Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति
    • धामी सरकार का बड़ा नियुक्ति अभियान: 307 अभ्यर्थियों को मिले जॉइनिंग लेटर
    • हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन में बेंच पर बैठे-बैठे युवक की मौत, मची अफरातफरी
    • देहरादून के चंद्रबनी में सैलून में लगी भीषण आग, फायर सर्विस ने टाला बड़ा हादसा
    • बागेश्वर के गरुड़ में घरेलू कलह से परेशान महिला ने दी जान, दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
    • नर्सिंग आंदोलन खत्म होने पर भाजपा ने जताया स्वागत, कांग्रेस पर युवाओं को भड़काने का आरोप
    • रुद्रप्रयाग हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने बचाई 2 जान
    • कैबिनेट का बड़ा निर्णय: पहाड़ों में खेती को बढ़ावा और पलायन रोकने के लिए नई चकबंदी नीति 2026 मंजूर
    • LUCC चिट फंड घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, उत्तराखंड से सरगना समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
    • पंतनगर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी ध्रुव गिरफ्तार
    Thursday, May 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»देहरादून ब्रेकिंग : उर्मिला सनावर, सुरेश राठौर, कांग्रेस, यूकेडी, आप के खिलाफ मुकदमा दर्ज
    उत्तराखंड देहरादून

    देहरादून ब्रेकिंग : उर्मिला सनावर, सुरेश राठौर, कांग्रेस, यूकेडी, आप के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJanuary 6, 2026Updated:January 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने डालनवाला पुलिस को तहरीर देकर उर्मिला सनावर, सुरेश राठौर, कांग्रेस, यूकेडी, आप व अन्य अज्ञात के खिलाफ उन्हें बदनाम करने की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज करवाकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने आईटी एक्ट व बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने डालनवाला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुरेश राठौर, पूर्व विधायक ज्वालापुर विधानसभा एवं एक्ट्रेस उर्मिला सनावर द्वारा उसके सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। जिसको स्वयं देखकर व सुनकर एवं लोगों के द्वारा पता चला कि बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकांड से संबंधित ऑडियो व वीडियो हैं।

    दुष्यंत गौतम ने कहा कि उस ऑडियो व वीडियो में उपरोक्त व्यक्तियों ने कांग्रेस पार्टी, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल, आम आदमी पार्टी एवं अन्य व्यक्तियों से मिलकर सुनियोजित योजना से आपराधिक षडयंत्र करके, झूठी व भ्रम फैलाने वाली वीडियो बनाकर उन्हें, भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का नाम लेकर बदनाम किया जा रहा है तथा उन्हें सोची समझी आपराधिक साजिश के तहत बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड में झूठा फंसाने की कोशिश की गई है।

    दुष्यंत गौतम ने कहा कि उपरोक्त ऑडियो वीडियो में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग भी किया गया है। उस वीडियो को सुनकर भारतीय जनता पार्टी, उन्हें व उत्तराखण्ड भाजपा पदाधिकारियों को बदनाम करने, मानसिक रूप से प्रताड़ना देने, उत्तराखण्ड राज्य व देश के अन्य राज्यों में उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने, उत्तराखण्ड राज्य में दंगे फैलाने, शांति व्यवस्था भंग करने व उपद्रव करने व करवाने का कार्य उपरोक्त व्यक्तियों ने कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल आदि अन्य व्यक्तियों से मिलकर सुनियोजित रूप से आपराधिक षडयंत्र कर यह कार्य किया।

    दुष्यंत गौतम ने कहा कि उपरोक्त ऑडियो व वीडियो इस संदर्भ से संबंधित बहुसंख्या में ऑडियो वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हुए हैं। अत भारतीय न्याय संहिता के अलावा आई.टी. एक्ट के प्रावधानों का भी उलंघन किया गया है। उन्होंने उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ उपयुक्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

    दुष्यंत कुमार गौतम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उर्मिला सनावर, सुरेश राठौर, कांग्रेस, यूकेडी, आप व अन्य अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66डी, 66ई एवं बीएनएस की धारा 336(4) (जालसाजी एवं प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना), 353(2) (झूठी जानकारी, अफवाह या घृणा फैलाना), 356(3) (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए झूठे बयान और लेखन), 61() (आपराधिक साजिश) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर स्वयं कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति

    May 14, 2026
    Read More

    धामी सरकार का बड़ा नियुक्ति अभियान: 307 अभ्यर्थियों को मिले जॉइनिंग लेटर

    May 14, 2026
    Read More

    हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन में बेंच पर बैठे-बैठे युवक की मौत, मची अफरातफरी

    May 14, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति

    May 14, 2026

    धामी सरकार का बड़ा नियुक्ति अभियान: 307 अभ्यर्थियों को मिले जॉइनिंग लेटर

    May 14, 2026

    हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन में बेंच पर बैठे-बैठे युवक की मौत, मची अफरातफरी

    May 14, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?