Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • अब भूमि धोखाधड़ी पर बड़ा प्रहार: 51 मामलों में न्याय, दोषियों के खिलाफ मुकदमे के निर्देश
    • ऋषिकेश में सी-प्लेन ट्रायल सफल, उत्तराखंड में हवाई पर्यटन को मिलेगा नया उड़ान अवसर
    • देहरादून के इन इलाकों में रोजाना बिजली कटौती, देखें लिस्ट
    • एक ही सांस में पानी पीना पड़ सकता है भारी, किडनी पर पड़ सकता है बुरा असर
    • चमोली के बुजुर्ग की हिरासत में मौत, परिवार ने हरियाणा पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
    • UREDA की प्रोजेक्ट मैनेजर की मौत, पति सहित 5 पर मुकदमा दर्ज
    • टिहरी में शिक्षा क्रांति : मदननेगी में खुल रहा केंद्रीय विद्यालय, 2026 से एडमिशन शुरू!
    • कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल: 357 सिपाही और 84 SI ट्रांसफर
    • Spa Center Raid in Dehradun: बिना वेरिफिकेशन काम कर रहीं 7 महिलाएं पकड़ी गईं
    • फिजूल खर्ची पर रोक लगाकर मितव्ययिता से काम करें: महाराज
    Monday, April 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»UREDA की प्रोजेक्ट मैनेजर की मौत, पति सहित 5 पर मुकदमा दर्ज
    उत्तराखंड क्राइम देहरादून

    UREDA की प्रोजेक्ट मैनेजर की मौत, पति सहित 5 पर मुकदमा दर्ज

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaApril 6, 2026Updated:April 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Dehradun News: देहरादून में एक विवाहित महिला की मौत के मामले में पति और ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है। परिजनों ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    देहरादून: Dehradun के Basant Vihar थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार मृतका राजेश्वरी उरेडा की बड़ी बहन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी छोटी बहन उत्तराखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (UREDA) में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में पौड़ी में कार्यरत थी। राजेश्वरी की शादी 7 दिसंबर 2022 को देहरादून निवासी पीयूष सिंह से हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष ने उसके साथ मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया था। आरोप है कि पति, सास, जेठ और जेठानी उसे लगातार ताने देते थे और घरेलू मामलों को लेकर परेशान करते थे। राजेश्वरी का पति कई बार उसके साथ मारपीट-अभद्र व्यवहार करता था और उसे तलाक देने की धमकी देता था। इसके अलावा, महिला के गहनों और अन्य कीमती सामान को भी ससुराल पक्ष ने अपने कब्जे में ले लिया था और मांगने पर लौटाने से इनकार कर दिया जाता था।

    बेटी को लेकर भी बनाया जाता था दबाव

    मृतका की बड़ी बहन ने आगे बताया कि राजेश्वरी एक बेटी है, जिसको लेकर भी ससुराल पक्ष दबाव बनाता था और उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती थी। इसी कारण महिला अक्सर मायके में रहकर नौकरी करती थी और समय-समय पर बच्ची से मिलने जाती थी। मृतका के परिजन जब भी ससुराल पक्ष से बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश करते थे उन्हें अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकियां दी जाती थी। इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच तनाव लगातार बढ़ता गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में ससुराल पक्ष राजेश्वरी को अपने साथ वापस ले गया था, जबकि मायके वालों ने उसे जाने से रोकने की कोशिश की थी। उस समय राजेश्वरी ने आश्वासन दिया था कि अगर उसके साथ फिर कोई गलत व्यवहार हुआ तो वह बच्चों के साथ मायके लौट आएगी। जिसके बाद बीते 5 अप्रैल 2026 की सुबह उसके पति ने फोन कर मायके पक्ष को उसकी मौत की जानकारी दी और बताया कि उसने आत्महत्या कर ली।

    पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा

    मृतका के परिजनों ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे सुनियोजित साजिश करार दिया है। मृतका की बड़ी बहन का आरोप है कि लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के चलते ही यह घटना हुई। इसी आधार पर पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ थाना बसंत विहार में मामला दर्ज कराया गया है। Ashok Rathore, थाना प्रभारी बसंत विहार के अनुसार, मृतका के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    अब भूमि धोखाधड़ी पर बड़ा प्रहार: 51 मामलों में न्याय, दोषियों के खिलाफ मुकदमे के निर्देश

    April 6, 2026
    Read More

    ऋषिकेश में सी-प्लेन ट्रायल सफल, उत्तराखंड में हवाई पर्यटन को मिलेगा नया उड़ान अवसर

    April 6, 2026
    Read More

    देहरादून के इन इलाकों में रोजाना बिजली कटौती, देखें लिस्ट

    April 6, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    अब भूमि धोखाधड़ी पर बड़ा प्रहार: 51 मामलों में न्याय, दोषियों के खिलाफ मुकदमे के निर्देश

    April 6, 2026

    ऋषिकेश में सी-प्लेन ट्रायल सफल, उत्तराखंड में हवाई पर्यटन को मिलेगा नया उड़ान अवसर

    April 6, 2026

    देहरादून के इन इलाकों में रोजाना बिजली कटौती, देखें लिस्ट

    April 6, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?