Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी मौत प्रकरण, मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच, जानें पीएम रिपोर्ट में क्या आया
    • देहरादून ट्रैफिक अलर्ट: महावीर जयंती पर रूट डायवर्जन, निकलने से पहले देखें पूरा प्लान
    • ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: अल्मोड़ा में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल
    • देहरादून: नारी निकेतन में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या, घर लौटने से पहले उठाया कदम
    • देहरादून को मिलेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-BRTS, ट्रैफिक से मिलेगी राहत
    • देहरादून में ‘अर्थ आवर’ का असर: 1 घंटे में 600 मेगावाट बिजली बचत
    • रायपुर थाने में PRD जवान की संदिग्ध मौत, हवालात में फंदा लगाकर दी जान
    • देहरादून: विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख की ठगी, वीजा कंसलटेंसी के 7 कर्मचारियों पर केस दर्ज
    • जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 12 शहरों के लिए 34 उड़ानें, पिथौरागढ़–नवी मुंबई–जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू
    • देहरादून समेत उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, येलो चेतावनी जारी
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में मौसम का कहर! बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, इन 2 जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद
    उत्तराखंड देहरादून

    उत्तराखंड में मौसम का कहर! बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, इन 2 जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJanuary 27, 2026Updated:January 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर तल्ख हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। आज (मंगलवार) कक्षा 12वीं तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

    Uttarakhand Weather Update 27 January 2026

    उत्तराखंड में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड में काफी इजाफा हुआ, कई क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिरा। हालांकि बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में सैलानी हिल स्टेशनों की ओर पहुंचे, जिससे स्थानीय व्यापारियों को फायदा हुआ। लेकिन आम लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के अन्य जनपदों में भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। खासकर पर्वतीय जिलों में यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, पहाड़ी इलाकों में खास सतर्कता बरतें और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखें। अगर मौसम विभाग की चेतावनी पूरी तरह सच साबित होती है, तो आने वाले घंटों में स्थानीय लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

    मौसम का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विशेष रूप से 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसी कारण पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

    स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

    राजधानी देहरादून में आज आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में आज अधिकतम तापमान लगभग 21°C और न्यूनतम तापमान लगभग 09°C रहने का अनुमान है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए देहरादून और पिथौरागढ़ प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। आज इन दोनों जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूल (कक्षा 12 तक) सभी आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी मौत प्रकरण, मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच, जानें पीएम रिपोर्ट में क्या आया

    March 29, 2026
    Read More

    देहरादून ट्रैफिक अलर्ट: महावीर जयंती पर रूट डायवर्जन, निकलने से पहले देखें पूरा प्लान

    March 29, 2026
    Read More

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: अल्मोड़ा में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

    March 29, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी मौत प्रकरण, मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच, जानें पीएम रिपोर्ट में क्या आया

    March 29, 2026

    देहरादून ट्रैफिक अलर्ट: महावीर जयंती पर रूट डायवर्जन, निकलने से पहले देखें पूरा प्लान

    March 29, 2026

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: अल्मोड़ा में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

    March 29, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?