ऋषिकेश। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र में दोपहर बाद शराब के नशे में धुत दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे चलाए।
इस दौरान एक युवक ने धारदार हथियार (चापड़) से भी वार किया। मारपीट में तीन युवक घायल हुए हैं, जिसमें एक की स्थिति गंभीर है।
इस घटना ने एक बार फिर तीर्थनगरी में नशे से खराब हो रहे सामाजिक माहौल को लेकर पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना परशुराम चौक की है, जब दोपहर बाद करीब 3:30 बजे दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंची, जिसके बाद दोनों गुट के युवकों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से वार किए।
इस दौरान एक दुकान पर बैठे युवक ने नारियल छीलने वाला चापड़ निकालकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उक्त युवक के सिर व हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।
कई अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। तीन घायलों को राजकीय उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश में लाया गया, जिसमें एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।
खुलेआम चलती है शराब पार्टी, आंखें मूंदे रहती है पुलिस
स्थानीय दुकानदार शिल्पा ने कहा कि इस क्षेत्र में रोजाना कई युवक सरेआम शराब पार्टी करते हैं। स्थानीय लोग आपत्ति जताते हैं, लेकिन युवकों को कोई भय नहीं है।
कहा कि इस संबंध में कई बार पुलिस को भी शिकायत की गई है, लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बना हुआ है। इससे न सिर्फ क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है, बल्कि अप्रिय घटना घटित होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त कर शराबी-नशेड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- डॉक्टर्स डे पर 37 चिकित्सक सम्मानित, स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणाएं
- मसूरी में एमडीडीए का बड़ा एक्शन! अवैध निर्माणों पर चला शिकंजा, दो भवन किए सील; बंशीधर तिवारी बोले— कानून से ऊपर कोई नहीं
- उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बेहद भारी! तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
- मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद: 2 जुलाई को जनपद के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल
- SSP देहरादून ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
- धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, अब सभी के लिए एक समान शिक्षा व्यवस्था
- Breaking News: होमगार्ड विभाग में बड़ा खेल! पहले उपनल कर्मी को हटाया, फिर वापस लिया? मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की साजिश तो नहीं
- देहरादून: जौलीग्रांट में ऋषिकेश रोड पर क्रेटा कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो लोग घायल
- नैनीताल में बड़ा एक्शन: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीएम के आदेश पर सख्ती शुरू
- उत्तराखंड पर्यटन परिषद में बड़ा एक्शन! बृजेन्द्र पाण्डेय निलंबित, हाई लेवल जांच के आदेश
Wednesday, July 1

