Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून: नारी निकेतन में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या, घर लौटने से पहले उठाया कदम
    • देहरादून को मिलेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-BRTS, ट्रैफिक से मिलेगी राहत
    • देहरादून में ‘अर्थ आवर’ का असर: 1 घंटे में 600 मेगावाट बिजली बचत
    • रायपुर थाने में PRD जवान की संदिग्ध मौत, हवालात में फंदा लगाकर दी जान
    • देहरादून: विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख की ठगी, वीजा कंसलटेंसी के 7 कर्मचारियों पर केस दर्ज
    • जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 12 शहरों के लिए 34 उड़ानें, पिथौरागढ़–नवी मुंबई–जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू
    • देहरादून समेत उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, येलो चेतावनी जारी
    • उत्तराखंड में ‘न्याय आपके द्वार’: 210 केंद्रों पर राजस्व लोक अदालत शुरू
    • आधी रात SSP का बड़ा एक्शन: हरिद्वार में कई थानेदार बदले
    • देहरादून में CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, पर्यटन को बताया बड़ा अवसर
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»देहरादून में बड़ा खुलासा: आगरा का युवक 6 जिलों में एक ही नाम से सरकारी नौकरी करता पकड़ा गया
    उत्तराखंड

    देहरादून में बड़ा खुलासा: आगरा का युवक 6 जिलों में एक ही नाम से सरकारी नौकरी करता पकड़ा गया

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 11, 2025Updated:September 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    आधार नंबरों की हेराफेरी कर किया गया बड़ा फर्जीवाड़ा

    देहरादून :

    कहां तो हज़ारों युवा एक-एक नौकरी के लिए फॉर्म भरते-भरते और लाइनें लगाते-लगाते थक जाते हैं, फिर भी हाथ खाली रह जाता है। और कहां आगरा का एक युवक, जो एक ही नाम से छह-छह जिलों में सरकारी नौकरी कर रहा था। आधार नंबरों की हेराफेरी से खेला गया यह फर्जीवाड़ा अब पुलिस जांच के घेरे में है।

    सरकारी भर्ती से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आगरा के शाहगंज क्षेत्र निवासी बताए जा रहे अर्पित सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह के नाम का इस्तेमाल कर अलग-अलग जिलों में अलग-अलग आधार नंबरों से सरकारी नौकरी करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है।

    इस खुलासे के बाद बलरामपुर, फर्रुखाबाद, रामपुर, बांदा, अमरोहा और शामली जिलों में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    हर जगह नाम-पता एक, लेकिन आधार नंबर अलग

    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हर जिले में आरोपी ने नाम, पिता का नाम और पता तो एक ही दिया, लेकिन आधार नंबर हर जगह अलग-अलग प्रस्तुत किए। यही गड़बड़ी पूरे मामले का भंडाफोड़ करने का कारण बनी।

    जिलेवार  इस प्रकार है मामला 

    अमरोहा : आरोपी ने खुद को नगला खुबानी, कुरावली, मैनपुरी का निवासी बताते हुए आधार संख्या 339807337433 प्रस्तुत की।

    शामली : आगरा निवासी बताकर आवेदन किया, मगर आधार नंबर अप्रमाणित पाया गया।

    बलरामपुर : आधार संख्या 525449162718 का उपयोग कर शाहगंज, आगरा निवासी बताया।

    फर्रुखाबाद : आधार संख्या 500807799459 प्रस्तुत कर वहीं का पता दिया।

    रामपुर : आधार संख्या 8970277715487 पेश किया।

    बांदा : आधार संख्या 496822158342 के आधार पर मामला दर्ज हुआ।

    आरोपी के पिता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उनके बेटे की पहली नौकरी 2016 में जिला हाथरस में लगी थी। उसने गाजियाबाद से डिप्लोमा किया और बाद में नौकरी के लिए आवेदन किया। उन्होंने कहा कि  “इस फर्जीवाड़े की जानकारी हमें अखबार में खबर छपने के बाद हुई। हम निष्पक्ष जांच चाहते हैं।”

    बड़ा नेटवर्क होने की आशंका

    पुलिस का मानना है कि आरोपी अकेला नहीं है, बल्कि एक संगठित गिरोह इस खेल को अंजाम दे रहा था। कई जिलों में नौकरी पाना और वर्षों तक पहचान छिपाए रखना इस बात की ओर इशारा करता है कि सिस्टम की खामियों का फायदा उठाकर लंबे समय से सरकारी भर्तियों और सुविधाओं का लाभ उठाया जाता रहा।

    उठते बड़े सवाल

    यह मामला सरकारी भर्ती और पहचान सत्यापन प्रणाली की गंभीर खामियों को उजागर करता है।

    सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह खेल इतने सालों तक कैसे चलता रहा और भर्ती एजेंसियां और विभागीय जांच प्रणाली इतनी बड़ी गड़बड़ी से अनजान कैसे रहे?

    Big disclosure in Dehradun: A youth from Agra was caught working in a government job with the same name in 6 districts
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    देहरादून को मिलेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-BRTS, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

    March 29, 2026
    Read More

    देहरादून: नारी निकेतन में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या, घर लौटने से पहले उठाया कदम

    March 29, 2026
    Read More

    जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 12 शहरों के लिए 34 उड़ानें, पिथौरागढ़–नवी मुंबई–जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू

    March 29, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून को मिलेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-BRTS, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

    March 29, 2026

    देहरादून: नारी निकेतन में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या, घर लौटने से पहले उठाया कदम

    March 29, 2026

    जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 12 शहरों के लिए 34 उड़ानें, पिथौरागढ़–नवी मुंबई–जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू

    March 29, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?