Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात: कई योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
    • दिल्ली में संस्कृत शिक्षा के वैश्विक विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न
    • हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान
    • सीएम धामी की मंजूरी: राज्य आंदोलनकारियों के लंबित आवेदनों के लिए बढ़ी अवधि
    • टिहरी में इको पार्क और पर्यटन रोड निर्माण कार्यों का हुआ प्रशासनिक निरीक्षण
    • धामी सरकार में दायित्वों का पिटारा खुला: चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं की लगी लॉटरी
    • अल्मोड़ा: पति बना हैवान! डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
    • हल्दूचौड़ में सनसनी: पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची नाबालिग निकली गर्भवती
    • पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत
    • देहरादून फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर STF का बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार
    Friday, June 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»दिल्ली में संस्कृत शिक्षा के वैश्विक विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न
    उत्तराखंड देहरादून नई दिल्ली

    दिल्ली में संस्कृत शिक्षा के वैश्विक विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJune 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तराखण्ड शासन के सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन, उत्तराखंड शासन दीपक कुमार के नेतृत्व में 1 से 3 जून 2026 के मध्य नई दिल्ली में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में संस्कृत शिक्षा के संवर्धन, भारतीय ज्ञान परम्परा के वैश्विक प्रसार तथा नवीन शैक्षिक परियोजनाओं के साथ-साथ कार्यक्रम क्रियान्वयन पर भी व्यापक चर्चा हुई।

    भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की महानिदेशक के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति, कर्मकाण्ड, ज्योतिष, जन्मपत्रिका निर्माण तथा भारतीय ज्ञान परम्परा जैसे विषयों पर षाण्मासिक के साथ-साथ त्रैमासिक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम भी तैयार किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा तथा इनके वैश्विक प्रचार-प्रसार एवं नामांकन में ICCR सहयोग प्रदान करेगा। इससे संस्कृत में देश-विदेश में रोज़गार की संभावना को बल मिलेगा. साथ ही विदेश मंत्रालय के ICCR डीवीजन के सहयोग से 20-21 दिसम्बर 2026 को हरिद्वार संस्कृत विश्वविद्यालय में विश्व ध्यान दिवस के आयोजन का भी निर्णय लिया गया।

    विदेश मंत्रालय के साथ हुई बैठक में संस्कृत के विद्वानों एवं शिक्षकों को विदेशों में रोज़गार अवसर उपलब्ध कराने तथा संस्कृत में रचित वैश्विक महत्व की पुस्तकों के विभिन्न भाषाओं में अनुवाद हेतु सहयोग प्रदान करने पर विचार-विमर्श किया गया।

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित परियोजनाओं को भारत AI मिशन के अंतर्गत प्रस्तुत करने तथा संस्कृत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

    संस्कृति मंत्रालय में विश्वविद्यालय की ओर से राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित एक महत्वपूर्ण शोध-परियोजना आर्थिक सहायता हेतु प्रस्तुत की गई। साथ ही उत्तराखंड के संस्कृत के मूर्धन्य आचार्य पंडित दिनेश जोशी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से हरिद्वार में एक विश्वव्यापी गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा.

    शिक्षा मंत्रालय के साथ बैठक में उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा परिषद, देहरादून को डिजिटाइज करने के विषय पर सकारात्मक चर्चा हुई।

    केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी के साथ हुई बैठक में उत्तराखण्ड में संस्कृत शिक्षा के विस्तार, पुस्तकालय विकास योजनाओं तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संस्कृत शिक्षण केन्द्र स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार करने के साथ-साथ संस्कृत ग्राम सुदृढीकरण एवं पायलट आधारित किसी एक जनपद को संस्कृत आच्छादित करने का सुझाव दिया गया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उपलब्ध छात्रवृत्तियों एवं शोधवृत्तियों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी साझा की गई।

    इसके अतिरिक्त दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट के साथ शिष्टाचार भेंट के दौरान उत्तराखण्ड एवं दिल्ली के मध्य संस्कृत शिक्षा के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

    इस दौरान सचिव दीपक कुमार के साथ उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ प्रकाश चंद्र पंत व डॉ सुमन प्रसाद भट्ट एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ सुनील जोशी भी उपस्थित थे।

    दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष महोदय ने उत्तराखण्ड में संस्कृत शिक्षा के विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

    बैठकों के उपरान्त सचिव दीपक कुमार ने संबंधित संस्थाओं को लिए गए निर्णयों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात: कई योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    June 5, 2026
    Read More

    टिहरी में इको पार्क और पर्यटन रोड निर्माण कार्यों का हुआ प्रशासनिक निरीक्षण

    June 5, 2026
    Read More

    सीएम धामी की मंजूरी: राज्य आंदोलनकारियों के लंबित आवेदनों के लिए बढ़ी अवधि

    June 5, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026287

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सीएम धामी ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात: कई योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

    June 5, 2026

    दिल्ली में संस्कृत शिक्षा के वैश्विक विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न

    June 5, 2026

    टिहरी में इको पार्क और पर्यटन रोड निर्माण कार्यों का हुआ प्रशासनिक निरीक्षण

    June 5, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026287

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?