Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए गए अवैध निर्माण पर चली सीलिंग की कार्रवाई
    • निहंगों के उत्तराखंड कूच के ऐलान पर कुल्हाल बॉर्डर सील, ITBP और पुलिस के जवान मुस्तैद
    • Uttarakhand : मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा फ्लैट, बागवाला में 1872 परिवारों का घर का सपना होगा पूरा
    • उत्तराखंड में मानसून को लेकर हाई अलर्ट: 24×7 बाढ़ कंट्रोल रूम सक्रिय, सड़क बंद होने पर तुरंत खुलेगा वैकल्पिक मार्ग – सतपाल महाराज
    • देहरादून: नारी निकेतन, बाल सुधार गृह और किशोरी गृह का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
    • देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय
    • हरिद्वार: मोतीचूर मिट्टी विवाद के बीच जिला खनन अधिकारी कासिम रजा हटाए गए, अमित गौरव को मिला अतिरिक्त प्रभार
    • Monsoon से पहले उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, एक साथ मिलेगा तीन माह का राशन
    • चमोली और हल्द्वानी की युवती 03 मुस्लिम युवकों के साथ लिवइन में मिलीं, पढ़ाई के लिए आईं थी दून
    • उत्तराखंड में आज पंजाब के निहंगों की बैठक:बॉर्डर पर ITBP-PAC तैनात, गाड़ियों की चेकिंग की जा रही
    Thursday, June 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»Uttarakhand : मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा फ्लैट, बागवाला में 1872 परिवारों का घर का सपना होगा पूरा
    उत्तराखंड देहरादून

    Uttarakhand : मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा फ्लैट, बागवाला में 1872 परिवारों का घर का सपना होगा पूरा

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJune 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में Uttarakhand सरकार की महत्वाकांक्षी पहल अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रुद्रपुर के बागवाला क्षेत्र में विकसित 1872 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की निगरानी में संचालित इस परियोजना के तहत जल्द ही पात्र लाभार्थियों को आवासों की चाबियां सौंपी जाएंगी। करीब छह लाख रुपये लागत वाले प्रत्येक फ्लैट के लिए लाभार्थियों को केवल तीन लाख रुपये का भुगतान करना होगा। शेष तीन लाख रुपये की राशि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की सब्सिडी के रूप में दी जाएगी। इससे सीमित आय वाले परिवारों को कम लागत में अपना घर मिल सकेगा।

    832 फ्लैट तैयार

    जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (उधमसिंह नगर) की ओर से विकसित इस परियोजना में अब तक 832 फ्लैट पूरी तरह तैयार हो चुके हैं जबकि 512 अन्य आवासों में अंतिम चरण के कार्य चल रहे हैं। अन्य पर भी काम तेजी से चल रहा है। सरकार जल्द परियोजना का लोकार्पण कर आवंटन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। करीब 6.02 हेक्टेयर भूमि पर विकसित इस परियोजना में 23 बहुमंजिला आवासीय ब्लॉक बनाए गए हैं। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल लगभग 28 वर्ग मीटर है, जिसमें एक बेडरूम, ड्राइंग रूम, रसोई, शौचालय, स्नानघर और बरामदा शामिल है। सभी भवन भूकंपरोधी तकनीक से निर्मित किए गए हैं। परिसर में चौड़ी सड़कें, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और स्वच्छ वातावरण की व्यवस्था की गई है।

    रेन वाटर हार्वेस्टिंग और एसटीपी की सुविधा

    परियोजना को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए वर्षा जल संचयन, सीवरेज नेटवर्क और अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया गया है। इसके अलावा बच्चों के लिए खेल मैदान, हरित पार्क और सौंदर्यीकरण के कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं। बागवाला स्थित यह आवासीय परिसर मुख्य बाजार से लगभग तीन किलोमीटर दूर है। बस स्टेशन छह किलोमीटर और रेलवे स्टेशन आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बेहतर सड़क संपर्क के कारण यहां रहने वाले परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार संबंधी सुविधाओं तक आसानी से पहुंच मिल सकेगी।

    लॉटरी से होगा आवंटन

    सरकार ने आवास आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने का निर्णय लिया है। पात्र लाभार्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित रैंडमाइजेशन लॉटरी प्रणाली के जरिए किया जाएगा। आवेदन के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के एमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। आवेदक की वार्षिक आय तीन लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए तथा उसके नाम देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए। आवेदन प्रक्रिया पांच हजार रुपये जमा कर शुरू की जा सकेगी। परियोजना में आरसीसी बाउंड्री वॉल, मुख्य प्रवेश द्वार, विद्युत व्यवस्था, जलापूर्ति प्रणाली और फायर फाइटिंग सिस्टम का कार्य पूरा किया जा चुका है। यूपीसीएल द्वारा विद्युत सुरक्षा जांच तथा अग्निशमन विभाग द्वारा फायर सिस्टम का सफल परीक्षण भी कर लिया गया है।

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत विकसित यह परियोजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। गुणवत्ता, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। शीघ्र ही पात्र लाभार्थियों को आवास आवंटित कर चाबियां सौंपी जाएंगी।

    डॉ. आर राजेश कुमार, सचिव आवास एवं आवास आयुक्त

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए गए अवैध निर्माण पर चली सीलिंग की कार्रवाई

    June 25, 2026
    Read More

    निहंगों के उत्तराखंड कूच के ऐलान पर कुल्हाल बॉर्डर सील, ITBP और पुलिस के जवान मुस्तैद

    June 25, 2026
    Read More

    उत्तराखंड में मानसून को लेकर हाई अलर्ट: 24×7 बाढ़ कंट्रोल रूम सक्रिय, सड़क बंद होने पर तुरंत खुलेगा वैकल्पिक मार्ग – सतपाल महाराज

    June 25, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए गए अवैध निर्माण पर चली सीलिंग की कार्रवाई

    June 25, 2026

    निहंगों के उत्तराखंड कूच के ऐलान पर कुल्हाल बॉर्डर सील, ITBP और पुलिस के जवान मुस्तैद

    June 25, 2026

    Uttarakhand : मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा फ्लैट, बागवाला में 1872 परिवारों का घर का सपना होगा पूरा

    June 25, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?