Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून के ललित जोशी का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मिला प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’
    • विकास कार्यों पर सचिव की सख्ती! कृषि, पर्यटन, साइबर सुरक्षा और मुख्यमंत्री घोषणाओं पर दिए बड़े आदेश
    • ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान में एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही: प्रतिबंधित ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का खुलासा
    • उत्तराखंड की ट्राउट मछली का विदेश में जलवा, नेपाल को हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय निर्यात
    • दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का केंद्रीय कृषि एवम् कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
    • दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उत्तराखंड के विकास से जुड़े विषयों पर हुई बातचीत
    • पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य: DM एवं SSP ने पांवटा साहिब सीमा पर पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
    • चमोली में बारिश का कहर! बादल फटने जैसे हालात, स्कूल-मकानों में घुसा मलबा, हाईवे रहा बंद
    • देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में रैगिंग का बवाल! मारपीट से टूटे छात्र, एक ने मांगी TC, दूसरा घर लौटा
    • आंगनबाड़ी साड़ी-सूट खरीद पर बवाल: मंत्री रेखा आर्य पर कमीशनखोरी और घटिया गुणवत्ता के गंभीर आरोप
    Friday, June 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»विकास कार्यों पर सचिव की सख्ती! कृषि, पर्यटन, साइबर सुरक्षा और मुख्यमंत्री घोषणाओं पर दिए बड़े आदेश
    उत्तराखंड देहरादून

    विकास कार्यों पर सचिव की सख्ती! कृषि, पर्यटन, साइबर सुरक्षा और मुख्यमंत्री घोषणाओं पर दिए बड़े आदेश

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJune 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार ने विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की प्राथमिकताओं एवं विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामपरक क्रियान्वयन पर बल देते हुए अधिकारियों को समन्वित कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नवाचारी माध्यमों द्वारा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    सचिव ने शासन के निर्देशानुसार सभी विभागों के कार्यालयों के नामपट्ट संस्कृत भाषा में भी अंकित कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को जनता दरबार एवं चौपाल के दौरान संबंधित क्षेत्रों में रात्रि विश्राम करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों और जनसमस्याओं को बेहतर ढंग से समझकर उनका प्रभावी समाधान किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ कार्यालयों के नियमित निरीक्षण पर भी विशेष जोर दिया।

    कृषि क्षेत्र की समीक्षा के दौरान सचिव ने कृषि यंत्रों, बीज वितरण एवं किसानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कृषि, उद्यान, डेयरी, जलागम एवं मत्स्य विभागों के समन्वय से एकीकृत कृषि मॉडल विकसित करने के निर्देश देते हुए जुलाई तक तीन विकासखंडों में इसका मॉडल तैयार करने तथा सितंबर तक सभी विकासखंडों में इसे लागू करने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने वन पंचायतों को भी घेरबाड़ जैसे कार्यों में सहभागी बनाने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री घोषणाओं एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण करने तथा अधिक शिकायत वाले विभागों को शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में सचिव ने जनपद के शीर्ष-10 स्वयं सहायता समूहों की पहचान कर उत्कृष्ट कार्य कर रहे ‘लखपति दीदी’ समूहों को सम्मानित करने को कहा। पर्यटन क्षेत्र की समीक्षा के दौरान उन्होंने सतपुली झील परियोजना को शीघ्र पूर्ण कराने तथा स्यूंसी झील को भी उसी तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन, होमस्टे एवं होटल व्यवसाय से जुड़े लंबित सब्सिडी प्रकरणों का बैंकों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

    बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर एवं टीबी मुक्त अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त लैंड होल्डिंग के सरलीकरण, कीवी, सेब एवं ड्रैगन फ्रूट मिशन, मत्स्य, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, शिक्षा, युवा कल्याण सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए नवाचारी उपाय अपनाने पर बल दिया।

    साइबर अपराधों की रोकथाम को प्राथमिकता बताते हुए सचिव ने साइबर फ्रॉड एवं साइबर सुरक्षा के प्रति व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों के प्रशिक्षण, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, साइबर हेल्पलाइन 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अन्य राज्यों से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशनों पर नियमित निगरानी एवं सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए।

    बैठक में सीडीओ अशोक जोशी, एडीएम एफ आर चौहान, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, सीएमओ शिवमोहन शुक्ला, सीओ तपेश कुमार चंद, डीएसटीओ राम सलोने, सहायक निदेशक संस्कृत मनोज कुमार सिमल्टी, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती जुयाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान टी एस रावत, जल निगम नवनीत कटारिया, विद्युत अभिनव रावत, पीएमजीएसवाई परशुराम चमोली, सिंचाई सचिन शर्मा, प्रभारी मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    देहरादून के ललित जोशी का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मिला प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’

    June 26, 2026
    Read More

    ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान में एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही: प्रतिबंधित ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का खुलासा

    June 26, 2026
    Read More

    उत्तराखंड की ट्राउट मछली का विदेश में जलवा, नेपाल को हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय निर्यात

    June 26, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून के ललित जोशी का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, मिला प्रतिष्ठित ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’

    June 26, 2026

    विकास कार्यों पर सचिव की सख्ती! कृषि, पर्यटन, साइबर सुरक्षा और मुख्यमंत्री घोषणाओं पर दिए बड़े आदेश

    June 26, 2026

    ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान में एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही: प्रतिबंधित ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का खुलासा

    June 26, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?