देहरादून: देहरादून पुलिस ने पिछले ढाई वर्षों से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे एक पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल अनिल सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जानकारी के अनुसार कांस्टेबल अनिल सिंह, जो पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त थे, उन्हें 16 अप्रैल 2023 को शांति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के लिए जनपद चमोली भेजा गया था। हालांकि कांस्टेबल ने वहां ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं की और 65 दिनों तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे। लगभग दो माह बाद कांस्टेबल ने 20 जून 2023 को जनपद देहरादून में अपनी आमद दर्ज कराई, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। 1 सितंबर 2023 को कांस्टेबल पुलिस लाइन में सुबह की गणना के दौरान फिर अनुपस्थित हो गया और इसके बाद आज तक ड्यूटी पर वापस नहीं लौटा।
विभागीय कार्रवाई में नहीं किया सहयोग
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीओ लाइन को सौंपी गई। विभागीय कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल अनिल सिंह ने किसी भी स्तर पर सहयोग नहीं किया। सीओ लाइन द्वारा जांच पूरी कर रिपोर्ट एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी देहरादून ने विभागीय कार्रवाई पर निर्णय लेते हुए कांस्टेबल अनिल सिंह को पुलिस सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।
एसएसपी अजय सिंह का सख्त संदेश
एसएसपी अजय सिंह ने कहा “ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी कर्मी जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। भविष्य में इस तरह के मामलों में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन, जवाबदेही और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- देहरादून ट्रैफिक अलर्ट: महावीर जयंती पर रूट डायवर्जन, निकलने से पहले देखें पूरा प्लान
- ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: अल्मोड़ा में 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल
- देहरादून: नारी निकेतन में महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या, घर लौटने से पहले उठाया कदम
- देहरादून को मिलेगा देश का पहला एलिवेटेड ई-BRTS, ट्रैफिक से मिलेगी राहत
- देहरादून में ‘अर्थ आवर’ का असर: 1 घंटे में 600 मेगावाट बिजली बचत
- रायपुर थाने में PRD जवान की संदिग्ध मौत, हवालात में फंदा लगाकर दी जान
- देहरादून: विदेश भेजने के नाम पर 6 लाख की ठगी, वीजा कंसलटेंसी के 7 कर्मचारियों पर केस दर्ज
- जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 12 शहरों के लिए 34 उड़ानें, पिथौरागढ़–नवी मुंबई–जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू
- देहरादून समेत उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, येलो चेतावनी जारी
- उत्तराखंड में ‘न्याय आपके द्वार’: 210 केंद्रों पर राजस्व लोक अदालत शुरू
Sunday, March 29

