देहरादून: सहसपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच एक बोलेरो जीप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार सड़क पर जा गिरे।
जानकारी के अनुसार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतीतपुर की प्रधानाध्यापिका सुशीला बिंजोला (59 वर्ष), निवासी विकासनगर, स्कूल की छुट्टी के बाद अपने सहकर्मी शिक्षक प्रवीण वर्मा के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान हर्बटपुर की ओर से आ रही बोलेरो से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में शिक्षिका को किया मृत घोषित
डॉक्टरों ने सुशीला बिंजोला को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शिक्षक प्रवीण वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंद्रेश हॉस्पिटल, देहरादून रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सहसपुर थाना के प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बोलेरो वाहन को चौकी में खड़ा कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बढ़ते सड़क हादसों पर फिर उठे सवाल
उत्तराखंड में लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और आम लोगों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण रोजाना कई परिवार उजड़ रहे हैं। यह हादसा भी एक शिक्षित परिवार के लिए गहरा सदमा बनकर आया है।
स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
- देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार
- मसूरी में डॉक्टरों की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? इलाज न मिलने से एक वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
- उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: इस बार ‘हरेला’ पर होगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे
- देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: बस से आमने-सामने भिड़ी बुलेट, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
- उधम सिंह नगर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, GPDO भी जांच के घेरे में
- रायपुर विधानसभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिली मुफ्त जांच व दवाएं
- लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
- ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का दूसरा चरण शुरू, 15 दिन में होंगे हजारों शिकायतों का निस्तारण
- अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
Tuesday, June 30

