Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • चमोली Agniveer Cadets से मिले CM धामी युवाओं के सवालों का दिया जवाब
    • महाराज ने कहा मेरे बयान को तोड़ मोड़ कर पेश किया गया
    • दीवान कनवाल का निधन: उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को बड़ा झटका
    • घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं: महाराज
    • देहरादून: बालासुंदरी मंदिर के पास बोरे में मिला महिला का शव, दहशत
    • गैरसैंण बजट सत्र का तीसरा दिन: आज पास होंगे कई अहम विधेयक
    • देहरादून में प्रॉपर्टी फ्रॉड: एक ही जमीन दो बार बेचने का आरोप
    • हल्द्वानी में गैस संकट: 4 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, होटल-रेस्तरां भी परेशान
    • अल्मोड़ा के सोमेश्वर में हादसा, कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत
    • नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत: महाराज
    Wednesday, March 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»गैरसैंण बजट सत्र का तीसरा दिन: आज पास होंगे कई अहम विधेयक
    उत्तराखंड देहरादून

    गैरसैंण बजट सत्र का तीसरा दिन: आज पास होंगे कई अहम विधेयक

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMarch 11, 2026Updated:March 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र का तीसरा दिन है। आज बजट पर चर्चा के साथ ही कई विधेयक पास होंगे।
    लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने  कहा कि दीवान कनवाल ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी की तैयारी
    भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया ने सवाल किया कि कितने पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी दी गई? खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा नोकरी देने की प्रक्रिया जारी है। 2013 से 2023 तक 29 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी गई।

    सेमल डाला में खेल स्टेडियम बनेगा
    प्रश्न काल में कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला ने पीपल कोठी के सेमल डाला मैदान का विस्तार की मांग उठाई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा सेमल डाला में खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

    आज विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही में कांग्रेस नियम 310 में भूमिधरी का मुद्दा उठाएगी। वहीं, हल्द्वानी विस क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर विधायक सुमित विधानसभा भवन परिसर में धरने पर बैठ गए।

    ये अध्यादेश होंगे पास
    – उतराखंड दुकान और स्थापना रोजगार विनियमन और सेवा शर्त संशोधन अध्यादेश।
    – उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों का संशोधन अध्यादेश।
    – उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधन अध्यादेश।
    – उत्तराखंड समान नागरिक संहिता संशोधन अध्यादेश।
    ये 11 विधेयक होंगे पास
    – उत्तराखंड कारागार और सुधारात्मक सेवाएं (संशोधन) विधेयक।
    – उत्तराखंड जन विश्वास उपबंधों पर (संशोधन) विधेयक।
    – उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) संशोधन विधेयक।
    – उत्तराखंड माल और सेवाकर (संशोधन) विधेयक।
    – उत्तराखंड उत्तर प्रदेश लोक सेवा (शारीरिक रूप से विकलांग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) (संशोधन) विधेयक।
    – उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक।
    – उत्तराखंड देवभूमि परिवार विधेयक।
    – उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक।
    – समान नागरिक संहिता उत्तराखंड (संशोधन) विधेयक।
    – उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक।
    – उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक को सदन में रखा गया।

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने बजट पेश किया था। वहीं, मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश व 11 विधेयक पेश किए थे। आज बजट पर चर्चा होगी और विधेयक पास किए जाएंगे। उधर, प्रश्नकाल में कई मुद्दों को लेकर सदन फिर गरमाएगा। कल भी नियम 58 पर चर्चा के दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ। वहीं, सड़कों पर भी विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    चमोली Agniveer Cadets से मिले CM धामी युवाओं के सवालों का दिया जवाब

    March 11, 2026
    Read More

    महाराज ने कहा मेरे बयान को तोड़ मोड़ कर पेश किया गया

    March 11, 2026
    Read More

    दीवान कनवाल का निधन: उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को बड़ा झटका

    March 11, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202587

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    चमोली Agniveer Cadets से मिले CM धामी युवाओं के सवालों का दिया जवाब

    March 11, 2026

    महाराज ने कहा मेरे बयान को तोड़ मोड़ कर पेश किया गया

    March 11, 2026

    दीवान कनवाल का निधन: उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को बड़ा झटका

    March 11, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?