जनपद नैनीताल में महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूट की गंभीर घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी चालक को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई डॉ. मंजुनाथ टी.सी. (एसएसपी नैनीताल) के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को एक महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुँची। वहां से वह ऑटो द्वारा काठगोदाम आई और नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी किराये पर ली।
रात्रि करीब 1:30 बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने वाहन को नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाडांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया। विरोध करने पर चालक ने महिला के साथ मारपीट की, दुष्कर्म का प्रयास किया और उसका मोबाइल फोन लूट लिया ताकि वह किसी को सूचना न दे सके।
6 मार्च की सुबह स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम से जांच कराई और साक्ष्य एकत्र किए। पीड़िता की तहरीर पर तल्लीताल थाना में मुकदमा अपराध संख्या 11/2026 धारा 64/309(6)/137 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी सिटी) के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मनोज सिंह नयाल (थानाध्यक्ष तल्लीताल) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, वाहन संख्या UK04TB 5500 (वैगनआर) और जीपीएस की मदद से जांच कर आरोपी को भवाली रोड स्थित पाइन्स क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक सिंह बोरा (39 वर्ष) पुत्र नंदन सिंह बोरा निवासी गुजरौड़ा फतेहपुर थाना मुखानी, नैनीताल के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन Vivo Y100 बरामद कर लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कहा कि घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई और 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि नैनीताल में पर्यटकों और महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- डॉक्टर्स डे पर 37 चिकित्सक सम्मानित, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणाएं
- मसूरी में एमडीडीए का बड़ा एक्शन! अवैध निर्माणों पर चला शिकंजा, दो भवन किए सील; बंशीधर तिवारी बोले— कानून से ऊपर कोई नहीं
- उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बेहद भारी! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
- मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद: 2 जुलाई को जनपद के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल
- SSP देहरादून ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
- धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, अब सभी के लिए एक समान शिक्षा व्यवस्था
- Breaking News: होमगार्ड विभाग में बड़ा खेल! पहले उपनल कर्मी को हटाया, फिर वापस लिया? मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की साजिश तो नहीं
- देहरादून: जौलीग्रांट में ऋषिकेश रोड पर क्रेटा कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो लोग घायल
- नैनीताल में बड़ा एक्शन: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीएम के आदेश पर सख्ती शुरू
- उत्तराखंड पर्यटन परिषद में बड़ा एक्शन! बृजेन्द्र पाण्डेय निलंबित, हाई लेवल जांच के आदेश
Wednesday, July 1

