Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून में 9 जुलाई को स्कूल बंद: भारी से अत्यधिक भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम ने घोषित किया अवकाश
    • हल्द्वानी :(बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट, कल नैनीताल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल
    • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती : एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील
    • मेरठ : नीले ड्रम कांड में सच्चाई की जीत, मुख्य आरोपी साहिल को फांसी, मुस्कान को उम्रकैद
    • युवाओं को फ्यूचर रेडी बनने की दिशा में काम करे उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय: राज्यपाल
    • नीति आयोग के सदस्य डॉ एम श्रीनिवास एवं उनकी टीम का मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने किया स्वागत, प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम ने राज्य की प्रगति का दिया प्रेजेंटेशन
    • 60 वर्ष पूर्ण होते ही पात्र नागरिकों को स्वतः मिले वृद्धावस्था पेंशन का लाभः मुख्यमंत्री
    • मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा
    • हरिद्वार से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी; कुंभ-2027 पर भी किया बड़ा वादा
    • सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर: महाराज
    Wednesday, July 8
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»अमेरिका-ईरान युद्ध पर ट्रंप का दावा—मिशन जल्द पूरा होगा
    अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    अमेरिका-ईरान युद्ध पर ट्रंप का दावा—मिशन जल्द पूरा होगा

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaApril 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने रणनीतिक लक्ष्यों के काफी करीब पहुंच चुका है और जल्द ही इस युद्ध को खत्म कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने साफ किया कि अमेरिका अपने सहयोगियों को किसी भी हालत में नुकसान नहीं होने देगा।

    ट्रंप का दावा- जीत करीब

    डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका और इजरायल के साथ मिलकर चलाए जा रहे अभियान में ईरान को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है, उसकी वायुसेना कमजोर पड़ गई है और कई बड़े नेता मारे जा चुके हैं और कहा कि ईरान को पाषाण युग में पहुंचा देंगे।

    ट्रंप ने कहा कि इस अभियान का मकसद ईरान की सैन्य ताकत को खत्म करना था, जो अब लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिका बहुत जल्द अपने सभी लक्ष्यों को हासिल कर लेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका इस युद्ध में पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में है और दुश्मन लगातार कमजोर हो रहा है।

    जल्द खत्म होगा युद्ध

    ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आने वाले 2-3 हफ्तों में ईरान पर और कड़े हमले करेगा और ‘बहुत जल्दी’ मिशन पूरा कर देगा। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों, खासकर इजरायल, को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने देगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि अगर बातचीत सफल नहीं होती है, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों और अन्य अहम ढांचे को निशाना बना सकता है। इसके अलावा ट्रंप ने अन्य देशों से भी कहा कि वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम समुद्री रास्तों की सुरक्षा में खुद जिम्मेदारी लें।

    युद्ध को क्यों बताया जरूरी?

    ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध अमेरिका और दुनिया की सुरक्षा के लिए जरूरी था। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान लंबे समय से आतंक को समर्थन देता रहा है और वह परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच गया था।

    उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। ट्रंप के मुताबिक, उनकी पहली पसंद कूटनीति थी, लेकिन ईरान ने हर प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि पहले किए गए हमलों में ईरान के परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

    तेल और वैश्विक असर पर बयान

    ट्रंप ने कहा कि हाल के दिनों में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए ईरान जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने तेल टैंकरों पर हमले कर वैश्विक आपूर्ति को प्रभावित किया है।

    उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल और गैस उत्पादक है और वह इस संकट का सामना करने में सक्षम है। साथ ही उन्होंने अपने क्षेत्रीय सहयोगियों जैसे सऊदी अरब, कतर, यूएई, कुवैत और बहरीन की तारीफ भी की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    मणिपुर में आतंकी हमला, उत्तराखंड के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह समेत दो जवान शहीद

    July 7, 2026
    Read More

    पेट्रोल-डीजल पर राहत का इंतजार खत्म? मंत्री ने साफ कहा—अभी नहीं घटेंगे दाम, वजह जानिए

    July 3, 2026
    Read More

    टनकपुर से नांदेड़ तक सीधी ट्रेन का तोहफ़ा: 6 जुलाई को धामी–रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, उत्तराखंड को मिलेंगी 3 बड़ी रेल सौगात

    July 3, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून में 9 जुलाई को स्कूल बंद: भारी से अत्यधिक भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम ने घोषित किया अवकाश

    July 8, 2026

    हल्द्वानी :(बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट, कल नैनीताल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल

    July 8, 2026

    उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती : एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील

    July 8, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?