Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए ₹99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखंड में विकास
    • उत्तराखंड BJP का मिशन 2027: ‘एक बूथ-एक वोट’ पर फोकस, देवभूमि को ‘अभेद दुर्ग’ बनाने का संकल्प
    • सौरभ बहुगुणा के प्रयास रंग लाए: गोला नदी पर ₹18.78 करोड़ से बनेगा 250 मीटर लंबा पुल, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • केदारनाथ यात्रा में 6 लाख रुपये का अनधिकृत खर्च, पूर्व CEO विजय थपलियाल समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
    • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: देहरादून समेत कई जिलों में अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी, भूस्खलन का खतरा
    • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासी संग्राम: गणेश गोदियाल का भाजपा विधायक विनोद चमोली पर तीखा पलटवार
    • देहरादून में भारी बारिश से पुश्ता ढहा, कई मकान क्षतिग्रस्त, महिला घायल; डीएम देर रात पहुंचे मौके पर
    • हल्द्वानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार दोस्तों को कुचला, चारों की दर्दनाक मौत
    • चमोली: अस्पताल परिसर में गिरी क्षतिग्रस्त दीवार, पीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य विभाग में शोक
    • उत्तराखंड: सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, पूर्व विधायकों ने दी बधाई और विकास कार्यों की सराहना
    Sunday, July 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड BJP का मिशन 2027: ‘एक बूथ-एक वोट’ पर फोकस, देवभूमि को ‘अभेद दुर्ग’ बनाने का संकल्प
    उत्तराखंड देहरादून

    उत्तराखंड BJP का मिशन 2027: ‘एक बूथ-एक वोट’ पर फोकस, देवभूमि को ‘अभेद दुर्ग’ बनाने का संकल्प

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJuly 12, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। भाजपा संगठन की हरिद्वार रोड पर कुंआवला स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित वैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक एक बूथ और एक एक वोट पर फोकस कर आगे बढ़ना हैं। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के लिए वातावरण बहुत अच्छा और अनुकूल है। प्रदेश की जनता हमे वोट करना चाहती है और हमें उनके वोट को सुनिश्चित करते हुए मतदान केंद्र तक ले जाने में सहयोग करना है।

    उन्होंने संकल्प दिलाते हुए कहा कि हमे अब तक की सबसे अधिक विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करनी है। हमने कार्यकर्ताओं के पराक्रम और सरकारों की उपलब्धियों से एक बार हार एक बार जीत के मिथक को तोड़ा है। लिहाजा अब हमें उत्तराखंड को भाजपा के लिए अभेद दुर्ग भी बनाना है। इसी क्रम में हमे एसआईआर की संवैधानिक प्रक्रिया में सहभागिता करनी और मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना है। ऐसा करना देश के पक्ष में है और राष्ट्रवादी भाजपा के लिए शुभ है, क्योंकि इस प्रक्रिया के बाद जहां जहां भी चुनाव हुए हैं वहां भगवा लहराया है। उन्होंने कहा कि बिहार, असम और बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन इसे साबित करता है। कार्यकर्ताओं के पराक्रम और सरकारों की उपलब्धियों से एक बार हार एक बार जीत के मिथक को तोड़ा है। लिहाजा अब हमें उत्तराखंड को भाजपा के लिए अभेद दुर्ग भी बनाना है। हमे एसआईआर की संवैधानिक प्रक्रिया में सहभागिता करनी और मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना है। ऐसा करना देश के पक्ष में है और राष्ट्रवादी भाजपा के लिए शुभ है, क्योंकि इस प्रक्रिया के बाद जहां जहां भी चुनाव हुए हैं वहां भगवा लहराया है। तरुण चुघ ने एक एक वोट से सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक बूथ पर फोकस करना है ताकि देवभूमि को पार्टी का अभेद किला बनाना है। वहीं सीएम धामी ने जहां कम वहां हम के नीति पर अमल करते हुए, हमे 27 की महा विजय को साकार का आह्वाहन किया।

    बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं से जहां कम वहां हम के संकल्प पर अपनी अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारी के निर्वहन का आग्रह किया। केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीद और निर्देश अनुशार प्रदेश में हमे महाविजय दिलाने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करना है। जिसके लिए हमे चुनावी प्रबंधन की अपनी कुशलता को और अधिक बेहतर करना होगा। जिसके लिए सबसे पहली महत्वपूर्ण सीढ़ी है सही मतदाता सूची। जिसके लिए हमे अपने बीएलओ 2 के माध्यम से घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर उनका तय प्रक्रिया में वोट सुनिश्चित करवाना है। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से जहां कम वहां हम के संकल्प पर अपनी अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारी के निर्वहन का आग्रह किया। केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीद और निर्देश अनुशार प्रदेश में हमे महाविजय दिलाने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करना है।

    जिसके लिए हमे चुनावी प्रबंधन की अपनी कुशलता को और अधिक बेहतर करना होगा। जिसके लिए सबसे पहली महत्वपूर्ण सीढ़ी है सही मतदाता सूची है। जिसके लिए हमे अपने बीएलओ 2 के माध्यम से घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर उनका तय प्रक्रिया में वोट सुनिश्चित करवाना है।

    प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने के हमारे प्रयास का अर्थ है, कोई पात्र वोट कटे नहीं और अपात्र बचे नहीं। जिसके लिए एक जिम्मेदार राजनैतिक दल की भांति हमे इस संवैधानिक प्रक्रिया में सहयोग करना है। भट्ट ने त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने में एक जिम्मेदार राजनैतिक दल होने के नाते संवैधानिक संस्थाओं के पूर्ण सहयोग के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटे और अपात्र का नाम सूची में नहीं बचा रहे। ये सुनिश्चित करना हम सबकी लोकतांत्रिक कर्तव्य भी है कि प्रदेश के वोटर ही प्रदेश की सरकार का चयन करें। इस दौरान उन्होंने सभी से उनकी भूमिका को लेकर विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

    बैठक में पूर्व सांसद एवं एसआईआर टीम के केंद्रीय सदस्य जमयांग त्सेरिंग नामग्याल, प्रकाश तंवर की मौजूदगी में राज्य सरकार में मंत्री एवं विधायक समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, बीएलए 1 एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शामिल हुए।

    इस दौरान केंद्रीय टीम के सदस्य नामग्याल ने एसआईआर प्रक्रिया को विस्तृत रूप से समझाया और एक राजनैतिक कार्यकर्ता होने के नाते उसने सहयोग की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस संबंध में संगठनात्मक कार्यवाही हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया और प्रतिभागियों द्वारा पूछे सवालों के ज़बाब दिए।

    बैठक में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, श्रीमती कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत, तरुण बंसल कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, मदन कौशिक, गणेश जोशा, खजान दास, सौरव बहुगुणा, राम सिंह कैडा, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा समेत विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विनोद कंडारी, प्रेमचंद अग्रवाल, आदेश चौहान, सहदेव पुंडीर, बृजभूषण गैरोला, मनवीर चौहान आदि और प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए ₹99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखंड में विकास

    July 12, 2026
    Read More

    सौरभ बहुगुणा के प्रयास रंग लाए: गोला नदी पर ₹18.78 करोड़ से बनेगा 250 मीटर लंबा पुल, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    July 12, 2026
    Read More

    केदारनाथ यात्रा में 6 लाख रुपये का अनधिकृत खर्च, पूर्व CEO विजय थपलियाल समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

    July 12, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए ₹99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखंड में विकास

    July 12, 2026

    उत्तराखंड BJP का मिशन 2027: ‘एक बूथ-एक वोट’ पर फोकस, देवभूमि को ‘अभेद दुर्ग’ बनाने का संकल्प

    July 12, 2026

    सौरभ बहुगुणा के प्रयास रंग लाए: गोला नदी पर ₹18.78 करोड़ से बनेगा 250 मीटर लंबा पुल, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    July 12, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?