मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार लोकपर्व फूलदेई मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व फूलदेई, हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने घर की देहरी पर फूल व चावल अर्पित किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने “फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला- उतुके सई” जैसे लोकगीत गाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकपर्व फूलदेई राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान के भाव को बनाए रखने का त्योहार है। उन्होंने कहा यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति की सुंदरता और जीवन में नई ऊर्जा का संदेश देता है। यह त्योहार दर्शाता है कि जीवन में हमेशा प्रकृति का आभार व्यक्त करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा हमने अपने लोक त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए जिससे कि यह त्यौहार आने वाली पीढ़ी तक पहुंचे और हमारी लोक संस्कृति हमेशा अमर रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, बसंत के स्वागत और हमारी लोकसंस्कृति के संरक्षण का संदेश देने वाला फूलदेई पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और आने वाली पीढ़ियों को इन अमूल्य परंपराओं से परिचित कराने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी भी मौजूद रहीं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, कुल्हान-चन्द्रवनी में 4 भवन सील
- कैंचीधाम बाईपास कल से होगा संचालित, श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी राहत,15 नवंबर तक सभी सड़कें होंगी गढ्ढा मुक्त: पुष्कर सिंह धामी
- दुनियाभर में कुंभ मेले की चर्चा, हरिद्वार पहुंचे जापान के संतों ने देखी तैयारियां, बोले- बड़ी संख्या में आएंगे जापानी
- उत्तराखंड के 221 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र
- हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आई 13 वर्षीय बच्ची, मौके पर मौत
- उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती, 12 जून से ऐसे कीजिए आवेदन
- कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुक्सान पहुंचाने वालों पर होगी कानून कार्यवाही
- देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में भीषण आग, मौके पर मचा हड़कंप
- धामी का सख्त संदेश: समय पर पूरे करें विकास कार्य, देरी करने वालों पर गिरेगी गाज
- जौनसार-बावर पर मेहरबान धामी सरकार, करोड़ों की योजनाओं से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर
Tuesday, June 9

