देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज सुबह राजपुर रोड पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और हमलावर बदमाश गोली मारकर मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर खोजबीन शुरू कर दी।
आपको बता दे कि मृतक विक्रम शर्मा झारखंड का हिस्टशीटर था।आपको बता दे कि मृतक विक्रम शर्मा मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था और उसके ऊपर झारखंड में हत्या और अपहरण के साथ साथ और कई मामलों में पचास से ज़्यादा मुकदमे दर्ज थे और वो झारखंड का हिस्ट्रीशीटर था।
कुख्यात अखिलेश शर्मा का गुरु था विक्रम शर्मा आपको बता दे कि जमशेदपुर झारखंड के कुख्यात अपराधी अखिलेश शर्मा का आपराधिक गुरु था विक्रम शर्मा, जो अखिलेश मार्शल आर्ट सिखाता था और विक्रम ही अखिलेश को अपराध की दुनिया में लाया था और इसके बाद अखिलेश जमशेदपुर का कुख्यात अपराधी बन गया आपको ये भी बता दे कि विक्रम शर्मा को मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट मिला हुआ था।
दस साल तक झारखंड पुलिस से बचता रहा विक्रम सिंह, झारखंड छोड़ देहरादून में बस गया विक्रम शर्मा ने झारखंड में खूब अपराध किए इसके बाद वो झारखंड पुलिस से बचकर उत्तराखंड आकर रहने लगा इसके बाद तकरीबन 10 साल बाद झारखंड पुलिस उसे ढूंढते हुए देहरादून पहुंची और 2017 -18 में उसे गिरफ्तार कर रांची ले गई। जेल से छूटने के बाद विक्रम फ़िर देहरादून में ही आ गया और यहां रियल स्टेट का बड़ा कारोबारी बन गया।
मौत का घटनाक्रम बताया जा रहा है कि तकरीबन सुबह सवा दस बजे आज वो जिम करने सिल्वर सिटी राजपुर रोड पहुंचा था जहां बाइक सवार तीन बदमाश आए और सीढ़ियों पर उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
- देहरादून: सहस्त्रधारा रोड स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका गिरफ्तार
- ऋषिकेश में स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, बड़ा हादसा टला; तीन घायल
- हल्द्वानी गैंगरेप मामले पर कांग्रेस हमलावर, हरक सिंह रावत ने भाजपा महिला मोर्चा की चुप्पी पर उठाए सवाल
- 14 लाख की लूट के आरोपी सिद्धांत बड़ोनी की गिरफ्तारी पर बजरंग दल का हंगामा, एसएसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारंभ
- अंकिता भंडारी मामले में भाजपा विधायक के बयान पर भड़के आप युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर, आर्थिक सहायता लौटाने की दी चुनौती
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बची जान; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
- फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने के आरोप में असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, गाजियाबाद से पकड़ा गया आरोपी
Saturday, November 14

