पिथौरागढ़: राजू अनेजा,पिथौरागढ़/हल्द्वानी। सीमांत धारचूला तहसील के तोली गांव में दिनदहाड़े हुई लूट ने लोगों को सन्न कर दिया। खेत में काम कर रही महिला को झांसा देकर करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन लूट ली गई। हैरानी की बात यह कि आरोपित कोई शातिर बदमाश नहीं, बल्कि राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के छात्र-छात्रा निकले।
मौसी का बहाना, फिर वार
मंगलवार को प्रेम प्रकाश की पत्नी 40 वर्षीय ममता देवी खेत में काम कर रही थीं। तभी मोटरसाइकिल से पहुंचे युवक-युवती ने गांव में अपनी मौसी होने की बात कहकर बातचीत शुरू की। भरोसा जीतने के बाद युवक ने अचानक महिला का मुंह दबाया और गले में पहनी सोने की माला झपट ली। दोनों मौके से फरार हो गए।
पीड़िता की तहरीर पर जौलजीबी थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गौरी पुल क्षेत्र के पास दोनों को गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई चेन भी बरामद कर ली गई।
मेडिकल छात्र निकले आरोपित
पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय सन्नी सिंह, निवासी पश्चिमी विहार दिल्ली, एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है। 23 वर्षीय हिमानी बोरा, निवासी तोली बरम, रेडियोलॉजी का कोर्स कर रही है।
धारचूला के क्षेत्राधिकारी K S Rawat ने बताया कि छात्रा के उकसावे पर छात्र ने वारदात को अंजाम दिया।
हॉस्टल से गायब था छात्र
कॉलेज प्रशासन के मुताबिक सन्नी पिछले एक सप्ताह से हॉस्टल से अनुपस्थित था। प्राचार्य Dr G S Tityal ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के बाद कॉलेज भी अपने स्तर पर आवश्यक कदम उठाएगा।
इलाज का पेशा चुनने वाले युवाओं की यह करतूत समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
डॉक्टर बनने की राह पर चल रहे हाथ जब लूट में लग जाएं, तो भरोसे की नींव हिलना लाजिमी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- नंदा राजजात 2026 की तैयारी तेज: धामी ने करोड़ों की योजनाओं पर लगाई मुहर
- देहरादून में 8 मार्च को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में होगा श्री झण्डे जी का आरोहण
- अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की बड़ी चोट, डोईवाला में मारखम ग्रांट से खेरी तक एमडीडीए का एक्शन, 77 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला दिया बुलडोजर
- उत्तराखंड बोर्ड में सख्ती: अब एडमिट कार्ड के साथ वैध ID जरूरी, फर्जी परीक्षार्थियों पर कड़ा शिकंजा
- उत्तराखंड में शुरू होगा मुफ्त HPV टीकाकरण, 28 फरवरी से अभियान का आगाज़
- देहरादून में सुनील राठी गैंग के दो शूटर दबोचे, रंगदारी प्लान फेल
- टनकपुर पहुंचे CM धामी, पूर्णागिरि मेले से पहले किया विशेष पूजन
- ऋषिकेश में दिनदहाड़े खूनी झड़प: परशुराम चौक पर चापड़ से हमला, 3 घायल, एक एम्स रेफर
- डॉक्टर बनने चले थे, बन गए लुटेरे! धारचूला में मेडिकल छात्रों की करतूत
- अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी ब्रेजा, 11 माह के मासूम समेत 3 की मौत
Friday, February 27

