देहरादून। अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत दून पुलिस ने गुरुवार को कोतवाली नगर क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 49 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस दो बसों में भरकर इन लोगों को पूछताछ के लिए लेकर आई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लक्ष्मण चौक चौकी क्षेत्र के गांधी ग्राम, न्यू पार्क रोड, गुरुद्वारा रोड और मालवीय नगर में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान क्षेत्र में रह रहे बाहरी जनपदों और राज्यों के लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की गई।
पुलिस ने कुल 469 व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस दौरान कई ऐसे लोग मिले जो अपनी पहचान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। ऐसे 49 संदिग्ध व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया।
इसके अलावा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 92 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए 9 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए 12,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- कुम्हार बाड़ा में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन
- ऋषिकेश मंडी में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मांगें पूरी होने तक नीचे उतरने से किया इनकार
- वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक
- पीएम मोदी से मिलकर भट्ट ने दिया पुत्र के विवाह का निमंत्रण!
- SIR पर कांग्रेस के सवालों को महापौर ने बताया तथ्यहीन, बोले—संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने से पहले तथ्यों का जवाब दे कांग्रेस
- छात्र संघ चुनाव से राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूँज’ का जवाब देंगे: मेयर सौरभ थपलियाल
- उत्तरकाशी के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में फंसे ट्रैकर्स-पोर्टरों की सकुशल वापसी के निर्देश
- मौसम सुधरने के बाद चारधाम यात्रा फिर शुरू, जिलाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय के निर्देश
- मौसम सुधरने के बाद चारधाम यात्रा फिर शुरू, जिलाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय के निर्देश
Monday, September 28


