Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • PM मोदी उत्तराखंड दौरा: 14 अप्रैल को बिना टोल दौड़ेंगी गाड़ियां
    • हल्द्वानी: किताबों के नाम पर खेल—46 स्कूलों को नोटिस, शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल
    • देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवा होगी शुरू
    • DAV कॉलेज पहुंचे CM धामी, छात्रों के लिए किया बड़ा ऐलान
    • ब्रेकिंग: काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का काम मई से शुरू
    • सीएम धामी ने शुरू की डिजिटल जनगणना 2027, खुद किया Self Enumeration
    • इंजीनियर्स हड़ताल पर बड़ी बैठक: CM धामी ने बनाई सब-कमेटी
    • चारधाम यात्रा: सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, 50 जगहों पर मॉक ड्रिल
    • UKSSSC भर्ती 2026: 72 ड्राइवर पदों पर निकली वैकेंसी, 17 अप्रैल से आवेदन शुरू
    • देहरादून में 14 अप्रैल को PM मोदी का मेगा रोड शो—भाजपा ने शुरू की भव्य तैयारियां
    Saturday, April 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»अपराध»पाकिस्तान कनेक्शन उजागर: ‘आलू गिराने’ का कोड, दून से संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया
    अपराध उत्तराखंड देहरादून

    पाकिस्तान कनेक्शन उजागर: ‘आलू गिराने’ का कोड, दून से संदिग्ध आतंकी पकड़ा गया

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaApril 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    “कहां गिराने हैं आलू?” पूछता था विक्रांत कश्यप, पाकिस्तान से मिलता था ‘वेट’ का जवाब; दून से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी का चौंकाने वाला खुलासा

    देहरादून के झाझरा क्षेत्र से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी विक्रांत कश्यप की पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, विक्रांत पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से कोड वर्ड में बातचीत करता था। वह बार-बार पूछता था—“कहां गिराने हैं आलू?”—जिस पर पाकिस्तान से जवाब आता था, “अभी वेट करो।”

    एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि “आलू गिराने” जैसे शब्दों का इस्तेमाल हैंड ग्रेनेड हमलों के लिए किया जाता था। यानी आरोपी को हमले के लिए निर्देश दिए जा रहे थे, लेकिन अंतिम आदेश का इंतजार कराया जा रहा था।

    एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के मुताबिक, विक्रांत कश्यप पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन अल बद्र ब्रिगेड से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था। दोनों के बीच इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए लगातार बातचीत हो रही थी। इसी नेटवर्क से जुड़े लोगों ने पंजाब में हैंड ग्रेनेड से हमले किए थे। एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड की हत्या के तार भी इसी गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

    जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि विक्रांत किस स्तर तक इस नेटवर्क में शामिल था और उसे उत्तराखंड से बाहर किन-किन राज्यों में हमलों के लिए इस्तेमाल किया जाना था। उसके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से कई संदिग्ध चैट और डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है।

    पूछताछ में यह भी सामने आया है कि विक्रांत को दिल्ली में एक बड़ी महिला अधिवक्ता को निशाना बनाने का टास्क दिया गया था। इसके लिए उसे पाकिस्तान स्थित हैंडलर की ओर से विदेश में बनी एक पिस्टल उपलब्ध कराई गई थी। यही पिस्टल उसके पास से बरामद हुई है। आरोपी को दिल्ली में एक संगठन के कार्यकर्ताओं पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।

    एसटीएफ के अनुसार, आरोपी को हिंदू आस्था से जुड़े कुछ स्थानों की रेकी करने और उन्हें निशाना बनाने के निर्देश भी मिले थे। इन सभी कामों के बदले उसे नेपाल के रास्ते दुबई भेजने, वहां बसाने और मोटी रकम देने का लालच दिया गया था।

    विक्रांत कश्यप के पास से एक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, स्प्रे पेंट कैन और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एजेंसियों का मानना है कि समय रहते गिरफ्तारी नहीं होती तो वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता था।

    फिलहाल विक्रांत के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसटीएफ अब उसके अन्य साथियों और संपर्कों की तलाश में जुटी है। जांच का दायरा उत्तराखंड से बाहर दूसरे राज्यों तक बढ़ा दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क को खंगाल रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    हल्द्वानी: किताबों के नाम पर खेल—46 स्कूलों को नोटिस, शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

    April 11, 2026
    Read More

    PM मोदी उत्तराखंड दौरा: 14 अप्रैल को बिना टोल दौड़ेंगी गाड़ियां

    April 11, 2026
    Read More

    देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवा होगी शुरू

    April 11, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हल्द्वानी: किताबों के नाम पर खेल—46 स्कूलों को नोटिस, शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

    April 11, 2026

    PM मोदी उत्तराखंड दौरा: 14 अप्रैल को बिना टोल दौड़ेंगी गाड़ियां

    April 11, 2026

    देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवा होगी शुरू

    April 11, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?