Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि’ को गति देने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस की महत्वपूर्ण गोष्ठी
    • जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल
    • नगरासू गुरुद्वारे पर तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा, पंजाब CM भगवंत मान ने धामी से की अहम बातचीत
    • ब्रिटेन में गिरफ्तार हुए रामनगर के कैप्टन अजय पंत, परिवार ने भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार
    • उत्तराखंड: भूमि घोटालों के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच, पुलिस से धक्का-मुक्की, गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में
    • उक्रांद ने कर्णप्रयाग हिंसा पर सख्त रुख अपनाया: निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
    • 25 लाख की ठगी में अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
    • देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थानों के प्रभारी बदले, राकेश गुसाईं बने डोईवाला कोतवाल
    • अंकुर शर्मा बने नैनीताल जिलाध्यक्ष, प्रकाश जोशी जिला महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित
    • उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: 23 जून तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
    Monday, June 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि’ को गति देने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस की महत्वपूर्ण गोष्ठी
    उत्तराखंड देहरादून

    मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि’ को गति देने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस की महत्वपूर्ण गोष्ठी

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नशा मुक्त उत्तराखण्ड के लिए राज्यभर में चलेगा विशेष जन-जागरूकता अभियान
    26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर होंगे व्यापक कार्यक्रम
    युवाओं को नशे से बचाने एवं पुनर्वास पर विशेष जोर

    माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन के अंतर्गत आज दिनांक 22.06.2026 को पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ/साइबर/एएनटीएफ की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड पुलिस, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं नशा मुक्ति केन्द्रों के संचालकों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा राज्य में युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कदम उठाने पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को मेडिकल ट्रीटमेंट, काउंसलिंग एवं रिहैबिलिटेशन की सुविधाओं के माध्यम से शीघ्र स्वस्थ एवं सामान्य जीवन की ओर वापस लाया जाए।

    मुख्य बिंदु:

    26 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर राज्यभर में विशेष जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    12 जून से 26 जून 2026 तक मनाए जा रहे नशामुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत रैलियां, सेमिनार, कार्यशालाएं, नुक्कड़ नाटक, हस्ताक्षर अभियान, ई-प्रतिज्ञा अभियान एवं सोशल मीडिया जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है।

    विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं थाना स्तर पर नशा विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनी, नाट्य प्रस्तुतियों तथा ऑडियो संदेशों के प्रसारण के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता सुनिश्चित की जाएगी।

    मिशन “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को आगे बढ़ाने हेतु राज्य एवं जनपद स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किये जा रहे है। अभियान के दौरान विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी एवं नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक थाना क्षेत्र में कम से कम एक स्थान पर नशा विरोधी पूर्व रिकॉर्डेड ऑडियो संदेशों का नियमित प्रसारण किया जाएगा।

    जनसामान्य को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु अधिक से अधिक लोगों को ई-प्रतिज्ञा अभियान से जोड़ा जाएगा। भारत सरकार द्वारा जारी राष्ट्रीय टोल-फ्री डी-एडिक्शन हेल्पलाइन नम्बर 14446 तथा मानस टोल-फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1933 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे नशे से प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क परामर्श एवं सहायता उपलब्ध हो सके।

    उत्तराखण्ड पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध इस जन-अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा नशा मुक्त भारत एवं नशा मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल

    June 22, 2026
    Read More

    नगरासू गुरुद्वारे पर तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा, पंजाब CM भगवंत मान ने धामी से की अहम बातचीत

    June 22, 2026
    Read More

    उत्तराखंड: भूमि घोटालों के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच, पुलिस से धक्का-मुक्की, गणेश गोदियाल समेत कई नेता हिरासत में

    June 22, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि’ को गति देने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस की महत्वपूर्ण गोष्ठी

    June 22, 2026

    जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल

    June 22, 2026

    नगरासू गुरुद्वारे पर तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा, पंजाब CM भगवंत मान ने धामी से की अहम बातचीत

    June 22, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?