Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • कैंसर पीड़ित विधवा को प्रशासन की बड़ी राहत, बच्चों की पढ़ाई शुरू, ₹50 हजार सहायता मंजूर
    • देहरादून पहुंचते ही सवालों से भागे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा, 41 दिन बाद पुलिस के सामने हुए पेश
    • धामी सरकार ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- अब मेहनत से मिल रही नौकरी
    • देहरादून में 30 लाख की जमीन ठगी का खुलासा, 20 हजार का इनामी आरोपी प्रदीप सकलानी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड में वनाग्नि पर सख्त एक्शन: 1 घंटे में मौके पर पहुंचेंगे अधिकारी, 1000 फॉरेस्ट गार्ड की होगी भर्ती
    • ‘एक पेड़ मां के नाम’ से BJP का मेगा जनसंपर्क अभियान, मोदी सरकार के 12 साल का होगा प्रचार
    • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक यात्री की मौत, दूसरा गंभीर घायल
    • मौत की सेल्फी: प्रतिबंधित घाट क्षेत्र में फोटो खींच रहे दो युवक गंगा में बहे
    • “ईंधन बचाओ” संदेश के साथ सांसद अजय भट्ट ने की बस यात्रा, रोडवेज बस से पहुंचे दिल्ली
    • अवैध खनन रोकने पर वन कर्मी को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, गंभीर घायल
    Friday, May 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»कैंसर पीड़ित विधवा को प्रशासन की बड़ी राहत, बच्चों की पढ़ाई शुरू, ₹50 हजार सहायता मंजूर
    उत्तराखंड देहरादून

    कैंसर पीड़ित विधवा को प्रशासन की बड़ी राहत, बच्चों की पढ़ाई शुरू, ₹50 हजार सहायता मंजूर

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    तकदीर के मारे व्यथित, असहायों ं की तस्वीर बदल रहा जिला प्रशासन; उपचार, शिक्षा, रोजगार से ऋण माफी तक सैकड़ों प्रकरणों का मानवीय निस्तारण
    सुनीता को आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा और उपचार में मिला सहारा
    मा० मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में असहाय जरूरतमंदों को सबल बनाता जिला प्रशासन

    देहरादून: मा० मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित परिवारों के कल्याण हेतु संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन केवल प्रशासनिक दायित्वों तक सीमित न रहकर पीड़ित एवं संकटग्रस्त परिवारों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहा है। उपचार, शिक्षा, आर्थिक सहायता, रोजगार एवं ऋण राहत जैसे विषयों पर जिला प्रशासन द्वारा सैकड़ों प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण कर जरूरतमंदों को नई आशा एवं संबल प्रदान किया गया है।

    डोईवाला निवासी कैंसर पीड़ित एकल महिला सुनीता कलवार को जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण आर्थिक एवं शैक्षिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। सुनीता कलवार ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपनी व्यथा साझा करते हुए बताया कि वह एक विधवा महिला हैं तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होने के कारण उनके समक्ष उपचार एवं बच्चों की शिक्षा दोनों को जारी रखना कठिन हो गया था। उन्होंने अपने दोनों बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए फीस माफी एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किए जाने का अनुरोध किया था।
    प्रकरण को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा तत्काल आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा रायफल क्लब फंड से विधवा सुनीता कलवार को रू0 50,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत एवं उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त उनके पुत्र का विद्यालय में दाखिला सुनिश्चित कराया गया, जबकि उनकी पुत्री की बाधित शिक्षा को जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के माध्यम से पुनः प्रारंभ कराया गया। जिला प्रशासन की इस पहल से दोनों बच्चों के भविष्य को नई दिशा एवं सुरक्षा मिली है।
    उल्लेखनीय है कि सुनीता कलवार का 11 जुलाई 2024 को जौलीग्रांट स्थित अस्पताल में कैंसर का ऑपरेशन हुआ था तथा वर्तमान में उनका उपचार निरंतर जारी है। उपचार के दौरान आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों से जूझ रहे इस परिवार को जिला प्रशासन ने न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की, बल्कि मानवीय सहयोग एवं भरोसे का भी संबल दिया है। जिला प्रशासन द्वारा उनके उपचार एवं पारिवारिक सहयोग के लिए लगातार समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।
    जिला प्रशासन द्वारा विगत वर्षों में भी अनेक जरूरतमंद परिवारों को लाखों रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। साथ ही विद्युत एवं जल संबंधी बकाया प्रकरणों के निस्तारण, बैंक ऋण राहत, चिकित्सा सहायता एवं रायफल क्लब फंड से सहयोग उपलब्ध कराकर कई परिवारों को राहत पहुंचाई गई है। वहीं ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंद एवं असहाय बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित कर उन्हें पुनः मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन की यह पहल शासन की संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी कार्यशैली का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसमें प्रशासन जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    देहरादून पहुंचते ही सवालों से भागे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा, 41 दिन बाद पुलिस के सामने हुए पेश

    May 22, 2026
    Read More

    धामी सरकार ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- अब मेहनत से मिल रही नौकरी

    May 22, 2026
    Read More

    देहरादून में 30 लाख की जमीन ठगी का खुलासा, 20 हजार का इनामी आरोपी प्रदीप सकलानी गिरफ्तार

    May 22, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026284

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कैंसर पीड़ित विधवा को प्रशासन की बड़ी राहत, बच्चों की पढ़ाई शुरू, ₹50 हजार सहायता मंजूर

    May 22, 2026

    देहरादून पहुंचते ही सवालों से भागे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा, 41 दिन बाद पुलिस के सामने हुए पेश

    May 22, 2026

    धामी सरकार ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- अब मेहनत से मिल रही नौकरी

    May 22, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026284

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?