Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • दून में ऑपरेशन क्रैकडाउन: 49 संदिग्ध पकड़े, 92 मकान मालिकों पर जुर्माना
    • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया संकल्प
    • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
    • गैस सिलेंडर को लेकर अफवाहों पर CM धामी का बड़ा बयान, कहा– घबराने की जरूरत नहीं
    • हल्द्वानी चौपाटी में हंगामा: दो महिला ब्लॉगरों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की
    • देहरादून में घरेलू गैस की जमाखोरी! 65 जगह छापेमारी, कई सिलिंडर जब्त
    • गैरसैंण: सत्र के बाद भराड़ी देवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की खुशहाली की कामना
    • चमोली Agniveer Cadets से मिले CM धामी युवाओं के सवालों का दिया जवाब
    • महाराज ने कहा मेरे बयान को तोड़ मोड़ कर पेश किया गया
    • दीवान कनवाल का निधन: उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को बड़ा झटका
    Thursday, March 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»हल्द्वानी चौपाटी में हंगामा: दो महिला ब्लॉगरों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की
    उत्तराखंड

    हल्द्वानी चौपाटी में हंगामा: दो महिला ब्लॉगरों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaMarch 12, 2026Updated:March 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित चौपाटी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो महिला ब्लॉगर आपस में सरेआम भिड़ गईं. दोनों का सोशल मीडिया पर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बीते दिन विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों ब्लॉगर सड़क पर एक दूसरे से भिड़ गई. इस दौरान दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होने लगी. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को बीच-बचाव कर दोनों को हिरासत में लिया और दोनों का शांति भंग में चालान किया गया है.
     
    उत्तराखंड के देवी देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में सुर्खियों में रहने वाली यूट्यूबर ज्योति अधिकारी का हल्द्वानी में एक और मामला सामने आया है. इस बार वह किसी यूट्यूबर महिला से सरे बाजार भिड़ती हुई नजर आ रही है. जिसके बाद बीच बचाव में उतरी पुलिस ने दोनों महिलाओं का शांति भंग में चालान किया है. जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित चौपाटी क्षेत्र में ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच अचानक विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला गाली-गलौज से होते हुए धक्का-मुक्की तक पहुंच गया.
     
    दोनों महिला ब्लॉगर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क पर ही बहस करती नजर आईं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा था. दोनों एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो और पोस्ट के जरिए आरोप-प्रत्यारोप लगाती रही हैं. इसी विवाद के चलते जब दोनों आमने-सामने आईं तो मामला गर्मा गया और चौपाटी में हंगामे की स्थिति बन गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शांत कराने की कोशिश की. काफी देर तक चली बहस के बाद पुलिस दोनों महिला ब्लॉगर को समझाते हुए काठगोदाम थाने ले गई. जहां पर दोनों के खिलाफ शांति भंग का चालान कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया.
     
    एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बीती शाम काठगोदाम स्थित चौपाटी में विवाद होने की सूचना थाना काठगोदाम को मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेते हुए चालान की कार्रवाई की. साथ ही पुलिस ने दोनों को सख्त हिदायत भी दी है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    दून में ऑपरेशन क्रैकडाउन: 49 संदिग्ध पकड़े, 92 मकान मालिकों पर जुर्माना

    March 12, 2026
    Read More

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया संकल्प

    March 12, 2026
    Read More

    श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

    March 12, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202587

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    दून में ऑपरेशन क्रैकडाउन: 49 संदिग्ध पकड़े, 92 मकान मालिकों पर जुर्माना

    March 12, 2026

    श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी दिवस पर किडनी बचाने का लिया संकल्प

    March 12, 2026

    श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

    March 12, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?