Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • नम आंखों से जसपाल राणा को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देते वक्त रो पड़ीं मनु भाकर; सीएम धामी समेत कई दिग्गज पहुंचे
    • DM की सख्ती का असर! SIR कार्यक्रम की बदली तस्वीर, अफसरों की पीठ थपथपाई
    • श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित ग्रीष्मकालीन संस्कृत संभाषण शिविर का हुआ भव्य समापन।
    • मानसून से पहले हाई अलर्ट पर देहरादून प्रशासन, डीएम आशीष चौहान बोले—आपदा में लापरवाही बिल्कुल नहीं!
    • केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, चार घायल
    • गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा
    • दिव्यांग छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी: रातभर बिगड़ती रही तबीयत, परिवार को नहीं दी गई सूचना!
    • उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जल्द होगी शुरू, स्पोर्ट्स साइंस और जर्नलिज्म में मिलेंगे करियर के नए अवसर
    • उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मिशन में एसटीएफ को बड़ी सफलता
    • UKSSSC स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा 14 जून को, 449 केंद्रों पर AI निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
    Saturday, June 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»नम आंखों से जसपाल राणा को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देते वक्त रो पड़ीं मनु भाकर; सीएम धामी समेत कई दिग्गज पहुंचे
    उत्तराखंड देहरादून

    नम आंखों से जसपाल राणा को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देते वक्त रो पड़ीं मनु भाकर; सीएम धामी समेत कई दिग्गज पहुंचे

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJune 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। भारत के दिग्गज शूटर और कोच जसपाल राणा का आज 12 जून शुक्रवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनका पार्थिक शरीर देर शाम को उनके आवास देहरादून पहुंचा। दिवंगत जसपाल राणा के अंतिम दर्शन करने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पूर्व सीएम हरीश रावत के अलावा प्रदेश की तमाम राजनीतिक और खेल से जुड़ी हस्तियां उनके घर पहुंची। इस दौरान जसपाल राणा की शिष्य और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भी भावुक दिखाई दी।

    अपने कोच और मार्गदर्शक को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर इस दौरान भावुक नजर आईं। पार्थिव शरीर के सामने पुष्प अर्पित करते समय वह अपने आंसू नहीं रोक सकीं। मनु भाकर ने जसपाल राणा को भारतीय निशानेबाजी का एक युग बताया और कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। जसपाल राणा के निधन की खबर से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। उनके आवास पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने राणा के निधन को खेल जगत की अपूरणीय क्षति बताया।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जसपाल राणा का जाना उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति हैं। जसपाल राणा खेल के सितारे थे, जिन्होंने खेल जगत में भारत का नाम रोशन किया। साथ ही कई खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने के लिए तैयार किया। भारत का पदक दिलाने के लिए उनका खेल और कोचिंग दोनों काम आए। ये हम सबके के लिए ऐसे क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।

    बता दें कि, जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे बड़े नामों में शुमार थे। उन्होंने अपने शानदार करियर में कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 23 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। खिलाड़ी के साथ-साथ कोच के रूप में भी उन्होंने कई प्रतिभाओं को तराशा। मनु भाकर समेत अनेक निशानेबाजों की सफलता के पीछे उनके मार्गदर्शन को अहम माना जाता है।

    दरअसल, जसपाल राणा विश्व कप प्रतियोगिता के सिलसिले में जर्मनी गए थे। वहां से लौटने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था, लेकिन शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार शाम उनका पार्थिव शरीर देहरादून के पोंधा स्थित मझौन गांव स्थित आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

    परिवार के अनुसार शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को वाराणसी ले जाया जाएगा, जहां मणिकर्णिका घाट पर पूरे राजकीय और धार्मिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जसपाल राणा के निधन से उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय खेल जगत ने एक ऐसे खिलाड़ी, कोच और प्रेरणास्रोत को खो दिया है, जिसने अपनी प्रतिभा और समर्पण से देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    DM की सख्ती का असर! SIR कार्यक्रम की बदली तस्वीर, अफसरों की पीठ थपथपाई

    June 13, 2026
    Read More

    श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित ग्रीष्मकालीन संस्कृत संभाषण शिविर का हुआ भव्य समापन।

    June 13, 2026
    Read More

    मानसून से पहले हाई अलर्ट पर देहरादून प्रशासन, डीएम आशीष चौहान बोले—आपदा में लापरवाही बिल्कुल नहीं!

    June 13, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    नम आंखों से जसपाल राणा को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देते वक्त रो पड़ीं मनु भाकर; सीएम धामी समेत कई दिग्गज पहुंचे

    June 13, 2026

    DM की सख्ती का असर! SIR कार्यक्रम की बदली तस्वीर, अफसरों की पीठ थपथपाई

    June 13, 2026

    श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित ग्रीष्मकालीन संस्कृत संभाषण शिविर का हुआ भव्य समापन।

    June 13, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?