देहरादून: होली के बाद देहरादून नगर निगम शहर में हाउस टैक्स वसूली के लिए बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में अधिकतम राजस्व संग्रह के लक्ष्य के साथ निगम हर वार्ड में विशेष कैंप लगाएगा। इसके लिए नगर निगम ने आठ टीमों का गठन किया है, जो बकायेदारों से सीधे संपर्क कर टैक्स जमा कराने की कार्रवाई करेंगी।
नगर निगम के अनुसार, रिमाइंडर और नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले करदाताओं को अब अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया जाएगा। चेतावनी के 15 दिन के भीतर भी कर जमा नहीं करने पर संबंधित बकायेदार के खिलाफ आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी कर वसूली की सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
जोनल कार्यालयों में लगेंगे अतिरिक्त काउंटर
कर वसूली को तेज करने के लिए नगर निगम जोनल कार्यालयों में अतिरिक्त काउंटर भी लगाएगा, ताकि अधिक से अधिक करदाता समय पर अपना हाउस टैक्स जमा कर सकें।
व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे बिल
करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने डिजिटल व्यवस्था भी लागू कर दी है। अब भवन कर के बिल सीधे व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे हैं। इनमें ऑनलाइन भुगतान के लिए लिंक और क्यूआर कोड भी शामिल है, जिससे करदाता घर बैठे ही भुगतान कर सकेंगे।
बड़े बकायेदारों की सूची तैयार
पिछले महीने महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर वसूली को पारदर्शी और आसान बनाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में नगर निगम ने बड़े बकायेदारों की सूची भी तैयार कर ली है और उन पर विशेष फोकस किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
- देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार
- मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
- उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: इस बार ‘हरेला’ पर होगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे
- देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: बस से आमने-सामने भिड़ी बुलेट, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
- उधम सिंह नगर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, GPDO भी जांच के घेरे में
- रायपुर विधानसभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिली मुफ्त जांच व दवाएं
- लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
- ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का दूसरा चरण शुरू, 15 दिन में होंगे हजारों शिकायतों का निस्तारण
- अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
Tuesday, June 30

