Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: बस से आमने-सामने भिड़ी बुलेट, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल
    • उधम सिंह नगर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, GPDO भी जांच के घेरे में
    • रायपुर विधानसभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिली मुफ्त जांच व दवाएं
    • लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
    • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का दूसरा चरण शुरू, 15 दिन में होंगे हजारों शिकायतों का निस्तारण
    • अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
    • अल्मोड़ा सड़क हादसा: लमगड़ा के चायखान के पास खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल
    • खटीमा के लोहियाहेड वाटर बाईपास का होगा कायाकल्प, सीएम धामी ने पर्यटन हब बनाने का किया बड़ा ऐलान
    • चीन सीमा के करीब चिन्यालीसौड़ ALG पर भारतीय सेना का शक्ति प्रदर्शन, 25 हजार फीट से 44 पैरा कमांडो ने लगाई छलांग
    • उत्तराखंड में सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
    Tuesday, June 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • अपराध
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»पर्यटन»पर्यटक अब भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सैर-सपाटे के लिए ऑनलाइन ले सकेंगे अनुमति, ऐसे करें अप्लाई
    पर्यटन

    पर्यटक अब भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सैर-सपाटे के लिए ऑनलाइन ले सकेंगे अनुमति, ऐसे करें अप्लाई

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaFebruary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    पर्यटक अब भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सैर-सपाटे के लिए ऑनलाइन ले सकेंगे अनुमति, ऐसे करें अप्लाई

    चमोली में चीन सीमा क्षेत्र में माणा पास, रिमखिम पास और नीती पास मौजूद हैं। इन स्थलों तक जाने के लिए वर्षभर पर्यटक उमड़ते हैं।

    चमोली जनपद से लगी भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र के सैर-सपाटे पर जाने के लिए पर्यटक अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर अनुमति ले सकेंगे। जिला प्रशासन ने इनर लाइन परमिट के ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट तैयार की है। जल्द ही इस वेबसाइट पर आवेदन शुरू हो जाएंगे।

    जनपद में चीन सीमा क्षेत्र में माणा पास, रिमखिम पास और नीती पास मौजूद हैं। इन स्थलों तक जाने के लिए वर्षभर पर्यटक उमड़ते हैं। ज्योतिर्मठ तहसील प्रशासन से अनुमति लेने के बाद ही इन जगहों पर जाया जा सकता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को आकर्षित करता है।

    जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि चमोली के सीमा क्षेत्र में भ्रमण के लिए इनर लाइन पास के आवेदन की सुविधा को ऑनलाइन किया जा रहा है। जिसके लिए एचडीएफसी बैंक की ओर से सीएसआर मद से वेबसाइट निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि इनर लाइन पास के लिए इच्छुक व्यक्ति अब सुगमता से आवेदन कर सकेंगे।

    इस तरह कर सकेंगे आवेदन

    ई-डिस्टि्रक्ट मैनेजर जयवीर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से https://Pass.chamoli.org/ वेबसाइट तैयार की गई है। जिस पर लोग आवेदन कर सकते हैं। पर्यटकों को भ्रमण की अनुमति के लिए स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा। उन्होंने बताया की वेबसाइट पर आवेदन के दौरान ही मौसम व सीमा क्षेत्र की सड़क की स्थिति की जानकारी भी मिल जाएगी।

    इन जगहों का कर सकेंगे भ्रमण
    वेबसाइट के माध्यम से सीमा क्षेत्र के घस्तोली, रत्ताकोणा, जगराऊं, देवताल, माणा पास, गोटिंग, ग्यालडुंग, गणेश गंगा, क्यूलांग, नीती पास, 16 प्वाइंट, अपर रिमखिम, लोअर रिमखिम और पार्वती कुंड के भ्रमण की अनुमति प्रदान की जाएगी।

     

    able to take permission apply like this in India-China border area now be online for sightseeing Tourists will
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    केदारनाथ-बद्रीनाथ पहुंचे सतपाल महाराज, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    May 18, 2026
    Read More

    उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज

    January 10, 2026
    Read More

    प्रदेश में रोपवे युग की शुरुआत

    September 2, 2025
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: बस से आमने-सामने भिड़ी बुलेट, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

    June 30, 2026

    उधम सिंह नगर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, GPDO भी जांच के घेरे में

    June 30, 2026

    रायपुर विधानसभा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, सैकड़ों लाभार्थियों को मिली मुफ्त जांच व दवाएं

    June 30, 2026
    Most Popular

    देहरादून: शिक्षक संघ की गोष्ठी में नई कार्यकारिणी का अभिनंदन

    May 18, 2026288

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202570
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?