Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • हल्द्वानी में गैस कालाबाजारी का शक: 10 सिलेंडर छोड़ फरार कर्मचारी, आयुक्त दीपक रावत ने FIR के दिए आदेश
    • UPCL की तैयारी पूरी! कल बढ़ सकती हैं बिजली दरें
    • गैस सिलिंडर डिलिवरी में बड़ा धोखा! OTP देने से पहले जरूर जानें ये बात
    • सेल्फी बनी जानलेवा: चीला नहर में बहा नोएडा का युवक
    • देहरादून में गोलियों की गूंज: 8 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी
    • अल्मोड़ा की शॉर्ट फिल्म ‘प्रोजेक्ट रूपांतरण’ रिलीज, सिज़ोफ्रेनिया पर संवेदनशील कहानी
    • देहरादून: सीएम धामी ने डॉ. जितेन ठाकुर को दिया ‘साहित्य भूषण’ सम्मान
    • ब्रेकिंग: देहरादून में 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव
    • पिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
    • Breaking News: देहरादून: ओवरटेकिंग विवाद में चली गोली, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मौत
    Tuesday, March 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»देहरादून के त्यूणी में 2 भाइयों समेत 3 लोग कमरे में मृत मिले, मुंह से निकल रहा था झाग
    उत्तराखंड

    देहरादून के त्यूणी में 2 भाइयों समेत 3 लोग कमरे में मृत मिले, मुंह से निकल रहा था झाग

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaDecember 8, 2025Updated:January 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    तीनों युवक राज मिस्त्री का काम करते थे, लंबे समय से त्यूणी के इलाके में मकान बनाने का काम कर रहे थे

    विकासनगर। देहरादून जिले के त्यूणी में एक सनसनीखेज घटना हुई है। राजधानी से करीब 180 किलोमीटर दूर भूठ गांव में दो सगे भाइयों समेत तीन लोग एक कमरे में मृत मिले हैं। जहां ये लोग मृत मिले हैं, वहां कमरे से एलपीजी का रिसाव पाया गया। बताया जा रहा है कि ये तीनों लोग त्यूणी के इलाके में मकान बनाने का काम कर रहे थे।

    देहरादून जिले की त्यूणी तहसील के भूठ गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में तीन राज मिस्त्री मृत पाए गए हैं। मृतकों की पहचान डिरनाड गांव निवासी प्रकाश, संजय और पट्यूड गांव निवासी संदीप के रूप मे हुई है। प्रकाश और संजय सगे भाई थे। भूठ गांव में राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में रविवार को डिरनाड गांव निवासी प्रकाश उसका भाई संजय और पट्यूड गांव निवासी संदीप मृत अवस्था में मिले। बताया जा रहा है कि तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही थी। तीनों युवक राज मिस्त्री का काम करते थे। काफी दिनों से भूठ गांव में रह कर मकानों के निर्माण और मरम्मत का काम कर रहे थे।

    नायब तहसीलदार त्यूणी सरदार सिंह ने बताया कि 7 दिसंबर को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि भूठ गांव में राजकीय उच्चतर विद्यालय से लगी पुरानी बिल्डिंग के एक कमरे में तीन राज मिस्त्री रहते हैं। वो लोग दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। न ही बाहर आ रहे हैं। अंदर से रसोई गैस की गंध आ रही है। सूचना पाकर राजस्व विभाग की टीम के साथ घटनास्थल ग्राम भूठ गांव पहुंचकर खिड़की दरवाजा खोलकर देखा तो अन्दर तीन व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े थे। तीनों के मुंह से झाग व लार निकली हुई थी। तीनों मृत अवस्था में थे। तीनों शवों का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।

    मृतकों की पहचान संदीप उम्र 25 साल पुत्र जमन सिंह निवासी ग्राम पट्यूड, तहसील त्यूणी, प्रकाश उम्र 35 साल पुत्र केवल राम निवासी ग्राम डिरनाड, तहसील त्यूणी, संजय उम्र 28 साल पुत्र केवल राम निवासी डिरनाड, तहसील त्यूणी के रूप में हुई है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। राजस्व पुलिस फिलहाल तीनों की मौत का प्रथम दृष्टया कारण गैस के लीकेज को मान रही है। असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    हल्द्वानी में गैस कालाबाजारी का शक: 10 सिलेंडर छोड़ फरार कर्मचारी, आयुक्त दीपक रावत ने FIR के दिए आदेश

    March 31, 2026
    Read More

    UPCL की तैयारी पूरी! कल बढ़ सकती हैं बिजली दरें

    March 31, 2026
    Read More

    सेल्फी बनी जानलेवा: चीला नहर में बहा नोएडा का युवक

    March 31, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हल्द्वानी में गैस कालाबाजारी का शक: 10 सिलेंडर छोड़ फरार कर्मचारी, आयुक्त दीपक रावत ने FIR के दिए आदेश

    March 31, 2026

    UPCL की तैयारी पूरी! कल बढ़ सकती हैं बिजली दरें

    March 31, 2026

    सेल्फी बनी जानलेवा: चीला नहर में बहा नोएडा का युवक

    March 31, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?