Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • गैरसैंण बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा, कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन
    • रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर भीषण हादसा: ओवरटेक में कारों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर
    • गैरसैंण बजट सत्र आज से: धामी पेश करेंगे 1.10 लाख करोड़ का बजट
    • उत्तराखंड के सरकारी इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी, सरकार पर दबाव
    • हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा: बस, ट्रॉली और कई वाहन भिड़े, आग में घिरी गाड़ियां
    • देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू: 94 फीट ऊंचे झंडेजी के आरोहण से गूंजा दरबार साहिब
    • देहरादून: महिला दिवस पर CM धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
    • देहरादून का ऐतिहासिक झंडा जी मेला इस बार हाईटेक, फेसबुक-यूट्यूब पर होगा LIVE
    • राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में एडमिशन का मौका, 15 मार्च को एंट्रेंस एग्जाम; कक्षा 6 में 630 सीटें
    • हल्द्वानी में बुलेट के रेट्रो साइलेंसर पर विवाद, विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला
    Monday, March 9
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»देहरादून: महिला दिवस पर CM धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
    उत्तराखंड देहरादून

    देहरादून: महिला दिवस पर CM धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMarch 8, 2026Updated:March 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
    इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, समाज सेवा, उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, संस्कृति, जल संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली राज्यभर से 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया।
     
    मुख्यमंत्री ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की  शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज उन महिलाओं का सम्मान हो रहा है, जिनके त्याग, संघर्ष, स्नेह और संस्कारों ने परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव को मजबूत किया है। उन्होंने कहा महिलाओं के स्नेह, त्याग और आशीर्वाद से पीढ़ियाँ आगे बढ़ती हैं और समाज निरंतर प्रगति करता है। महिलाएं, मां के रूप में अपने जीवन के प्रत्येक सुख को त्यागकर अपने बच्चों को आगे बढ़ाती हैं।
     
    मुख्यमंत्री ने कहा वरिष्ठ महिलाएं, परिवारों के साथ संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों की रक्षक भी हैं।उन्होंने कहा उत्तराखंड की मातृशक्ति का योगदान और भी अधिक प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण है। हमारे प्रदेश की महिलाएं परिवार को संभालने के साथ खेत-खलिहानों को संवारती हैं। राज्य की महिलाएं कठिन परिस्थिति में भी मजबूती से आगे बढ़ती हैं। उत्तराखंड की माताओं ने अपने त्याग, परिश्रम और अदम्य साहस से इस राज्य को आगे बढ़ाया है। पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति है।
     
    मुख्यमंत्री ने कहा वरिष्ठ नागरिकों, वृद्ध माताओं की सेवा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार, महिलाओं-विशेषकर वरिष्ठ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है।
     
    राज्य सरकार, वृद्धावस्था पेंशन योजना,  विधवा पेंशन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।
     
    मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क धार्मिक यात्राओं की सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड की हर वृद्ध माता को सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का पूरा अवसर मिल सके।
     
    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाएं समाज के लिए भी प्रेरणादाई होती हैं। उन्होंने कहा जो व्यक्ति सक्रिय रहेगा वही जीवंत भी रहेगा। सक्रियता जीवन को संपन्न बनती है। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण की शुरूआत स्वयं अपने घर से शुरू होकर समाज और देश में जाएगी। महिलाएं हमेशा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करती है। महिला शक्ति ही वह शक्ति है जो परिवार  के साथ समाज और देश का भी निर्माण करती हैं।
     
    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आज जिन वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, उनका जीवन संघर्ष, धैर्य और समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज की अमूल्य धरोहर है।
     
    सचिव श्री चंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की मुख्य थीम “Give to Gain निर्धारित की गई है। इस थीम के अनुरूप ऐसे वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, जो 60 वर्ष से अधिक आयु होने के बावजूद भी सक्रिय, आत्मनिर्भर और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। वरिष्ठ महिलाओं के चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रतिनिधिक बनाने के लिए प्रत्येक जनपद से निम्न आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग एवं उच्च आय वर्ग से एक-एक महिला का चयन किया गया है। इसके लिए जनपद स्तर पर समिति का गठन करते हुए पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयन सुनिश्चित किया गया है, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया जा सके।
     
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून से श्रीमती पार्वती देवी नेगी, श्रीमती मीना रवि, श्रीमती डा० ज्योति मरवाह, जनपद नैनीताल से श्रीमती धनुली नेगी, श्रीमती मीनू जोशी, श्रीमती लता हर्बोला, जनपद रुद्रप्रयाग से  श्रीमती भादी देवी, श्रीमती गीता नौटीयाल,  श्रीमती रामेश्वरी भट्ट जनपद चंपावत से श्रीमती उर्मिला चन्द, जनपद पौड़ी गढ़वाल से डॉ कु० उर्मिला राणा, श्रीमती कमला नेगी,  श्रीमती पार्वती देवी, जनपद अल्मोडा से श्रीमती मनोरमा जोशी,  सुश्री हेमलता वर्मा, श्रीमती कामिनी कश्यप, जनपद उत्तरकाशी से श्रीमती सरतमा देवी, श्रीमती विशाला भण्डारी, श्रीमती शन्ति ठाकुर।
     
    जनपद चमोली से सुशीला सेमवाल, श्रीमती चद्रकला बिष्ट, श्रीमती कलावती देवी, श्रीमती मुन्नी देवी, जनपद बागेश्वर से श्रीमती नीमा दफौटी,  श्रीमती नारायणी देवी, श्रीमती गंगा राम,  जनपद टिहरी गढ़वाल से श्रीमती सोबती देवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती प्रभा रतूड़ी, जनपद ऊधम सिंह नगर से  श्रीमती मीना शर्मा, श्रीमती आशा मुन्जाल, श्रीमती इन्द्रा मिश्रा, हरिद्वार से सैयदा खातुन, श्रीमती बाला देवी उर्फ ब्रज किशोरी, श्रीमती कान्ति एवं पिथौरागढ़ श्रीमती दुर्गा खड़ावत, श्रीमती शकुलन्ता दयाल,  श्रीमती देवकी जोशी को सम्मानित किया।
     
    इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद श्री गीता राम गौड़, निदेशक श्री बीएल राणा, श्री विक्रम सिंह , श्री एस के त्रिपाठी, श्री मोहित चौधरी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    गैरसैंण बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा, कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

    March 9, 2026
    Read More

    रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर भीषण हादसा: ओवरटेक में कारों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर

    March 9, 2026
    Read More

    गैरसैंण बजट सत्र आज से: धामी पेश करेंगे 1.10 लाख करोड़ का बजट

    March 9, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202587

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    गैरसैंण बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा, कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

    March 9, 2026

    रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर भीषण हादसा: ओवरटेक में कारों की आमने-सामने टक्कर, एक गंभीर

    March 9, 2026

    गैरसैंण बजट सत्र आज से: धामी पेश करेंगे 1.10 लाख करोड़ का बजट

    March 9, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?