Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में हुआ पुनर्निर्माण
    • मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार
    • 15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, CM धामी ने जिलाधिकारियों को दिया सख्त अल्टीमेटम
    • समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर आयुक्त सख्त
    • मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना : हरित ऊर्जा के साथ मिल रहा स्वरोजगार
    • देहरादून में बारिश का कहर: चानचक में नदी किनारे 3 मकान ध्वस्त, चंद्रबनी में सड़कों पर सैलाब
    • मुख्यमंत्री की पाठशाला में छात्रों से हुआ संवाद, बोले- पढ़ाई बोझ नहीं, भविष्य संवारने का रास्ता
    • 2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना: खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’
    • उत्तराखंड में आज जमकर बरसेंगे बादल! 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जगह भारी बारिश की चेतावनी
    • उत्तरकाशी में आधी रात कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची दहशत; 1991 का खौफ फिर आया याद
    Monday, August 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home » धामी सरकार की बड़ी सौगात: सड़कों और जनसुविधाओं के लिए ₹20.79 करोड़ मंजूर
    उत्तराखंड देहरादून

    धामी सरकार की बड़ी सौगात: सड़कों और जनसुविधाओं के लिए ₹20.79 करोड़ मंजूर

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत विभिन्न सड़कों एवं शासकीय आवासों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के लिए ₹20.79 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

    मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं से संबंधित निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क, आवास एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय जनता को बेहतर आवागमन, आधारभूत सुविधाएं एवं विकास का लाभ प्राप्त होगा।

    मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के टनकपुर में न्यायिक अधिकारियों के 01 टाईप v आवास निर्माण हेतु कुल ₹1.29 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि ₹77.61 लाख, जिसमें केन्द्रांश ₹69.85 लाख तथा राज्यांश ₹7.76 लाख सम्मिलित है की स्वीकृति के साथ होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय के नागरिक सुरक्षा कार्यालय हेतु अनावासीय भवन निर्माण कार्य के लिए ₹2.24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹89.80 लाख की वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड थौलधार के अंतर्गत कमान्द-थौलधार मोटर मार्ग के 5.410 किलोमीटर पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹3.52 करोड़, जनपद बागेश्वर के विकासखण्ड गरुड़ में बिनातोली से गरकोट तक मोटर मार्ग निर्माण कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹4.01 करोड़ के साथ ही जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत विकासखण्ड पाबों में चपलोडी-फल्द्वाड़ी मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹2.22 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के विकासखण्ड बेतालघाट में दूनीखाल-रातीघाट पैदल मार्ग के 5.50 किलोमीटर सी०सी० एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹4.01 करोड़, जनपद देहरादून के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-72 (लच्छीवाला) से गुलर स्पोर्ट्स स्टेडियम होते हुए रायपुर (महाराणा प्रताप चौक) तक 04 लेन एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर निर्माण कार्य हेतु ₹1.03 करोड़ तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के अंतर्गत बिल्केदार-गौरीकोट मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य हेतु ₹3.67 करोड़ के साथ ही जनपद चमोली, उधमसिंहनगर एवं उत्तरकाशी में पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर एवं दिव्यांगजनों हेतु पृथक शौचालय सुविधाओं के निर्माण के लिए ₹66.02 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में हुआ पुनर्निर्माण

    August 10, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार

    August 10, 2026
    Read More

    15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, CM धामी ने जिलाधिकारियों को दिया सख्त अल्टीमेटम

    August 10, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में हुआ पुनर्निर्माण

    August 10, 2026

    मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार

    August 10, 2026

    15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, CM धामी ने जिलाधिकारियों को दिया सख्त अल्टीमेटम

    August 10, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026291

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?