Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे नैनीताल लोकभवन, कुमाऊं दौरे में 6 जिलों का करेंगे भ्रमण
    • मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रियों का 10 करोड़ का बीमा
    • देहरादून: सीएम धामी से मिली ओबीसी संसदीय समिति, कल्याण योजनाओं पर हुई चर्चा
    • नैनीताल: फौजी के बंद घर में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर और जेवर-नकदी ले उड़े
    • देहरादून में स्कॉर्पियो के सीक्रेट केबिन से ₹1.55 करोड़ कैश बरामद
    • उत्तराखंड में नई EV पॉलिसी की तैयारी, वाहन खरीद पर मिलेगी सब्सिडी
    • कैंसर पीड़ित परिवार को मिली बड़ी राहत; 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता
    • सूचना महानिदेशक ने खुद से की “नो व्हीकल डे” की शुरुआत
    • बड़ी खबर : पुष्कर सिंह धामी ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ
    • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा में विकसित की जा रही प्लॉटिंग ध्वस्त
    Saturday, May 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»New Year 2026: नए साल के जश्न के लिए देहरादून-मसूरी तैयार, आज से डायवर्ट रहेंगे ये रूट
    उत्तराखंड

    New Year 2026: नए साल के जश्न के लिए देहरादून-मसूरी तैयार, आज से डायवर्ट रहेंगे ये रूट

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaDecember 30, 2025Updated:January 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून नए साल पर सैलानियों को जाम में न फंसना पड़े इसके लिए देहरादून से मसूरी के लिए ट्रैफिक रूट बदला गया है।
    नए साल के जश्न के लिए मसूरी तैयार है। होटलों-दुकानों को सजाया गया है। पर्यटकों के लिए होटलों में विशेष पैकेज देने की तैयारी है। साथ ही मनोरंजन के लिए गीत-संगीत की व्यवस्था भी की गई है। सैलानियों को जाम में न फंसना पड़े इसके लिए देहरादून से मसूरी के लिए ट्रैफिक रूट बदला गया है।

    सीओ मसूरी मनोज असवाल ने कहा कि मसूरी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सभी डायवर्जन पर पुलिस तैनात रहेगी। शहर में ट्रैफिक बढ़ने पर बड़ी बसों को किंग्रेग पर खड़ा किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर शटल सेवा शुरू की जाएगी। पुलिस के साथ पीएसी की एक प्लाटून पुरूष, एक प्लाटून महिला की भी तैनाती रहेगी। नए साल पर देर रात तक लगातार गश्त की जाएगी। हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि नए साल के लिए होटल उद्योग से जुड़े लोगों में उत्साह है। एडवांस बुकिंग फिलहाल 50 फीसदी है लेकिन 31 दिसंबर तक और बढ़ने की उम्मीद है। बड़े और स्टार कैटेगरी के होटलों में करीब 60 फीसदी एडवांस बुकिंग है।
    इस बार नए साल पर मसूरी में अच्छी संख्या में सैलानी पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम पर पुलिस अधिकारियों से बात हो गई है। शहर में पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त व्यवस्था करने का भरोसा दिया है।  नगर पालिका प्रशासन ने नए साल की तैयारी तेज करने का दावा किया है। अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि शहर को सजाया गया है।

    दून से मसूरी जाने वाले सैलानियों के लिए आज से बदला रूट
    देहरादून नए साल पर सैलानियों को जाम में न फंसना पड़े इसके लिए देहरादून से मसूरी के लिए ट्रैफिक रूट बदला गया है। इसे 30 दिसंबर से लागू किया गया है। यह प्लान 31 दिसंबर की रात तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में लोगों घरों से निकलने से पहले रूट देखना होगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नए वर्ष पर दूसरे प्रदेशों से बड़ी संख्या में पर्यटक देहरादून और मसूरी आते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

    यह होगा रूट प्लान
    – दिल्ली, रुड़की-सहारनपुर से मोहंड होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटक आईएसबीटी-शिमला बाईपास से सैन्ट ज्यूड्स चौक-बल्लूपुर चौक-गढ़ी कैन्ट तिराहा-अनारवाला तिराहा-जोहड़ी गांव-मसूरी रोड और कुठाल गेट होते हुए मसूरी जाएंगे।
    – दिल्ली, हरिद्वार-ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले वाहन मोहकमपुर फ्लाईओवर-जोगीवाला से यूटर्न लेकर-पुलिया नंबर-6- रिंग रोड, लाडपुर तिराहा-सहस्रधारा क्राॅसिंग-आईटी पार्क, किरशाली चौक, साईं मंदिर तिराहा और मसूरी डायवर्जन-कुठालगेट होते हुए मसूरी भेजे जाएंगे।
    मसूरी में ये होंगे पार्किंग स्थल
    – पिक्चर पैलेस, लंढौर रोड, कैम्प्टी टैक्सी स्टैंड, टाउनहॉल के नीचे, किंग्रेग, मसूरी स्थित समस्त होटल, अटल उद्यान (कंपनी गार्डन) रोड पर, मैसानिक लॉज बस अड्डा, विकास होटल पार्किंग कुलड़ी, गज्जी बैंड में सड़क किनारे वाहन खड़े किया जा सकते हैं।
    देहरादून में पार्किंग स्थल
    रेंजर्स ग्राउंड, परेड ग्राउंड, पुराना रोडवेज बस अड्डा, काबुल हाउस, कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग, एमडीडीए पार्किंग घंटाघर के पास और राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स तहसील चौक के पास।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे नैनीताल लोकभवन, कुमाऊं दौरे में 6 जिलों का करेंगे भ्रमण

    May 16, 2026
    Read More

    मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रियों का 10 करोड़ का बीमा

    May 16, 2026
    Read More

    देहरादून: सीएम धामी से मिली ओबीसी संसदीय समिति, कल्याण योजनाओं पर हुई चर्चा

    May 16, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे नैनीताल लोकभवन, कुमाऊं दौरे में 6 जिलों का करेंगे भ्रमण

    May 16, 2026

    मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से चारधाम यात्रियों का 10 करोड़ का बीमा

    May 16, 2026

    देहरादून: सीएम धामी से मिली ओबीसी संसदीय समिति, कल्याण योजनाओं पर हुई चर्चा

    May 16, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?