हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। प्रसिद्ध दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में 15 वर्षीय किशोर कुनाल का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किशोर की पत्थर से सिर कूचकर बेरहमी से हत्या की गई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक किशोर कुनाल, मूल रूप से रायघटी, लक्सर का निवासी था। उसका परिवार वर्तमान में हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। कुनाल सिंहद्वार क्षेत्र के पास कढ़ी-चावल की ठेली पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि कुनाल शनिवार शाम से लापता था और काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।
मोबाइल फोन भी गायब, हत्या की आशंका गहराई
रविवार देर शाम जब स्थानीय लोगों ने दक्ष मंदिर के पीछे झाड़ियों में शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कुनाल का मोबाइल फोन घटनास्थल से गायब है। सिर और शरीर पर गहरी चोटों के निशान इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि हत्या पूरी योजना के तहत की गई।
एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की। हत्या के खुलासे के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने झाड़ियों और आसपास के इलाके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है, जिसमें पुरानी रंजिश, मोबाइल लूट, आपसी विवाद और कामकाज से जुड़े कारण भी शामिल हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- लक्सर-रायसी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत छह घायल; पांच हायर सेंटर रेफर
- प्रवासी उत्तराखण्डियों के अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री धामी
- अंकिता हत्याकांड के कथित वीआईपी ऑडियो मामले में उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट होगा, कोर्ट ने दिए आदेश
- रेखा आर्या का हरीश रावत पर पलटवार, 210 करोड़ की संपत्ति के आरोपों पर छिड़ी जुबानी जंग; परिवार की कमाई का हिसाब देने की दी चुनौती
- उत्तराखंड के 12 असंचालित राजकीय आईटीआई आगामी शैक्षिक सत्र से होंगे शुरू, शासन ने दिए निर्देश
- उत्तराखंड में खुलेंगे पांच नए नर्सिंग कॉलेज, 300 नई सीटों को मिली मंजूरी; देहरादून में भी बढ़ेंगी 30 सीटें
- लालढांग रेंज से हाथी का दांत गायब होने के मामले में बड़ी कार्रवाई, रेंजर समेत दो अधिकारी निलंबित
- उत्तराखंड में 24 अधिकारियों के तबादले, 22 डिप्टी कलेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले; देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार में नई तैनाती
- गौचर मेले का ऐतिहासिक सफर: छोटे हाट से भव्य महोत्सव तक, व्यापार और लोकसंस्कृति की बनी पहचान
- प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
Friday, November 13

