देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में रॉन्ग साइड से आए एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के चेहरे की कई हड्डियां टूट गईं और उसे दो बड़े ऑपरेशन कराने पड़े। मामले में घायल युवक के पिता ने बसंत विहार थाने में तहरीर देकर अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में ऋषि विहार, मेहूंवाला माफी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनका पुत्र भव्य कुमार (19 वर्ष) घर से स्कूटी लेकर ऋषि विहार मार्केट स्थित खान मार्केट के पास गया था। वहां वह एक बाइक मिस्त्री की दुकान के पास खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान वाहन चालक रॉन्ग साइड से तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और भव्य व उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
चेहरे और सिर की सर्जरी
पीड़ित के पिता ने पुलिस से मामले की जांच कर दुर्घटना के जिम्मेदार चालक की पहचान करने और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

