Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: अल्मोड़ा में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल
    • देहरादून: नारी निकेतन में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या, घर लौटने से पहले उठाया कदम
    • देहरादून को मिलेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-BRTS, ट्रैफिक से मिलेगी राहत
    • देहरादून में ‘अर्थ आवर’ का असर: 1 घंटे में 600 मेगावाट बिजली बचत
    • रायपुर थाने में PRD जवान की संदिग्ध मौत, हवालात में फंदा लगाकर दी जान
    • देहरादून: विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख की ठगी, वीजा कंसलटेंसी के 7 कर्मचारियों पर केस दर्ज
    • जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 12 शहरों के लिए 34 उड़ानें, पिथौरागढ़–नवी मुंबई–जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू
    • देहरादून समेत उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, येलो चेतावनी जारी
    • उत्तराखंड में ‘न्याय आपके द्वार’: 210 केंद्रों पर राजस्व लोक अदालत शुरू
    • आधी रात SSP का बड़ा एक्शन: हरिद्वार में कई थानेदार बदले
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»Uttarakhand Weather Update: मौसम में बदलाव के संकेत, पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
    उत्तराखंड देहरादून

    Uttarakhand Weather Update: मौसम में बदलाव के संकेत, पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJanuary 14, 2026Updated:January 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    उत्तराखंड में फिलहाल ठंड, कोहरा और शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि लंबे समय से जारी शुष्क मौसम के बाद अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

    देहरादून: उत्तराखंड में बीते कई दिनों से शुष्क मौसम बना हुआ है, लेकिन अब मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में राज्य के पर्वतीय इलाकों में वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

    Uttarakhand Weather Update 14 January 2026

    उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों घना कोहरा छाने के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड लोगों को बेहाल कर रही है। मंगलवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरे का असर देखने को मिला, जबकि दिन में धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौनी चलती रही। तेज हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हुआ और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। शाम होते-होते आसमान साफ हो गया, लेकिन ठिठुरन बनी रही। राज्य के पर्वतीय इलाकों में सर्द हवाओं के चलते ठंड और अधिक बढ़ गई है। कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे, वहीं कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पाले की वजह से फसलों और बागवानी को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।

    मौसम का पूर्वानुमान

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में आज बुधवार 14 जनवरी और कल 15 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में आज भी शीत दिवस की स्थिति को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की संभावना बनी हुई है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है। प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद शुक्रवार को कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी शुक्रवार 16 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

    तापमान की स्थिति

    बीते मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस था। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: अल्मोड़ा में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

    March 29, 2026
    Read More

    देहरादून को मिलेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-BRTS, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

    March 29, 2026
    Read More

    देहरादून: नारी निकेतन में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या, घर लौटने से पहले उठाया कदम

    March 29, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: अल्मोड़ा में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

    March 29, 2026

    देहरादून को मिलेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-BRTS, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

    March 29, 2026

    देहरादून: नारी निकेतन में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या, घर लौटने से पहले उठाया कदम

    March 29, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?