Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • अल्मोड़ा सड़क हादसा: लमगड़ा के चायखान के पास खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल
    • खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने पर्यटन हब बनाने का किया बड़ा ऐलान
    • चीन सीमा के करीब चिन्यालीसौड़ ALG पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन, 25 हजार फीट से 44 पैरा कमांडो ने लगाई छलांग
    • उत्तराखंड में सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
    • चम्पावत को मिली ₹123.79 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश नाकाम की उत्तराखंड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया
    • खौफनाक सड़क हादसा!, बस-पिकअप की जोरदार टक्कर,फ्लाईओवर से नीचे गिरे लोग, 3 की मौत
    • फर्जी मुंबई क्राइम ब्रांच अफसर बन कारोबारी का अपहरण, 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
    • देवप्रयाग में दर्दनाक हादसा: केदारनाथ जा रहे परिवार की डेढ़ वर्षीय बच्ची ट्रक की चपेट में आकर मौत, हाईवे पर लगा जाम
    • देवभूमि में ‘ओवर टूरिज्म’ का खतरा! बेकाबू भीड़, अराजकता और पर्यावरणीय संकट पर उठे बड़े सवाल
    Tuesday, June 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»इस वर्ष 31 गाँवो में नये पोस्ट ऑफिस खोले जाने का है प्रस्ताव : पोस्टमॉस्टर जनरल
    उत्तराखंड

    इस वर्ष 31 गाँवो में नये पोस्ट ऑफिस खोले जाने का है प्रस्ताव : पोस्टमॉस्टर जनरल

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaOctober 10, 2025Updated:January 11, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    इस वर्ष 31 गाँवो में नये पोस्ट ऑफिस खोले जाने का है प्रस्ताव : पोस्टमॉस्टर जनरल

    – राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अवसर पर पोस्टमॉस्टर जनरल ने सांझा की अहम जानकारी

    – इस वर्ष विश्व डाक दिवस की थीम है “लोकल सर्विस, ग्लोबल रीच”

    – ⁠डाकघरों द्वारा चलाई जा रही महिला सम्मान बचत पत्र योजना का महिलाएं उठा रही लाभ

    देहरादून : राष्टीय डाक सप्ताह के दौरान गुरुवार को उत्तराखंड डाक परिमण्डल के सभागार में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर ने पत्रकारों को सम्बोधित कर उन्हें राष्टीय डाक सप्ताह के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियो की जानकारी दी।

    पोस्टमॉस्टर जनरल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 06 से 10 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है, उन्होंने बताया कि दिनांक छह अक्टूबर को प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया और सात अक्टूबर को वित्तीय समावेशन दिवस के रूप में मनाया गया। आठ अक्टूबर डाक टिकट एवं नागरिक केन्द्रित सेवाएं दिवस के रूप में मनाया गया और नौ अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महोदया के द्वारा ‘एक पेड माँ के नाम” की पहल के साथ जी.पी.ओ. परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा 10 किमी की पोस्टाथान वाक रिले का आयोजन किया गया । शुक्रवार 10 अक्टूबर ग्राहक दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

    विश्व डाक दिवस का उद्देश्य आम जनमानस और व्यवासियों के रोजमर्रा के जीवन में डाक विभाग की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना है, साथ ही वैश्विक समाजिक और आर्थिक विकास में उनके योगदान के बारे में भी बताना है। इस वर्ष विश्व डाक दिवस की थीम “लोकल सर्विस, ग्लोबल रीच” है।

    वित्तीय सशक्तिकरण के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि डाकघरों द्वारा दूरस्थ जनता तक विभिन्न लघु योजनाओं द्वारा वित्तीय सेवा प्रदान की जा रही है | महिला सशक्तिकरण हेतु 01 अप्रैल 2023 से प्रारंभ महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत एक हजार रूपए से दो लाख रूपए तक निवेश किया जा सकता है , जिसमें दो वर्षों के लिए 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है | उन्होंने बताया कि अभी तक उत्तराखंड डाक परिमंडल में 90 हजार खाते खोले गए हैं| इसके अतिरिक्त बचत बैंक के 2.70 लाख खाते खोले गए एवं 103 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ|
    ​
    ​डाक घर निर्यात केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल में देहरादून आई.बी.सी. सहित सभी 13 जिलों में कुल 18 डाकघर निर्यात केंद्र संचालित हैं | जिनमें उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल के प्रथम डाकघर निर्यात केंद्र जो कि रुड़की प्रधान डाकघर में वर्ष 2022 में खोला गया था शमिल है | वर्ष 2022 से वर्तमान तक डाकघर निर्यात केंद्र से परिमंडल को लगभग 1.2 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है |

    ​फिलैटली के तहत परिमण्डल के प्रदर्शन की जानकारी देते हुए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि विगत वर्ष 2023-24 में उत्तराखण्ड परिमण्डल ने अल्मोड़ा मण्डल में आयोजित जिला स्तरीय डाक-टिकट प्रदर्शनी “अल्मोड़ापैक्स” के अंतर्गत जागेश्वर धाम तथा कटारमल सूर्य मन्दिर पर विशेष आवरण जारी किये थे | इसके अतिरिक्त जनजातीय उत्पादों के महत्व को दर्शाने के लिए मूंज घास, भोज पत्र तथा पौना नृत्य पर भी विशेष आवरण जारी किये गए थे |

    उक्त के अलावा इस वर्ष चमोली मण्डल में आयोजित जिला स्तरीय डाक-टिकट प्रदर्शनी “चमोलीपैक्स” के
    अंतर्गत गोपीनाथ मंदिर एवं वसुधारा जलप्रपात पर विशेष आवरण एवं बद्रीनाथ धाम पर परमानेंट पिक्टोरियल कैंसलेशन जारी किये गए इनके अतिरिक्त थुनेर (देहरादून, वसंतोत्सव) मसूरी, पक्षियों का स्वर्ग (सवॉय होटल) एवम राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह (भारतीय वन्यजीव संस्थान) पर विशेष आवरण जारी किये गए | इनके अतिरिक्त विद्यार्थियों में डाक टिकट संग्रह को बढावा देने के उद्देश्स्य से डाक विभाग द्वारा “दीन दयाल स्पर्श योजना” एवम पत्र लेखन को बढ़ावा देने के लिए ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी | मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महोदया ने सेल्फ बुकिंग क्योस्क मशीन एवं DIGIPIN के बारे मैं भी जानकारी दी| मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महोदया ने बताया कि वर्ष 2023-24 में गंगाजल की 4,64,640 बोतलों की आपूर्ति की गई हैं तथा इस वर्ष 2025-25 में वर्तमान तक 2,70,000 बोतलों की आपूर्ति की गई हैं Iइनके अतिरिक्त परिमंडल के 06 पीओपीएसके केन्द्रों के द्वारा वर्ष 2023-24 में 68,385 एवं वर्ष 2025-25में वर्तमान तक 20, 922 पासपोर्ट जारी किये जा चुके हैं I

    ​मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महोदया ने पीएलआई एवं आरपीएलआई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 में 6614 नई PLI पॉलिसियां खोली गई जिनसे रु 137.65/- करोड़ का प्रीमियम अर्जित किया गया एवं इस वर्ष में वर्तमान तक 5110 नई PLI पॉलिसियां खोली जा चुकी हैं जिनसे 71.98/- करोड़ का का प्रीमियम अर्जित किया जा चुका है I इसके अतिरिक्त वर्ष 2023-24 में 13192 नई RPLI पॉलिसियां खोली गई जिनसे रु 97.90/- करोड़ का प्रीमियम अर्जित किया गया एवं इस वर्ष में वर्तमान तक 9945 नई RPLI पॉलिसियां खोली जा चुकी हैं जिनसे 40.87/- करोड़ का का प्रीमियम अर्जित किया जा चुका है I

    ​IPPB के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महोदया ने यह बताया कि वर्ष 2023-24 में 58264 एवं इस वर्ष वर्तमान तक 24145 प्रीमियम खाते खोले जा चुके हैं |इनके अतिरिक्त जनरल बीमा (GI)
    के तहत वर्ष 2023-24 में 54.12 लाख की पालिसी एवम इस वर्ष वर्तमान तक 69 लाख तक की पालिसी जारी की जा चुकी है |

    डाकघर के भवनों सम्बंधित कार्यो के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में देहरादून जीपीओ, देहरादून कैंट
    प्रधान डाकघर व कोटद्वार प्रधान डाकघर भवनों के जीर्णोद्धार के कार्य किए गए। इनके अतिरिक्त 2 कार्यालयों (टनकपुर उपडाकघर व मंडलीय कार्यालय पौड़ी) में महिला शौचालय, 2 डाकघरों (कोटद्वार प्रधान डाकघर व हल्द्वानी प्रधान डाकघर) में रैंप एंड रेल्स एवम 17 विभागीय डाकघरों में ब्रेल साइनऐज स्थापित किए गए । वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-25 के अंतर्गत 5 विभागीय रिक्त भूमियों में लघु
    डाकघर भवनों के निर्माण के कार्य प्रगति में है एवं 13 अन्य डाक घरो में अन्य कार्य प्रगति पर हैं| इनके
    अतिरिक्त मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महोदया ने यह बताया ग्रामीण डाक सेवक के पदों के लिए वर्ष 2025के
    लिये 1238 पदों के लिए चयन सूची जारी की गयी थी जिसमे से 802 का प्रशिक्षण चल रहा है एवम 436
    अभ्यर्थियों ने ज्वाइन करने से मना कर दिया | 436 पदों के लिये नई सूची ऑनलाइन पोर्टल द्वारा जारी की
    जायेगी |

    मुख्य पोस्टमास्टर जनरल महोदया ने यह बताया कि इस वर्ष 31 गाँवो में नये पोस्ट ऑफिस खोले जाने के प्रस्ताव निदेशालय को प्रेषित किये गये है एवं जो आधार केंद्र सक्रिय नहीं हैं उन्हें सक्रिय करने का प्रयास किया जा रहे हैं |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    अल्मोड़ा सड़क हादसा: लमगड़ा के चायखान के पास खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल

    June 29, 2026
    Read More

    खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने पर्यटन हब बनाने का किया बड़ा ऐलान

    June 29, 2026
    Read More

    चीन सीमा के करीब चिन्यालीसौड़ ALG पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन, 25 हजार फीट से 44 पैरा कमांडो ने लगाई छलांग

    June 29, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    अल्मोड़ा सड़क हादसा: लमगड़ा के चायखान के पास खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल

    June 29, 2026

    खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने पर्यटन हब बनाने का किया बड़ा ऐलान

    June 29, 2026

    चीन सीमा के करीब चिन्यालीसौड़ ALG पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन, 25 हजार फीट से 44 पैरा कमांडो ने लगाई छलांग

    June 29, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?