उच्च न्यायालय ने 16 जुलाई तक प्रमोद नौटियाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। ऐसे में रात के समय उन्हें घर से ले जाए जाने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने बेटे की अपहरण की भी आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर प्रमोद नौटियाल का पता लगाने और उन्हें सकुशल बरामद करने की मांग की है।

    बीकेटीसी ने प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया था

    बता दें कि बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गिनती के दौरान चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बीकेटीसी ने प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया था। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि स्वजन चौकी में आए थे। प्रमोद नौटियाल का केस कर्णप्रयाग थाने में चल रहा है। हो सकता है वहां की पुलिस पूछताछ के लिए ले गई हो।

    एसआईटी कर चुकी है गणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के बयान दर्ज

    मदिर समिति की जांच टीम इससे संबंधित दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है। एसआईटी ने भी दो जुलाई को गणना ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। बताया गया कि मंदिर समिति से मांगे गए दस्तावेज अभी एसआइटी को नहीं मिले हैं।

    सिर्फ डेढ़ महीने का सीसीटीवी फुटेज

    समिति की ओर से बताया गया है कि धाम में सिर्फ डेढ़ माह की सीसीटीवी फुटेज ही सुरक्षित है। इसलिए डाटा रिकवर करने की चुनौती रहेगी। एसआईटी की ओर से चढ़ावा गणना में शामिल कर्मचारियों का तीन साल का रिकॉर्ड मांगे जाने के बाद धाम में कानाफूसी का माहौल गर्म है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    देहरादून: समाधान दिवस में 176 शिकायतों का अंबार, बुजुर्ग उत्पीड़न, जमीन कब्जों और घरेलू हिंसा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    July 13, 2026
    Read More

    उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर्रावाला से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु हुए रवाना

    July 13, 2026
    Read More

    अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील

    July 13, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून: समाधान दिवस में 176 शिकायतों का अंबार, बुजुर्ग उत्पीड़न, जमीन कब्जों और घरेलू हिंसा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    July 13, 2026

    उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर्रावाला से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु हुए रवाना

    July 13, 2026

    अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील

    July 13, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?