Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद: 2 जुलाई को जनपद के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल
    • SSP देहरादून ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत
    • धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, अब सभी के लिए एक समान शिक्षा व्यवस्था
    • Breaking News: होमगार्ड विभाग में बड़ा खेल! पहले उपनल कर्मी को हटाया, फिर वापस लिया? मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की साजिश तो नहीं
    • देहरादून: जौलीग्रांट में ऋषिकेश रोड पर क्रेटा कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो लोग घायल
    • नैनीताल में बड़ा एक्शन: बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीएम के आदेश पर सख्ती शुरू
    • उत्तराखंड पर्यटन परिषद में बड़ा एक्शन! बृजेन्द्र पाण्डेय निलंबित, हाई लेवल जांच के आदेश
    • कॉस्मेटिक की दुकान में छिपा था नशे का साम्राज्य! STF ने दबोचा शातिर तस्कर, कोडीन-ट्रामाडोल की बड़ी बरामदगी
    • ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
    • देश की अर्थव्यवस्था पर हमला नाकाम! हरिद्वार पुलिस ने जाली नोट छापने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार
    Wednesday, July 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»जिला प्रशासन का जनता दर्शन; पीड़ितों की सुनवाई; समयबद्ध निस्तारण से बढता जन विश्वास
    उत्तराखंड देहरादून

    जिला प्रशासन का जनता दर्शन; पीड़ितों की सुनवाई; समयबद्ध निस्तारण से बढता जन विश्वास

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJanuary 19, 2026Updated:January 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बुजुर्ग विधवा मीना आनन्दं, लकवाग्रस्त वीरेन्द्र धीमान का रायफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता
    दुर्घटना में अपने दोनो पैर गंवा चुके सूर्य प्रकाश के ऋण का निस्तारण शीघ्र
    कैंसर पीड़ित सुमन एवं मोनिका की बेटियों की शिक्षा ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से पुनर्जीवित 
    विधवा भारती बडोला की दिव्यांग बेटी का आरटीई के तहत दाखिला न देने पर निजी स्कूल के प्रबन्धक तलब; सीईओ व डीईओ से मांगी एक्शन टैकन रिपोर्ट 
    मा0 मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन का जनदर्शन; सुनवाई से लेकर समयबद्ध न्याय तक 
    देहरादून, दिनांक 19 जनवरी 2026 (सू0वि0), मा0 मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन का जनदर्शन; सुनवाई से लेकर समयबद्ध न्याय प्रक्रिया तक जनमानस का विश्वास बढ रहा है।   जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनसामान्य से संबंधित कुल 158 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा निस्तारण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को लिखित रूप में प्रेषित की जाए।
    शिव एन्क्लेव, मेहूवाला निवासी नेहा ने बताया कि उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक शाखा राजपुर रोड से ₹5.00 लाख का ऋण लिया था,
    जिसकी मासिक किस्त ₹6,800 है। वर्ष 2023 में उनके पति सूर्य प्रकाश को करंट लगने की दुर्घटना में दोनों पैर कट गए तथा हाथों में भी आंशिक क्षति हुई, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। इस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी (शस्त्र) को बैंक से समन्वय स्थापित कर प्रकरण का यथोचित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
    खेरी रोड, छदमीवाला निवासी कैंसर पीड़ित विधवा सुमन ने अपनी छोटी पुत्री कनिका की फीस माफी का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने नंदा सुनंदा योजना के अंतर्गत फीस संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  चकतूनवाला के कृषकों ने शिकायत की कि एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा सरकारी बजट से निर्मित रास्ता (जिसमें सीवर लाइन भी है) बंद कर दिया गया है, जिससे खेती कार्य प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर निगम को प्रभावी कार्रवाई कर कृत कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।
    डालनवाला निवासी सीमा गुप्ता ने फरवरी 2024 में सड़क दुर्घटना के कारण गंभीर फ्रैक्चर होने की जानकारी देते हुए आर्थिक सहायता की मांग की। जिलाधिकारी ने हिट एंड रन योजना के अंतर्गत पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मन्नूगंज निवासी विधवा बुजुर्ग मीना आनंद ने आर्थिक तंगी तथा चंद्रशेखर आज़ाद कॉलोनी निवासी वीरेंद्र धीमान ने पैरालिसिस अटैक के कारण आजीविका में असमर्थ होने की जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी ने राइफल क्लब फंड से सहायता दिलाने हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश प्रभारी अधिकारी शस्त्र को दिए।
    ओगल भट्टा निवासी मोनिका ने अपनी बेटियों नंदिता एवं नंदिनी की शिक्षा प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा के अंतर्गत कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने संबंधित समिति को आवश्यक प्रशिक्षण/कार्रवाई हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सहस्त्रधारा निवासी विधवा भारती बडोला ने शिकायत की कि उनकी दिव्यांग पुत्री को सरकारी मान्यता प्राप्त शालिनी पब्लिक स्कूल द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रवेश सुनिश्चित कराने तथा संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
    जिलाधिकारी ने दोहराया कि जनता दर्शन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच है, और इसमें प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी रूप से पहुंचे।
    इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त नगर निगम संतोष कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद: 2 जुलाई को जनपद के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल

    July 1, 2026
    Read More

    SSP देहरादून ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत

    July 1, 2026
    Read More

    धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, अब सभी के लिए एक समान शिक्षा व्यवस्था

    July 1, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद: 2 जुलाई को जनपद के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल

    July 1, 2026

    SSP देहरादून ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत

    July 1, 2026

    धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म, अब सभी के लिए एक समान शिक्षा व्यवस्था

    July 1, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?