Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित
    • श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुले: ‘सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंजी घाटी, भारी सुरक्षा के बीच यात्रा शुरू
    • CM धामी के बयान का मुस्लिम संगठनों ने किया समर्थन, बोले- मस्जिदों के अंदर ही हो इबादत
    • देहरादून को मिला नया जिलाधिकारी, शासन ने देर रात बदले 19 IAS और 10 PCS अधिकारी
    • CM धामी से अभिनेता हेमंत पांडे की मुलाकात, कला-संस्कृति पर हुई चर्चा
    • देहरादून में नियम तोड़ने वाले 103 होमस्टे पर बड़ा एक्शन
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण।
    • मुख्यमंत्री धामी ने मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर किया शोक व्यक्त
    • CM धामी आज नैनीताल दौरे पर, रामनगर से हल्द्वानी तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
    • नैनीताल में सभी अस्पतालों का सेफ्टी ऑडिट, खामियां मिलने पर होगा सील कार्रवाई
    Sunday, May 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देहरादून-बागेश्वर समेत 29 अफसरों के तबादले, नए डीएम नियुक्त
    उत्तराखंड देहरादून

    धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देहरादून-बागेश्वर समेत 29 अफसरों के तबादले, नए डीएम नियुक्त

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMay 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। शासन ने देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आइएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया।

    आइएएस आशीष चौहान को जिलाधिकारी देहरादून और अपूर्वा पांडेय को जिलाधिकारी बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

    वहीं, आइएएस विनय शंकर पांडेय को सचिव स्वास्थ्य व नागरिक उड्डयन विभाग का पदभार सौंपा गया है। स्वास्थ्य सचिव का दायित्व देख रहे सचिन कुर्वे को केंद्र के लिए रिलीव कर दिया गया है।

    प्रदेश में आगामी चुनाव के दृष्टिगत धामी सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों में बदलाव किया है। माना जा रहा है कि सरकार अब विकास कार्यों को गति देने में कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाह रही है।

    वहीं, तीन साल से जमे अधिकारियों को इधर उधर किया गया है। राजधानी देहरादून में सबसे चर्चित बदलाव जिलाधिकारी स्तर पर हुआ है। वर्तमान जिलाधिकारी एवं स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सविन बंसल को नियोजन विभाग का सचिव बनाया गया है।

    नगर निगम देहरादून में भी बदलाव करते हुए नगर आयुक्त नमामि बंसल को विद्यालयी शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।

    उनकी जगह आलोक कुमार पांडेय को नगर आयुक्त देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने आयुक्त गढ़वाल मंडल के पद पर अहम बदलाव करते हुए आइएएस आनंद स्वरूप को आयुक्त गढ़वाल मंडल का जिम्मा सौंपा है।

    शासन ने आइएएस डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव उच्च शिक्षा का जिम्मा सौंपा है। डा रंजीत कुमार सिन्हा से यह जिम्मेदारी वापस ली गई है।

    आइएएस सोनिका से आयुक्त कर का पदभार वापस लिया गया है। आइएएस मनुज गोयल से मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी वापस लेते हुए यह दायित्व संदीप तिवारी को सौंपा गया है। आइएएस संजय कुमार को निदेशक समाज कल्याण का दायित्व सौंपा गया है।

    आइएएस अभिषेक रूहेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई का दायित्व दिया गया है। आइएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं यू-प्रिपेयर परियोजना निदेशक बनाया गया है।

    आइएएस दीप्ति सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

    वहीं आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक कर्मचारी बीमा योजना का पदभार दिया गया है। प्रतीक जैन को आयुक्त कर बनाया गया है, वहीं प्रवीण कुमार से अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून का जिम्मा वापस लिया गया है।

    पीसीएस अधिकारियों में गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग सौंपा गया है।

    पीसीएस इलागिरी को निदेशक दुग्ध विकास व निदेशक महिला डेयरी का जिम्मा दिया गया है। सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन, फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी पौड़ी, अनिल गर्ब्याल को महाप्रबंधक परिवहन निगम, जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार, योगेश मेहरा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार और प्रमोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर चंपावत का जिम्मा दिया गया है।

    सचिवालय सेवा के महावीर सिंह को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग और सुनील सिंह को अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित

    May 24, 2026
    Read More

    CM धामी के बयान का मुस्लिम संगठनों ने किया समर्थन, बोले- मस्जिदों के अंदर ही हो इबादत

    May 24, 2026
    Read More

    श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुले: ‘सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंजी घाटी, भारी सुरक्षा के बीच यात्रा शुरू

    May 24, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026286

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    डॉ. कुमार विश्वास पहुंचे दून के लेखक गांव, कविता और संस्कृति से युवाओं को किया प्रेरित

    May 24, 2026

    CM धामी के बयान का मुस्लिम संगठनों ने किया समर्थन, बोले- मस्जिदों के अंदर ही हो इबादत

    May 24, 2026

    श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुले: ‘सत श्री अकाल’ के जयघोष से गूंजी घाटी, भारी सुरक्षा के बीच यात्रा शुरू

    May 24, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026286

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?