Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • देहरादून को मिलेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-BRTS, ट्रैफिक से मिलेगी राहत
    • देहरादून: नारी निकेतन में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या, घर लौटने से पहले उठाया कदम
    • ऋषिकेश में होटल पर रेड: 40 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी
    • आज रात 8:30–9:30 ‘अर्थ ऑवर’: एक घंटे बंद रखें लाइटें, पर्यावरण बचाने की अपील
    • भीमताल CHC पर CDO का औचक निरीक्षण, 15 कर्मचारी गायब—वेतन रोकने के आदेश
    • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
    • धामी की PM मोदी से मुलाकात: कुंभ-2027 से लेकर एक्सप्रेस-वे तक बड़ी घोषणाएं
    • ब्रेकिंग: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों में बढ़ोतरी पर लगी रोक
    • PM मोदी का देहरादून दौरा तय? धामी दिल्ली में कर रहे बड़ी तैयारी
    • भवाली रोड पर बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत, कई घायल
    Sunday, March 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»विद्यार्थी परिषद ने लहराया जीत का परचम
    उत्तराखंड देहरादून

    विद्यार्थी परिषद ने लहराया जीत का परचम

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaSeptember 27, 2025Updated:January 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    एबीवीपी के मयंक भट्ट अध्यक्ष और एनएसयूआई अभिषेक बने महासचिव

    ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कैंपस कॉलेज पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के मयंक भट्ट ने जीत का परचम लहराया है जबकि उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आयुष तड़ियाल ने जीत हासिल की। इसके अलावा महासचिव पद पर एनएसयूआई के ही अभिषेक कुमार त्रिशूलिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कॉलेज में कुल 48.15 प्रतिशत छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम जारी होते ही दोनों ही संगठनों के समर्थक छात्र-छात्राएं जश्न में डूबे नजर आए। शनिवार सुबह आठ बजे छात्रसंघ चुनाव को कैंपस कॉलेज में मतदान शुरू हुआ। दोपहर एक बजे तक मतदान की प्रकिया चली। इसके बाद दोपहर दो बजे 1,673 मतों की गणना की गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे मतगणना संपन्न होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. वीके गुप्ता ने परिणाम घोषित किया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के मयंक भट्ट ने 1082 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। इस पद पर एनएसयूआई की मानसी सती को महज 577 वोट ही मिले। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई से आयुष तड़ियाल 1061 मतों के साथ जीत दर्ज की। इस पद पर एबीवीपी की रजनी चिंद्रा को 586 मतों के साथ हार का सामना करना पड़ा। सचिव पद पर एनएसयूआई के अभिषेक कुमार त्रिशुलिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सहसचिव पद पर वंदेमातरम ग्रुप की तान्या को भी निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

    कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की आशा चौधरी ने 1248 मत अर्जित कर जीत हासिल की। जबकि, एनएसयूआई की प्रतिमा मंडल को सिर्फ 395 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर दिखी। एबीवीपी के रोहित राम ने 854 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। जबकि, एनएसयूआई के नित्यानंद राय 797 वोट ही मिले। सभी पदाधिकारियों को कैंपस निदेशक डॉ. महावीर सिंह रावत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    देहरादून को मिलेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-BRTS, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

    March 28, 2026
    Read More

    देहरादून: नारी निकेतन में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या, घर लौटने से पहले उठाया कदम

    March 28, 2026
    Read More

    ऋषिकेश में होटल पर रेड: 40 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

    March 28, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून को मिलेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-BRTS, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

    March 28, 2026

    देहरादून: नारी निकेतन में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या, घर लौटने से पहले उठाया कदम

    March 28, 2026

    ऋषिकेश में होटल पर रेड: 40 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

    March 28, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?