Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • कल हल्द्वानी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर जमरानी बांध निरीक्षण तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम
    • सीएम निर्देश पर जिला प्रशासन का बड़ा कदम: विधवा शांति राणा की बेटी अंशिका की कक्षा 12 तक की फीस जमा
    • प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर प्राधिकरण की सख़्त कार्रवाई
    • उत्तराखंड में स्वास्थ्य योजनाओं का नया मॉडल? आयुष्मान–गोल्डन कार्ड सेवाओं में क्या बदलेगा
    • कोटद्वार ‘बाबा’ विवाद: दीपक कुमार के समर्थन में जा रहे भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में
    • UPNL कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक फैसला? ‘समान कार्य–समान वेतन’ से हजारों को लाभ
    • Breaking: आदमखोर का आतंक जारी, जून स्टेट से महिला का शव बरामद
    • देहरादून मर्डर केस में SSP का सख्त फैसला, क्या चौकी प्रभारी जिम्मेदार?
    • भीमताल में सनसनी: क्या जंगल में महिला पर वन्यजीव ने किया हमला?
    • उत्तराखंड : खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में चार की मौत_ कई घायल
    Wednesday, February 4
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तरप्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»Uttarakhand Weather Alert: आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तय, DGRE ने जारी की हिमस्खलन की गंभीर चेतावनी
    उत्तराखंड देहरादून

    Uttarakhand Weather Alert: आज इन जिलों में बारिश-बर्फबारी तय, DGRE ने जारी की हिमस्खलन की गंभीर चेतावनी

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJanuary 28, 2026Updated:January 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है, जिससे पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन (Avalanche) को लेकर चेतावनी जारी की गई है

    Uttarakhand Weather Update 28 January 2026

    उत्तराखंड में इन दिनों बारिश और बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के सभी पर्वतों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ रखी है, इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। बर्फबारी के कारण जहां एक ओर लोगों को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर परेशानी भी हो रही है। देर रात से जारी बारिश और बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे पर राना चट्टी से आगे और राड़ी टॉप क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। इसके चलते उत्तरकाशी जिले की रवांई घाटी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। प्रशासन द्वारा सड़क खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन मौसम बाधा बन रहा है। पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फ गिरने के बाद तापमान में गिरावट आई है और तेज हवाओं के चलते ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुबह–शाम विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    मौसम का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार 28 जनवरी को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी समेत कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा पुरोला, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, मुनस्यारी, कपकोट और आसपास के इलाकों में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। इन जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    हिमस्खलन की चेतावनी

    उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए जिलों को सतर्क किया है। रक्षा भू-सूचना अनुसंधान संस्थान (DGRE) की चेतावनी के अनुसार:
    उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग को नारंगी श्रेणी (श्रेणी-3) में रखा गया है, जहां अधिकांश हिमस्खलन मार्गों पर गहरी और अस्थिर बर्फ जमी है।
    पिथौरागढ़ को पीली श्रेणी (श्रेणी-2) में रखा गया है, जहां कुछ मार्गों पर अस्थिर बर्फ और छोटे हिमस्खलन की आशंका है।
    बागेश्वर को हरी श्रेणी (श्रेणी-1) में रखा गया है, जहां स्थिति अपेक्षाकृत स्थिर है, हालांकि स्थानीय अस्थिरता से इनकार नहीं किया गया है।

    जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन के निर्देशों के क्रम में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    कल हल्द्वानी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर जमरानी बांध निरीक्षण तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम

    February 3, 2026
    Read More

    सीएम निर्देश पर जिला प्रशासन का बड़ा कदम: विधवा शांति राणा की बेटी अंशिका की कक्षा 12 तक की फीस जमा

    February 3, 2026
    Read More

    प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर प्राधिकरण की सख़्त कार्रवाई

    February 3, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202587

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कल हल्द्वानी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर जमरानी बांध निरीक्षण तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम

    February 3, 2026

    सीएम निर्देश पर जिला प्रशासन का बड़ा कदम: विधवा शांति राणा की बेटी अंशिका की कक्षा 12 तक की फीस जमा

    February 3, 2026

    प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर प्राधिकरण की सख़्त कार्रवाई

    February 3, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?