Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज
    • उत्तराखंड बजट 2026-27: CM धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, जानें किसे क्या मिला
    • राज्यपाल के अभिभाषण के साथ भराड़ीसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र
    • देहरादून: प्रेम विवाद में युवक ने युवती पर चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
    • ग्राफिक एरा की बड़ी पहल: गरीब छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग और इंजीनियरिंग डिप्लोमा
    • गैरसैंण बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा, कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन
    • रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर भीषण हादसा: ओवरटेक में कारों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर
    • गैरसैंण बजट सत्र आज से: धामी पेश करेंगे 1.10 लाख करोड़ का बजट
    • उत्तराखंड के सरकारी इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी, सरकार पर दबाव
    • हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा: बस, ट्रॉली और कई वाहन भिड़े, आग में घिरी गाड़ियां
    Monday, March 9
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»ग्राफिक एरा की बड़ी पहल: गरीब छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग और इंजीनियरिंग डिप्लोमा
    उत्तराखंड

    ग्राफिक एरा की बड़ी पहल: गरीब छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग और इंजीनियरिंग डिप्लोमा

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMarch 9, 2026Updated:March 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    हल्द्वानी। उत्तराखंड के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं के लिए ग्राफिक ऐरा की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत युवाओं को सिविल सेवाओं सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
     
    प्रोफेशनल एजुकेशन और प्लेसमेंट के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित करने वाला ग्राफिक ऐरा ने इस सत्र में उत्तराखंड को एक नायाब तोहफा देगा। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने आज यहां इसकी घोषणा की। इसी शैक्षणिक सत्र से ग्राफिक एरा राज्य के गरीब परिवारों के बच्चों बिना शुल्क इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स और होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग कराएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड की प्रतिभाओं को प्रशासनिक सेवाओं के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जायेगा।
     
    आज ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी के परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने बताया कि इसी यूनिवर्सिटी की बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्स की छात्रा रही मिनल नेगी का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन होना उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी न होने का प्रमाण है। हमारी होनहार छात्रा रही मिनल नेगी ने लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा में केवल कामयाबी ही हासिल नहीं की, बल्कि देश भर में 56वीं रैंक पाकर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। डॉ घनशाला ने बताया कि टिहरी के एक गांव डोबरा महड़ के अपर प्राइमरी स्कूल के शिक्षक की बेटी मिनल की राह बहुत कठिन थी, उन्हें सिविल सेवा की प्रतियोगी परीक्षा के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग पर निर्भर रहना पड़ा। मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी मिनल नेगी ने सिविल सेवा में बेहतरीन रैंक पाकर उत्तराखंड के युवाओं को प्रेरणा दी है कि सच्ची लगन और जुनून हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं है।
     
    डॉ घनशाला ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, ग्राफिक एरा ने राज्य की प्रतिभाओं को निखारने और भविष्य संवारने के लिए देहरादून और हल्द्वानी में प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए प्रशिक्षण देने का निर्णय किया है। गरीब परिवारों के बच्चों को आगे आने का अवसर देने के लिए उन्हें यह प्रशिक्षण निशुल्क दिया जायेगा।
     
    डॉ घनशाला ने कहा कि उत्तराखंड के काफी युवा किसी ट्रेनिंग के बगैर होटल उद्योग में जाते हैं इसलिए उन्हें आगे बढ़ने के लिए नीचे से शुरुआत करनी पड़ती है। ग्राफिक एरा ने ऐसे युवाओं को ट्रेनिंग देकर उनका भविष्य संवारने और उन्हें आगे बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके लिए उत्तराखंड के गरीब परिवारों के युवाओं को देहरादून और हल्द्वानी में बिना किसी शुल्क होटल मैनेजमेंट का एक वर्ष का कोर्स कराया जायेगा। इसमें इंडस्ट्री की ट्रेनिंग भी होगी। इसके बाद ये युवा होटल उद्योग में अगले पायदान से अपना कैरियर शुरु कर सकेंगे और इनके पास आगे बढ़ने के ज्यादा अवसर होंगे।
     
    उन्होंने कहा कि ग्राफिक ऐरा अपने दो विश्वविद्यालयों, उनके चार परिसरों व मेडिकल कॉलेज के माध्यम से देहरादून, भीमताल और हल्द्वानी में वर्ल्ड क्लास फैकल्टी और दुनिया की नवीनतम टेक्नोलॉजी के जरिये उच्चस्तरीय प्रोफेशनल व टेक्रिकल एजुकेशन दे रहा है। आर्थिक कारणों से इससे वंचित रहने वालों के लिए ग्राफिक एरा ने आगामी शैक्षणिक सत्र से उत्तराखंड में एक नई शुरुआत करने का निर्णय किया है।
     
    अब राज्य के गरीब परिवारों के बच्चों को देहरादून और भीमताल में यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स बिना फीस करायेगी। इसका लाभ उठाकर वे बच्चे आगे बढ़ेंगे जो आर्थिक कारणों से उच्च स्तरीय तकनीकी व प्रोफेशनल शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इनमें कम्प्यूटर साईंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग में निशुल्क डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं। होटल मैनेजमेंट और डिप्लोमा खुद करनी होगी। इंजीनियरिंग कोर्स निशुल्क करने के लिए चयनित होने वाले छात्र छात्राओं को केवल अपनी आवासीय व्यवस्था करनी होगी।
     
    पत्रकार वार्ता में ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर के निदेशक डॉ मनोज लोहानी, भीमताल परिसर के निदेशक कर्नल ए के नायर, डॉ हिमानी सेमवाल, निदेशक अवस्थापना डॉ सुभाष गुप्ता और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज

    March 9, 2026
    Read More

    उत्तराखंड बजट 2026-27: CM धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, जानें किसे क्या मिला

    March 9, 2026
    Read More

    राज्यपाल के अभिभाषण के साथ भराड़ीसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

    March 9, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202587

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज

    March 9, 2026

    उत्तराखंड बजट 2026-27: CM धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, जानें किसे क्या मिला

    March 9, 2026

    राज्यपाल के अभिभाषण के साथ भराड़ीसैंण में शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

    March 9, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?