Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून में आपदा से निपटने का दमदार अभ्यास, सहस्त्रधारा में बाढ़ मॉक ड्रिल में दिखा शानदार रेस्क्यू समन्वय
    • ब्रेकिंग: उत्तराखंड रोडवेज को 814 नई बसों की सौगात, दो महीने से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का धरना
    • देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश: एयरलाइन जॉब के नाम पर 2.5 लाख की ठगी, 11 गिरफ्तार
    • डॉक्टर्स डे पर 37 चिकित्सक सम्मानित, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणाएं
    • मसूरी में एमडीडीए का बड़ा एक्शन! अवैध निर्माणों पर चला शिकंजा, दो भवन किए सील; बंशीधर तिवारी बोले— कानून से ऊपर कोई नहीं
    • उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बेहद भारी! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
    • मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद: 2 जुलाई को जनपद के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल
    • SSP देहरादून ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
    • धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, अब सभी के लिए एक समान शिक्षा व्यवस्था
    • Breaking News: होमगार्ड विभाग में बड़ा खेल! पहले उपनल कर्मी को हटाया, फिर वापस लिया? मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की साजिश तो नहीं
    Thursday, July 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»ब्रेकिंग: उत्तराखंड रोडवेज को 814 नई बसों की सौगात, दो महीने से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का धरना
    उत्तराखंड देहरादून

    ब्रेकिंग: उत्तराखंड रोडवेज को 814 नई बसों की सौगात, दो महीने से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का धरना

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJuly 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तराखंड रोडवेज बोर्ड ने 814 नई बसों की खरीद को मंजूरी दे दी है। साथ ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% बढ़ोतरी और तकनीकी पदों पर आउटसोर्स भर्ती को भी स्वीकृति मिली। दूसरी ओर वेतन न मिलने से कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया है।

    देहरादून: उत्तराखंड रोडवेज के बेड़े को मजबूत बनाने के लिए बड़ी मंजूरी मिल गई है। सचिवालय में आयोजित रोडवेज बोर्ड की बैठक में 814 नई बसों की खरीद के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। बोर्ड के अध्यक्ष एल फैन्नई की अध्यक्षता में हुई बैठक में परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।

    अधिकारियों ने बोर्ड को बताया कि बसों की खरीद चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। अब हर बार अलग-अलग प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया से बचते हुए एकमुश्त 814 बसों की खरीद की अनुमति ली गई है। जैसे-जैसे पुरानी बसें सेवा से हटाकर नीलाम की जाएंगी, उनकी जगह नई बसें शामिल की जाती रहेंगी। गौरतलब है कि इससे पहले 30 अप्रैल को राज्य मंत्रिमंडल ने रोडवेज को 250 नई बसें खरीदने की मंजूरी दी थी। रोडवेज ने भौगोलिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बसों का प्रारूप भी तय किया है।

    नई बसों का प्रस्तावित विवरण

    580 छोटी बसें (32–34 सीटर): पर्वतीय मार्गों के लिए।
    234 बड़ी बसें (50 सीटर): मैदानी और लंबी दूरी के मार्गों के लिए।
    इससे पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित और बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

    तकनीकी पदों पर होगी आउटसोर्स भर्ती

    बैठक में रोडवेज के तकनीकी कैडर में खाली पदों को भरने पर भी निर्णय लिया गया। स्थायी भर्ती होने तक मैकेनिक, वेल्डर और अन्य तकनीकी पदों पर आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से नियुक्तियां की जाएंगी। बताया गया कि तकनीकी श्रेणी में 250 से अधिक पद वर्तमान में रिक्त हैं।

    कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% बढ़ोतरी

    रोडवेज बोर्ड ने 1,839 स्थायी अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को भी मंजूरी दे दी। अब रोडवेज कर्मचारियों का DA 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि यह अभी भी राज्य सरकार के कर्मचारियों के 60 प्रतिशत DA से कम है। एक ओर जहां बोर्ड ने कई अहम फैसले लिए, वहीं दूसरी ओर रोडवेज कर्मचारियों में वेतन भुगतान को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पिछले दो महीने से वेतन न मिलने के विरोध में बुधवार से सांकेतिक धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    ट्रांसपोर्टनगर और आईएसबीटी में हुआ प्रदर्शन

    देहरादून के ट्रांसपोर्टनगर और आईएसबीटी परिसर में कर्मचारियों ने दो-दो घंटे का धरना देकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रबंधन कर्मचारियों की आर्थिक परेशानियों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने सरकार और रोडवेज प्रबंधन से जल्द वेतन जारी करने की मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    देहरादून में आपदा से निपटने का दमदार अभ्यास, सहस्त्रधारा में बाढ़ मॉक ड्रिल में दिखा शानदार रेस्क्यू समन्वय

    July 2, 2026
    Read More

    देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश: एयरलाइन जॉब के नाम पर 2.5 लाख की ठगी, 11 गिरफ्तार

    July 2, 2026
    Read More

    डॉक्टर्स डे पर 37 चिकित्सक सम्मानित, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणाएं

    July 1, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून में आपदा से निपटने का दमदार अभ्यास, सहस्त्रधारा में बाढ़ मॉक ड्रिल में दिखा शानदार रेस्क्यू समन्वय

    July 2, 2026

    ब्रेकिंग: उत्तराखंड रोडवेज को 814 नई बसों की सौगात, दो महीने से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का धरना

    July 2, 2026

    देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश: एयरलाइन जॉब के नाम पर 2.5 लाख की ठगी, 11 गिरफ्तार

    July 2, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?