Close Menu
Aarogya GangaAarogya Ganga
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • मसूरी में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, कैमल बैंक रोड स्थित भवन सील
    • ₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण।
    • विश्वशान्ति के लिए मंन्दिरों में हो विशेष पूजा अर्चना: महाराज
    • धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास को ₹1105 करोड़ की स्वीकृति
    • दून पुलिस का नाइट एक्शन: तय समय के बाद खुले बार, मालिकों पर मुकदमा
    • उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी, उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
    • हल्द्वानी में गैस कालाबाजारी का शक: 10 सिलेंडर छोड़ फरार कर्मचारी, आयुक्त दीपक रावत ने FIR के दिए आदेश
    • UPCL की तैयारी पूरी! कल बढ़ सकती हैं बिजली दरें
    • गैस सिलिंडर डिलिवरी में बड़ा धोखा! OTP देने से पहले जरूर जानें ये बात
    • सेल्फी बनी जानलेवा: चीला नहर में बहा नोएडा का युवक
    Wednesday, April 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Demo
    • होम
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Aarogya GangaAarogya Ganga
    Home»उत्तराखंड»रुद्रप्रयाग के तीन युवकों से 27 लाख की ठगी, डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा
    उत्तराखंड

    रुद्रप्रयाग के तीन युवकों से 27 लाख की ठगी, डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा

    Aarogya GangaBy Aarogya GangaJanuary 14, 2026Updated:January 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रुद्रप्रयाग के तीन युवकों से डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपियों द्वारा पैसे वापस मांगने पर धमकी दी गई, जिसके बाद अदालत के आदेश पर देहरादून पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले के तीन युवकों के साथ मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट (India Post) में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 27 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवकों को विश्वास में लेने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र, नकली आईडी कार्ड और जॉइनिंग ऑर्डर तक उपलब्ध कराए।

    Rudraprayag Youths Duped of Rs27 Lakh Over Fake Job Offers

    पीड़ितों की शिकायत पर देहरादून की पटेल नगर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर अदालत के आदेश के बाद दर्ज की गई। रुद्रप्रयाग जिले के निवासी पीड़ित अमित सिंह ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। अमित के अनुसार, वह छात्र है और कुछ समय पहले उसकी माता के परिचित पवन सकलानी ने बताया कि उसके जानकार गौरव कुमार, उसकी पत्नी अलका चौधरी और अंकुर वर्मा सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का काम करते हैं। पवन ने दावा किया कि इन लोगों ने पहले भी कई उम्मीदवारों को डाक विभाग में नियुक्ति दिलवाई है, जिससे अमित और उसके परिवार ने उनकी बातों पर भरोसा कर लिया।

    यूडीसी पद के फर्जी नियुक्ति पत्र

    आरोपियों ने शुरुआत में एक नौकरी के बदले 12 लाख रुपये की मांग की। इस दौरान अमित ने अपने दोस्त ठाकुर सिंह और भूपेंद्र (निवासी अगस्त्यमुनि) को भी बताया कि उनकी भी नौकरी लग सकती है। तीनों युवकों से 12-12 लाख रुपये मांगे गए, लेकिन असहमति जताने पर आरोपियों ने रकम घटाकर 9-9 लाख रुपये कर दी। अंततः तीनों पीड़ितों ने ऑनलाइन और नकद माध्यम से कुल 27 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। करीब छह महीने बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तो आरोपियों ने युवकों को यूडीसी पद के फर्जी नियुक्ति पत्र भेज दिए। इतना ही नहीं, 21 दिसंबर 2024 को इंडिया पोस्ट के नाम से एक फर्जी ईमेल भेजा गया, जिसमें इंटरव्यू से संबंधित दस्तावेज मांगे गए। इसके बाद 50 हजार रुपये का फर्जी ड्राफ्ट, दिल्ली के डाक भवन, पटेल चौक में इंटरव्यू का झांसा, भारत सरकार के डाक विभाग के नकली जॉइनिंग ऑर्डर, फर्जी असिस्टेंट डायरेक्टर के हस्ताक्षर, नकली मोहर और फर्जी आईडी कार्ड तक थमा दिए गए।

    फर्जी ट्रांसफर और सिस्टम आईडी से भ्रम

    आरोपी समय-समय पर पीड़ितों को फर्जी ट्रांसफर लेटर, नकली सिस्टम आईडी और अन्य दस्तावेज भेजकर उन्हें लगातार गुमराह करते रहे। जब पीड़ितों ने जांच कराई, तो सामने आया कि सभी दस्तावेज और आईडी पूरी तरह फर्जी थे। सच्चाई सामने आने के बाद जब पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने उन्हें धमकियां दीं। पीड़ितों ने 27 अप्रैल 2025 को जिलाधिकारी देहरादून और एसएसपी टिहरी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मजबूर होकर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

    अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

    पटेल नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद गौरव कुमार, अलका चौधरी और अंकुर वर्मा, निवासी बंजारावाला देहरादून, के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Aarogya Ganga
    • Website

    Related Posts

    मसूरी में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, कैमल बैंक रोड स्थित भवन सील

    March 31, 2026
    Read More

    ₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण।

    March 31, 2026
    Read More

    विश्वशान्ति के लिए मंन्दिरों में हो विशेष पूजा अर्चना: महाराज

    March 31, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं यह उपाय!

    September 6, 202588

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    Weather

    Aarogya Ganga is a National Hindi News Magazine. Launched in 2006, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Editor: Sarojani Saklani
    Address: Lane No-6, A-Block, Shiv Ganga Enclave, Danda Lakhond, Sahastradhara Road, Gujrara, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
    Email Us: aarogyaganga@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मसूरी में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, कैमल बैंक रोड स्थित भवन सील

    March 31, 2026

    ₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण।

    March 31, 2026

    विश्वशान्ति के लिए मंन्दिरों में हो विशेष पूजा अर्चना: महाराज

    March 31, 2026
    Most Popular

    मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया सफाई अभियान

    September 27, 202578

    केदारनाथ सोना विवाद: गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट आई सामने, हुए बड़े खुलासे

    September 23, 202569

    देशभर में मानसून एक्टिव मोड पर, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

    September 6, 202568
    © 2026 Aarogya Ganga. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?