Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा सर्वदलीय विधानसभा समिति से कराई जाए-यशपाल आर्य
    • अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, 170 बीघा से अधिक जमीन पर बड़ी कार्रवाई
    • मणिपुर में आतंकी हमला, उत्तराखंड के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह समेत दो जवान शहीद
    • देहरादून में धूमधाम से मनेगा कारगिल विजय दिवस, मुख्यमंत्री करेंगे शहीदों के परिजनों को सम्मानित
    • धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम: महाराज
    • स्कूटी टक्कर के बाद विवाद में युवक को बंधक बनाकर मारा-पीटा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
    • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्य एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ मे खुलेगा सेंट्रल स्कूल,सीएम ने दिया आश्वासन: चौहान
    • उत्तराखंड Weather Alert: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी
    • उत्तराखंड को मिलेंगी 140 इलेक्ट्रिक बसें, पहाड़ों पर दौड़ेंगी 50 नई मिनी बसें; परिवहन मंत्री ने दिए बड़े निर्देश
    Tuesday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ मे खुलेगा सेंट्रल स्कूल,सीएम ने दिया आश्वासन: चौहान
    उत्तराखंड देहरादून शिक्षा

    उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ मे खुलेगा सेंट्रल स्कूल,सीएम ने दिया आश्वासन: चौहान

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJuly 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ओबीसी समुदाय के छात्रों के लिए देहरादून में छात्रावास पर भी सीएम के निर्देश पर चल रही कार्यवाही

    देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी जनपद के विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और देहरादून मे रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ओबीसी छात्रावास बनाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हे आश्वस्त किया है। सीएम से भेंट कर दिये ज्ञापन मे सीएम ने सचिव विधालयी शिक्षा और सचिव समाज कल्याण को कार्यवाही के लिए निर्देश दिये हैं।

    सीएम पुष्कर धामी को दिये पत्र मे चौहान ने कहा कि क्षेत्रीय मांग के अनुरूप केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना की जानी जरूरी है।विकासखण्ड धिन्यालीसौड़ जनपद उत्तरकाशी व जनपद टिहरी का एक केन्द्र बिन्दु है, जहाँ से दोनो जनपदो के निवासियों की अवाजाही निरन्तर बनी रहती है। विकासखण्ड चिन्यालीसौड में कंन्द्रीय विद्यालय की क्षेत्र की जनता की बहुत पुरानी मांग है। इस स्थान पर केंद्रीय विद्यालय खुलने से उत्तरकाशी व टिहरी के गरीब छात्रो को सस्ती व गुणवत्तापरक शिक्षा प्राप्त होगी। साथ ही इस सीमान्त क्षेत्र में शिक्षा का स्तर उंचा होगा। उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र से जुड़े समस्त जनप्रतिनिधियों व स्थानीय जनता द्वारा कई वर्षों पूर्व से केन्द्रीय विद्यालय की मांग की जा रही है, सीमान्त व पहाडी क्षेत्र होने के कारण यहां पर केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना की जाती है तो यह जनभावनाओं का सम्मान होगा। सीएम ने इसके लिए सचिव विधालयी शिक्षा को निर्देश दिये हैं

    जनजाति छात्रावास की तर्ज पर ओबीसी समुदाय के छात्रों के लिए देहरादून में छात्रावास का निर्माण के सम्बन्ध में दिये पत्र मे चौहान ने कहा कि देहरादून में ओबीसी समाज के बहुत से विद्यार्थी अध्ययन के लिए आते हैं जिसमें से कई छात्र- छात्राओं की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पठन-पाठन में बहुत सी कठिनाइ‌यों का सामना करना पड़ता है। इसके लिये देहरादून में ओबीसी छात्रावास बनाया जाय जिराका लाभ गरीब परिवार के विद्यार्थियों को मिल सकेगा। सीएम ने प्रमुख सचिव समाज कल्याण को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये है।

    चौहान ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय और ओबीसी छात्रावास निश्चित तौर पर धरातल पर उतरेगी और शासन स्तर पर इसमें कार्यवाही शुरू हो गयी है। यह क्षेत्र की लंबे समय से मांग रही है। उन्होंने कहा सीएम पुष्कर सिंह धामी महज घोषणाओ मे विश्वास नही रखते, बल्कि उनके धरातल पर क्रियाँन्वयन को अधिक तरजीह देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मे कई योजनाएं स्वीकृत हुई है और उनका फोकस उन को जमीन पर उतारने को लेकर है। चौहान ने कहा कि क्षेत्र मे शिक्षा और और रोजगारपरक योजनाओं के चलते वह पलायन रोकने और यमुनोत्री को पर्यटन के क्षेत्र मे अग्रणी बनाने को दृढ़ संकल्पित हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा सर्वदलीय विधानसभा समिति से कराई जाए-यशपाल आर्य

    July 7, 2026
    Read More

    मणिपुर में आतंकी हमला, उत्तराखंड के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह समेत दो जवान शहीद

    July 7, 2026
    Read More

    अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, 170 बीघा से अधिक जमीन पर बड़ी कार्रवाई

    July 7, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो, उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा सर्वदलीय विधानसभा समिति से कराई जाए-यशपाल आर्य

    July 7, 2026

    मणिपुर में आतंकी हमला, उत्तराखंड के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह समेत दो जवान शहीद

    July 7, 2026

    अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, 170 बीघा से अधिक जमीन पर बड़ी कार्रवाई

    July 7, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?