देहरादून: उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में अब परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ अनिवार्य रूप से वैध पहचानपत्र भी ले जाना होगा। बोर्ड सचिव ने गुरुवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए।
चूक हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र पर दो दिन पहले आठ छात्रों के स्थान पर दूसरे युवक परीक्षा दे रहे थे। इस गंभीर के बाद उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने कड़ा कदम उठाया है। अब केवल प्रवेशपत्र के आधार पर केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्र-छात्राओं को वैध आईडी भी साथ ले जानी होगी। ताकि बोर्ड परीक्षा में फोटो बदलकर फर्जीवाड़ा नहीं किया जा सके।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। यदि किसी भी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र या पहचान पर जरा भी संदेह होता है, तो आधार कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र से उसकी पुष्टि अनिवार्य रूप से की जाए।
उन्होंने कहा कहा कि पहचान स्पष्ट न होने की स्थिति में परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। इस व्यवस्था से परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहेगी और फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति
- धामी सरकार का बड़ा नियुक्ति अभियान: 307 अभ्यर्थियों को मिले जॉइनिंग लेटर
- हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन में बेंच पर बैठे-बैठे युवक की मौत, मची अफरातफरी
- देहरादून के चंद्रबनी में सैलून में लगी भीषण आग, फायर सर्विस ने टाला बड़ा हादसा
- बागेश्वर के गरुड़ में घरेलू कलह से परेशान महिला ने दी जान, दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
- नर्सिंग आंदोलन खत्म होने पर भाजपा ने जताया स्वागत, कांग्रेस पर युवाओं को भड़काने का आरोप
- रुद्रप्रयाग हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने बचाई 2 जान
- कैबिनेट का बड़ा निर्णय: पहाड़ों में खेती को बढ़ावा और पलायन रोकने के लिए नई चकबंदी नीति 2026 मंजूर
- LUCC चिट फंड घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, उत्तराखंड से सरगना समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
- पंतनगर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी ध्रुव गिरफ्तार
Thursday, May 14

