Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • NEET-UG पर दून पुलिस की पैनी नजर : परीक्षा केंद्रों से होटल-धर्मशाला तक बिछाया सुरक्षा का जाल
    • महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
    • हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला : तत्कालीन जिलाधिकारी पर कठोर कार्रवाई की संस्तुति, नगर आयुक्त की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव
    • रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत 3 गंभीर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    • ऋषिकेश: गंगा में लापता तीन लोगों के शव मिले, SDRF की टीम ने चलाया सघन अभियान
    • वीकेंड और NEET परीक्षा के चलते 20-21 जून को हल्द्वानी-नैनीताल में ट्रैफिक डायवर्जन, जानें कौन-कौन से रूट रहेंगे प्रभावित
    • उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: इन जिलों में ओलावृष्टि, तेज आंधी और बर्फबारी के आसार
    • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले देहरादून में ‘रन फॉर योगा’, मुख्यमंत्री धामी ने किया नेतृत्व
    • 50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर
    • उत्तराखंड कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: प्रदेश पूर्ण साक्षर घोषित, उपनल कर्मियों को समान वेतन में राहत
    Friday, June 19
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर भड़के डीएम सविन, अधिकारियों को लगाई फटकार
    उत्तराखंड देहरादून

    ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर भड़के डीएम सविन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJanuary 7, 2026Updated:January 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    प्रोजेक्ट को तमाशा न बनाएं कार्यदायी संस्था; वर्क चार्ट, लेवर प्लान पूछने पर बगलें झांकते नजर आए अधिकारी

    स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को फटकार, फाइल पर चिड़िया बिठाने तक सीमित न रहे; धरातल पर करें मॉनिटरिंग

    डेडलाइन जून 2026 तक निर्माण पूर्ण करने का दिया अल्टीमेटम,

    मा0 मुख्यमंत्री व राज्य सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्यों में कोताही क्षम्य नहीः डीएम

    लेबर चार्ट के अनुसार श्रमिक तैनात कर निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करें निर्माण कार्य

    उच्च गुणवत्ता, पर्यावरण अनुकूल तकनीक एवं सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से पालन करें सुनिश्चित

    मैन, मटिरियल व थर्ड पार्टी गुणवत्ता की तलब की रिपोर्ट; पर्ट चार्ट बनाने के निर्देश,

    हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना से जुड़े अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा जून 2026 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए।

    जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों से आज ही पर्ट चार्ट (प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्नीक), रिवाइज्ड मटीरियल प्लान एवं लेबर प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि संशोधित पर्ट चार्ट के अनुरूप रिवाइज्ड मटीरियल और लेबर प्लान के आधार पर डबल शिफ्ट में कार्य सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो विभागीय स्तर से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

    जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए जाएं। साथ ही पर्यावरण अनुकूल तकनीकों के उपयोग एवं श्रमिकों की सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा सके।

    श्रमिकों की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी के अधिकारियों ने अवगत कराया कि निर्धारित 175 श्रमिकों के सापेक्ष वर्तमान में केवल 125 श्रमिक ही कार्यरत हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक ग्रीन बिल्डिंग का लगभग 36 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि विगत एक माह में निर्माण कार्यों में मात्र 10 प्रतिशत की प्रगति दर्ज की गई है।

    इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या तत्काल बढ़ाने और डबल शिफ्ट में कार्य कराते हुए निर्माण कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी स्थिति में जून 2026 की समयसीमा से आगे कार्य नहीं जाना चाहिए और इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

    बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तीरथ पाल सिंह, मुख्य अभियंता सीपीडब्ल्यूडी, स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कृष्णा चमोला, चीफ इंजीनियर देवेंद्र प्रकाश, वित्त नियंत्रक सैफाली रानी सहित कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    NEET-UG पर दून पुलिस की पैनी नजर : परीक्षा केंद्रों से होटल-धर्मशाला तक बिछाया सुरक्षा का जाल

    June 19, 2026
    Read More

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला : तत्कालीन जिलाधिकारी पर कठोर कार्रवाई की संस्तुति, नगर आयुक्त की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव

    June 19, 2026
    Read More

    महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू

    June 19, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    NEET-UG पर दून पुलिस की पैनी नजर : परीक्षा केंद्रों से होटल-धर्मशाला तक बिछाया सुरक्षा का जाल

    June 19, 2026

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला : तत्कालीन जिलाधिकारी पर कठोर कार्रवाई की संस्तुति, नगर आयुक्त की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव

    June 19, 2026

    महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू

    June 19, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?