Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मुख्यमंत्री धामी ने 4 आधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ
    • SSC ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक नकल का नेटवर्क बेनकाब, कई राज्यों तक जांच की आशंका
    • पहाड़ों के बाद अब मैदानों में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का एक्शन: अस्पताल की बदहाल व्यवस्था देख चढ़ा पारा
    • केदारनाथ-बद्रीनाथ पहुंचे सतपाल महाराज, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    • 30 हजार सरकारी नियुक्तियों पर CM धामी का संदेश, युवाओं से जनसेवा की अपील
    • पेट्रोल-डीजल के बाद अब Mobile Recharge भी होंगे महंगे!, कॉलिंग और डेटा प्लान के बढ़ेंगे दाम
    • लखीमपुर खीरी सड़क हादसा: मजदूरों से भरी मैजिक को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 की मौत
    • सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में बवाल, 3 FIR में 1000 से ज्यादा लोग आरोपी
    • हलाला केस में नया विवाद, पीड़िता के भाई का मोबाइल हैक कर डाटा डिलीट
    • जनगणना ड्यूटी पर शिक्षिका को रॉटवीलर ने काटा, कर्मचारियों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
    Tuesday, May 19
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में बवाल, 3 FIR में 1000 से ज्यादा लोग आरोपी
    उत्तराखंड देहरादून

    सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में बवाल, 3 FIR में 1000 से ज्यादा लोग आरोपी

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMay 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून के सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में श्रमिक प्रदर्शन और हंगामे के बाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दर्ज तीन FIR में कुल मिलाकर 1000 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें सैकड़ों अज्ञात लोग भी शामिल हैं।

    पुलिस के मुताबिक डिक्सन, लाइटेनियम टेक्नोलॉजीज और ग्लोबल मेडिकिट समेत कई कंपनियों में प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी, गेट तोड़ने की कोशिश, धक्का-मुक्की और मारपीट की घटनाएं सामने आईं। इसके साथ ही सेलाकुई-सिडकुल में धारा 163 लागू कर किसी सार्वजनिक स्थान पर पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

    सेलाकुई थाने में पहला मामला 15 मई की रात को दर्ज हुआ। इसमें पुलिस ने आरोप लगाया कि डिक्सन कंपनी में प्रदर्शन के दौरान करीब 1500-1600 श्रमिक मुख्य गेट पर जुट गए थे। भीड़ ने नारेबाजी की और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए गेट तोड़ने का प्रयास किया। इस मामले में 500 से 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    10 नामजद समेत 300-400 अन्य आरोपी

    दूसरी एफआईआर 16 मई को लाइटेनियम टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी दर्ज हुई। इसमें 10 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 300-400 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इसमें शोएब अली, तैय्यब खान, नवीन कुमार, अखिल कुमार, अजरा, इकरा, फरमान, अल्सिफा, इमामुद्दीन और मुखिया के नाम शामिल हैं।

    पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान कंपनी परिसर में अव्यवस्था फैलाने, धमकी देने और मारपीट जैसी घटनाएं हुईं।

    महिला कर्मचारियों से मारपीट का भी आरोप

    तीसरा मामला ग्लोबल मेडिकिट लिमिटेड के प्रबंधक निकुंज पंवार की शिकायत पर दर्ज हुआ। कंपनी का आरोप है कि बाहरी अराजक तत्वों ने कंपनी की तीनों यूनिट में जबरन घुसकर महिला कर्मचारियों से मारपीट और गाली-गलौज की। कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

    कंपनी ने पुलिस को बताया कि उसकी यूनिट में करीब 750 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं।

    बिना अनुमति प्रदर्शन का आरोप

    पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार को लेकर प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मौके पर पुलिस, प्रशासन और श्रम विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

    पुलिस ने तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

    सेलाकुई-सिडकुल में धारा 163 लागू

    देहरादून के सेलाकुई और सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते श्रमिक असंतोष और प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) कृष्ण कुमार मिश्रा ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया है।

    प्रशासन के मुताबिक सेलाकुई स्थित लाइटेनियम टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सन टेक्नोलॉजी और ग्लोबल मेडिकोस समेत कुछ कंपनियों में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ जगहों पर पथराव की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई गई है।

    प्रशासन ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक सूचनाएं फैलाकर श्रमिकों को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद स्थानीय अभिसूचना इकाई को एक्टिव किया गया है और औद्योगिक क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने 4 आधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

    May 18, 2026
    Read More

    SSC ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक नकल का नेटवर्क बेनकाब, कई राज्यों तक जांच की आशंका

    May 18, 2026
    Read More

    पहाड़ों के बाद अब मैदानों में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का एक्शन: अस्पताल की बदहाल व्यवस्था देख चढ़ा पारा

    May 18, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026263

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री धामी ने 4 आधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ

    May 18, 2026

    SSC ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक नकल का नेटवर्क बेनकाब, कई राज्यों तक जांच की आशंका

    May 18, 2026

    पहाड़ों के बाद अब मैदानों में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का एक्शन: अस्पताल की बदहाल व्यवस्था देख चढ़ा पारा

    May 18, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026263

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?